back to top

एस. जयशंकर ने गुतारेस से की मुलाकात, जारी संघर्षों और ग्लोबल साउथ पर प्रभाव को लेकर चर्चा

संयुक्त राष्ट्र । विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस से मुलाकात की और दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की स्थिति सहित जारी संघर्षों तथा उनके ‘ग्लोबल साउथ’ के देशों पर पड़ने वाले प्रभावों पर चर्चा की।

‘ग्लोबल साउथ’ शब्द का इस्तेमाल आम तौर पर आर्थिक रूप से कम विकसित देशों को संदर्भित करने के लिए किया जाता है। जयशंकर ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में महासचिव गुतारेस से मुलाकात की। इसके साथ ही उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्चस्तरीय सप्ताह के दौरान अपने कार्यक्रमों का समापन किया।

जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा,आज संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस से मिलकर खुशी हुई। हमारी चर्चा जारी संघर्षों और उनके प्रभाव को कम करने की आवश्यकता पर केंद्रित रही, खासकर ‘ग्लोबल साउथ’ के देशों पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर।

महासचिव कार्यालय की ओर से जारी बैठक के विवरण के अनुसार, गुतारेस और जयशंकर ने बहुपक्षवाद, भारत-संयुक्त राष्ट्र सहयोग और यूक्रेन में युद्ध तथा पश्चिम एशिया की स्थिति सहित भू-राजनीतिक घटनाक्रमों पर चर्चा की।बयान में कहा गया है कि महासचिव ने संयुक्त राष्ट्र के साथ भारत के सहयोग की सराहना की।

शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा की आम बहस में भारत की ओर से वक्तव्य देते हुए जयशंकर ने विश्व संगठन के प्रमुख के रूप में गुतारेस की सेवाओं की सराहना की थी। गुतारेस का महासचिव के रूप में कार्यकाल दिसंबर में समाप्त होने वाला है।

उन्होंने कहा था,बहुपक्षवाद के उद्देश्य के लिए एक दशक तक सेवा और समर्पण के बाद, हम जल्द ही महासचिव एंतोनियो गुतारेस को विदाई देंगे। भारत उनके कई योगदानों को बहुत महत्व देता है, विशेष रूप से ‘मिशन लाइफ’ के लिए उनके व्यक्तिगत समर्थन को।यह गुतारेस के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्चस्तरीय सप्ताह का अंतिम अवसर था। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के रूप में उनका दूसरा पांच वर्षीय कार्यकाल दिसंबर 2026 में समाप्त हो रहा है।

गुतारेस इस महीने की शुरुआत में ब्रिक्स नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत आए थे। ‘एशिया सोसाइटी’ के साथ बातचीत के दौरान जयशंकर ने कहा कि उन्होंने ‘‘वास्तव में बेहद व्यस्त सप्ताह’’ के दौरान करीब 85-90 समकक्षों के साथ बैठकें कीं।

RELATED ARTICLES

न्याय मिलने तक अंकिता भंडारी के परिवार के साथ खड़ी रहेगी कांग्रेस: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता को हिरासत में लिए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को सरकार पर...

भाजपा और निर्वाचन आयोग मतदाता सूची में हेरफेर के लिए मिलकर कर रहे हैं काम : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं निर्वाचन आयोग पर मतदाता सूची में कथित हेरफेर...

PM मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन किया

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लद्दाख में हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे और सामरिक सड़क संपर्क...

नीट-पीजी: प्रश्न उजागर करने संबंधी याचिका पर न्यायालय का केंद्र को नोटिस

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार से उस याचिका पर जवाब मांगा, जिसमें नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों द्वारा...

साइबर ठगी से बचाव के लिए लखनऊ पुलिस की पहल, उटर गोमती नगर में छात्रों को किया जागरूक

लखनऊ। डिजिटल अपराधों पर अंकुश लगाने और विद्यार्थियों को साइबर ठगी के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के पूर्वी जोन...

‘धमाल विद पति पत्नी और पंगा सीजन 2’ की 5 मजबूत और 5 कमजोर कड़ियां

मुंबई। टेलीविजन पर सेलिब्रिटी रियलिटी शोज का फॉर्मूला हमेशा दर्शकों को लुभाता रहा है, खासकर तब जब परदे के पीछे की निजी जिंदगी और...