back to top

इंग्लैंड ने भारतीय महिला टीम को 41 रन से हराया, टी20 में लगातार पांचवीं हार

गुवाहाटी। इंग्लैंड ने तीन मैचों की टी20 श्रृंखला के पहले मुकाबले में सोमवार को यहां भारतीय महिला क्रिेकेट टीम को 41 रन के बड़े अंतर से मात दी। स्मृति मंधाना की कप्तानी में पहली बार मैदान पर उतरी भारत को जीत के लिए 161 रन का लक्ष्य मिला था लेकिन टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 119 रन ही बना सकी। इंग्लैंड के लिए सलामी बल्लेबाज टैमी ब्युमोंट ने 57 गेंद में सर्वाधिक 62 रन बनाए जबकि कप्तान हीथर नाइट ने 20 गेंद में 40 रन की तूफानी पारी खेली जिससे उसने चार विकेट पर 160 रन बनाए। भारतीय टीम के लिए इस प्रारूप में यह लगातार पांचवीं हार है।

टी20 विश्व कप से पहले काफी मेहनत करनी

यह दिखाता है कि कोच डब्ल्यू.वी. रमन की टीम को अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले काफी मेहनत करनी होगी। इससे पहले न्यूजीलैंड दौरे पर भी एकदिवसीय श्रृंखला को जीतने के बाद भारतीय टीम तीन मैचों की टी20 श्रृंखला में एक भी मैच नहीं जीत सकी थी। इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला भी उसी दिशा में बढ़ती दिख रहा है क्योंकि अंतिम एकदिवसीय और फिर इस मुकाबले को जीतने के बाद इंग्लैंड का मनोबल बढ़ा हुआ है। दूसरा टी20 गुरुवार को खेला जाएगा। टी20 में भारत के लिए सबसे कम उम्र में कप्तानी करने वाली 22 साल की मंधाना ने मैच के बाद कहा कि अंतिम ओवरों में भारत को सटीक गेंदबाजी करनी होगी। उन्होंने कहा, हमने आखिरी के ओवरों में 10-15 रन अधिक दे दिए। बल्ले से भी हमें अच्छी शुरूआत नहीं मिली।

इंग्लैंड को शानदार शुरूआत दिलाई

अरूंधति रेड्डी, शिखा पांडे और दीप्ति शर्मा की बल्लेबाजी से खुश हूं। हमारे लिए यह साकारात्मक चीज है। इससे पहले सलामी बल्लेबाजों ब्युमोंट और डेनियल वाट (34 गेंद में 35 रन) ने 89 रन की साझेदारी कर इंग्लैंड को शानदार शुरूआत दिलाई। कप्तान नाइट ने अंतिम ओवरों में 20 गेंद की पारी में सात चौके लगाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत काफी खराब रही और लय में चल रही मंधाना सहित शुरूआती तीन बल्लेबाज 23 रन के अंदर पवेलियन लौट गए। सीनियर खिलाड़ी मिताली राज (11 गेंद में सात रन) और वापसी कर रही वेदा कृष्णमूर्ति (15) ने भी निराश किया। आखिर में दीप्ति (नाबाद 22), अरूणधति (18) और शिखा (नाबाद 23) ने कुछ अच्छे शाट लगाए लेकिन यह टीम के लिए काफी नहीं था।

RELATED ARTICLES

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: वैश्विक व्यापार विवादों से निपटने पर मंथन, संयुक्त घोषणा पर संशय कायम

नयी दिल्ली। पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच गहरे मतभेदों के कारण इस बात को लेकर शनिवार...

चेन्नई में शवगृह के अंदर रील बनाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

 चेन्नई । चेन्नई के सरकारी स्टेनली अस्पताल के शवगृह में कथित तौर पर अवैध रूप से प्रवेश कर सोशल मीडिया रील के लिए शवों...

केशव मौर्य ने सपा पर दी तीखी प्रतिक्रिया- बोले-सपा की लाल टोपी और नीला लिबास, काली करतूतें ढकने का नया प्रयास 

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की लाल टोपी और छात्र शाखा में नीला परिधान अपनाने पर तीखी...

रैंप पर उतरी लखनऊ की विरासत, मलाइका अरोड़ा ने बढ़ाई गुलमोहर की चमक

लखनऊ। रोशनी से सजे रैंप पर जब लखनऊ की कला, कारीगरी और फैशन का संगम हुआ तो शाम यादगार बन गई।फिक्की फ्लो लखनऊ की...

बाबा नीम करोली का रोल निभाना भी एक चमत्कार था : शोभिनव सत्या

लखनऊ। नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश इन दिनों हर किसी की पहली पसंद बनी हुई है। इस फिल्म को...

श्रद्धा व सत्कार से मनाया गया श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। राजधानी के सभी गुरुद्वारों में शनिवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। इसी...

वराह जयंती आज, भगवान विष्णु की होगी पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को सृष्टि के पालनहार के रूप में पूजा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब-जब धरती पर अधर्म...

लखनऊ में साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

  करीब 250 स्टॉलों पर मौजूद हैं 121 प्रकाशकों की हजारों पुस्तकें 12 से 20 सितंबर तक चलेगा नौ दिवसीय महोत्सव, साहित्यिक संवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रम...

गोमती पुस्तक महोत्सव के पहले दिन सजी संगीत की सुरमयी शाम

लखनऊ। लखनऊ में शुरू हुए गोमती पुस्तक महोत्सव 2026 के पहले दिन शनिवार शाम साहित्य और पुस्तकों के साथ संगीत की भी रंगत देखने...