back to top

एस्सार की ईईटी रिटेल 40 करोड़ पाउंड में ब्रिटिश कंपनी एसजीएन का अधिग्रहण करेगी

नयी दिल्ली। एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन की खुदरा इकाई ने ब्रिटेन की पेट्रोल पंप संचालक कंपनी एसजीएन रिटेल का अधिग्रहण करने के लिए करार किया है। यह सौदा करीब 40 करोड़ पाउंड (5,100 करोड़ रुपये के करीब) का बताया जा रहा है। इससे उसके नेटवर्क में 118 पेट्रोल पंप जुड़ जाएंगे और  कुल नेटवर्क बढ़कर 235 पेट्रोल पंप का हो जाएगा। ईईटी रिटेल ने बयान में कहा कि उसने ग्राहम पीकॉक और सुसान टोबेल द्वारा स्थापित एसजीएन रिटेल की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करने पर सहमति जताई है। कंपनी ने सौदे की वित्तीय जानकारी का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, सूत्रों के अनुसार, यह सौदा करीब 40 करोड़ पाउंड का है।
इस अधिग्रहण से ईईटी रिटेल का सालाना ईंधन बिक्री कारोबार 65 करोड़ लीटर से अधिक हो जाएगा। इसमें एसजीएन रिटेल के 118 स्थल और ईईटी रिटेल द्वारा पहले से संचालित 117 स्थल शामिल हैं।ईईटी रिटेल ने कहा कि विस्तारित नेटवर्क उसे ईंधन उत्पादन के साथ ब्रिटेन का दूसरा सबसे बड़ा  फोरकोर्ट  संचालक बना देगा। कंपनी की 2031 तक अपने नेटवर्क को करीब 800 स्थल तक बढ़ाने की योजना है, जो ब्रिटेन के बाजार का लगभग नौ प्रतिशत होगा।
ईईटी रिटेल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अरवन रुइया ने कहा,   बड़े स्तर पर एकीकृत खुदरा  फोरकोर्ट  मंच तैयार करना ब्रिटेन के लिए हमारी दीर्घकालिक रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। एसजीएन रिटेल ब्रिटेन के सबसे बेहतर गुणवत्ता वाले फोरकोर्ट नेटवर्क में से एक है और बाजार से काफी आगे है। फोरकोर्ट पेट्रोल पंप का वह परिसर होता है जहां वाहन खड़े करके ईंधन भरवाया जाता है।ब्रिटेन में इस शब्द का इस्तेमाल कई बार पूरे पेट्रोल पंप परिसर के लिए किया जाता है।
जिसमें ईंधन भरने की जगह के साथ सुविधा स्टोर, खाने-पीने की दुकान, कार की सफाई और इलेक्टिक वाहन चार्जिंग जैसी सेवाएं भी शामिल हो सकती हैं।यह अधिग्रहण ऐसे समय में हो रहा है जब ईईटी ईंधन उत्पादन को खुदरा वितरण से फिर जोड़ने की कोशिश कर रही है।कंपनी का कहना है कि पिछले दो दशक में प्रमुख पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा घरेलू रिफाइनिंग क्षेत्र में निवेश कम करने से ब्रिटेन का ईंधन बाजार अधिक छितरायार हुआ है।

RELATED ARTICLES

न्याय मिलने तक अंकिता भंडारी के परिवार के साथ खड़ी रहेगी कांग्रेस: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता को हिरासत में लिए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को सरकार पर...

भाजपा और निर्वाचन आयोग मतदाता सूची में हेरफेर के लिए मिलकर कर रहे हैं काम : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं निर्वाचन आयोग पर मतदाता सूची में कथित हेरफेर...

PM मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन किया

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लद्दाख में हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे और सामरिक सड़क संपर्क...

नीट-पीजी: प्रश्न उजागर करने संबंधी याचिका पर न्यायालय का केंद्र को नोटिस

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार से उस याचिका पर जवाब मांगा, जिसमें नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों द्वारा...

साइबर ठगी से बचाव के लिए लखनऊ पुलिस की पहल, उटर गोमती नगर में छात्रों को किया जागरूक

लखनऊ। डिजिटल अपराधों पर अंकुश लगाने और विद्यार्थियों को साइबर ठगी के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के पूर्वी जोन...

‘धमाल विद पति पत्नी और पंगा सीजन 2’ की 5 मजबूत और 5 कमजोर कड़ियां

मुंबई। टेलीविजन पर सेलिब्रिटी रियलिटी शोज का फॉर्मूला हमेशा दर्शकों को लुभाता रहा है, खासकर तब जब परदे के पीछे की निजी जिंदगी और...