back to top

लंदन में 80 लाख डॉलर के अपार्टमेंट में रह रहा है भगोड़ा नीरव, शुरू किया हीरे कारोबार: रिपोर्ट

लंदन। भगोड़े अरबपति हीरा कारोबारी नीरव मोदी लंदन के वेस्ट एन्ड इलाकें में एक आलीशान अपार्टमेंट में खुलेआम रह रहा है जिसकी कीमत 80 लाख डॉलर (करीब 56 करोड़ रुपए) बताई गई है। उसने लंदन में हीरे का नया कारोबार भी शुरू कर दिया है। ब्रिटेन के अख़बार टेलीग्राफ की खबर में यह जानकारी दी गई है। नीरव मोदी पर पंजाब नेशनल बैंक के साथ 2 अरब डॉलर (14 हजार करोड़ रुपए से अधिक) की धोखाधड़ी करने का आरोप है।

https://twitter.com/Telegraph/status/1104110432376291328

टेलीग्राफ की खबर के मुताबिक

टेलीग्राफ की खबर के मुताबिक , नीरव मोदी इस समय तीन बेडरूम वाले एक फ्लैट में रह रहा है। यह फ्लैट उस इलाके की प्रसिद्ध बहुमंजिली इमारत सेंटर प्वाइंट टॉवर के एक ब्लॉक के एक तल पर आधे हिस्से में बना है। इसका मासिक किराया 17,000 पाउंड होने का अनुमान है। यह खबर नीरव मोदी के महाराष्ट्र में किहिम समुद्र तट पर बने बंगले को ध्वस्त करने के एक दिन बाद सामने आई है। टेलीग्राफ ने कहा कि भारतीय एजेंसियों ने नीरव मोदी के बैंक खातों को सीज कर दिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जा रहा है। इसके बावजूद वह लंदन में हीरे का नया कारोबार कर रहा है।

टेलीग्राफ ने नीरव मोदी का एक वीडियो पोस्ट किया

टेलीग्राफ ने नीरव मोदी का एक वीडियो पोस्ट किया है कि जिसमें वह दाड़ी – एंठी मूंछें रखे और शुतुरमुर्ग (ऑस्ट्रिच) की खाल की जैकेट पहने हुए नजर आ रहा है। जैकेट की कीमत करीब 10,000 पाउंड बताई जा रही है। पत्रकारों ने नीरव मोदी से ब्रिटेन सरकार से शरण देने की गुहार लगाने समेत कई सवाल पूछे। इनके जवाब में वह ै सॉरी , नो कमेंट्स ै कहकर टाल गया। एक सूत्र ने अखबार को बताया कि नीरव मोदी को कार्य एवं पेंशन विभाग ने नेशनल इंश्योरेंस नंबर दिया है। जिसका मतलब है कि वह ब्रिटेन में कानूनी तरह से काम कर सकता है और ब्रिटेन में बैंक खातों का इस्तेमाल कर सकता है।

RELATED ARTICLES

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: वैश्विक व्यापार विवादों से निपटने पर मंथन, संयुक्त घोषणा पर संशय कायम

नयी दिल्ली। पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच गहरे मतभेदों के कारण इस बात को लेकर शनिवार...

चेन्नई में शवगृह के अंदर रील बनाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

 चेन्नई । चेन्नई के सरकारी स्टेनली अस्पताल के शवगृह में कथित तौर पर अवैध रूप से प्रवेश कर सोशल मीडिया रील के लिए शवों...

केशव मौर्य ने सपा पर दी तीखी प्रतिक्रिया- बोले-सपा की लाल टोपी और नीला लिबास, काली करतूतें ढकने का नया प्रयास 

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की लाल टोपी और छात्र शाखा में नीला परिधान अपनाने पर तीखी...

रैंप पर उतरी लखनऊ की विरासत, मलाइका अरोड़ा ने बढ़ाई गुलमोहर की चमक

लखनऊ। रोशनी से सजे रैंप पर जब लखनऊ की कला, कारीगरी और फैशन का संगम हुआ तो शाम यादगार बन गई।फिक्की फ्लो लखनऊ की...

बाबा नीम करोली का रोल निभाना भी एक चमत्कार था : शोभिनव सत्या

लखनऊ। नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश इन दिनों हर किसी की पहली पसंद बनी हुई है। इस फिल्म को...

श्रद्धा व सत्कार से मनाया गया श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। राजधानी के सभी गुरुद्वारों में शनिवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। इसी...

वराह जयंती आज, भगवान विष्णु की होगी पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को सृष्टि के पालनहार के रूप में पूजा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब-जब धरती पर अधर्म...

लखनऊ में साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

  करीब 250 स्टॉलों पर मौजूद हैं 121 प्रकाशकों की हजारों पुस्तकें 12 से 20 सितंबर तक चलेगा नौ दिवसीय महोत्सव, साहित्यिक संवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रम...

गोमती पुस्तक महोत्सव के पहले दिन सजी संगीत की सुरमयी शाम

लखनऊ। लखनऊ में शुरू हुए गोमती पुस्तक महोत्सव 2026 के पहले दिन शनिवार शाम साहित्य और पुस्तकों के साथ संगीत की भी रंगत देखने...