back to top

एलपीएससी आम्रपाली योजना ने माधवगंज शाखा को 7-1 से हराकर सेमीफाइनल में

एलपीएससी क्राउन इंटर ब्रांच हैंडबॉल टूर्नामेंट

लखनऊ। एलपीएससी आम्रपाली योजना व वूंदावन शाखा की टीमों ने एलपीएससी क्राउन इंटर ब्रांच हैंडबॉल टूर्नामेंट में बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली।लखनऊ जिला हैंडबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में लखनऊ पब्लिक स्कूल एंड कॉलेजेस द्वारा सेक्टर ई आम्रपाली योजना शाखा में आयोजित दो दिवसीय टूर्नामेंट में एलपीएससी की बालिका वर्ग में छह और बालक वर्ग में नौ टीमें भाग ले रही हैं।

पहले दिन बालिका वर्ग में एलपीएससी एलपीसी आम्रपाली योजना ने माधवगंज शाखा को 7-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई, जबकि दूसरे मैच में वृंदावन शाखा ने बाराबंकी शाखा को 5-0 से हराया।बालक वर्ग में वृंदावन शाखा ने ए ब्लाक शाखा को 9-1 से, सहारा स्टेट शाखा ने माधवगंज को 5-1 से और गोमतीनगर शाखा ने सीतापुर शाखा को 13-0 से हराते हुए जीत दर्ज की।

टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के महासचिव डा आनन्देश्वर पाण्डेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय हैंडबॉल कोच मोहम्मद तौहीद भी मौजूद रहे।समारोह में अतिथिगण का स्वागत लखनऊ पब्लिक कॉलेज प्रधानाचार्या कहकशां अरबी ने स्मृति चिन्ह प्रदान करके किया। उन्होंने बताया कि लखनऊ पब्लिक स्कूल व कॉलेजेस के इतिहास में पहली बार हैंडबॉल टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है।

इस अवसर पर लखनऊ जिला हैंडबॉल एसोसिएशन के सचिव डा सुमंत पाण्डेय, आम्रपाली योजना शाखा की एचओडी सुषमा सिंह और मुख्य कोच शिवनाथ व नेहा भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

पंजाब में 17 साल बाद एसीटी के जरिये लौटेगी अंतरराष्ट्रीय हॉकी

नयी दिल्ली। कभी हॉकी के गढ रहे पंजाब में एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी पुरूष हॉकी टूर्नामेंट के जरिये 17 साल बाद अंतरराष्ट्रीय हॉकी की वापसी...

भारत की नजरें चौथा टी20 और श्रृंखला जीतने पर

हैदराबाद । शानदार फॉर्म में चल रहे भारतीय बल्लेबाज वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार को यहां चौथे टी20 मैच में इसी लय को बरकरार...

नेपाल में बाढ़ प्रभावित गांवों तक पहुंचे सैन्यकर्मी, राहत सामग्री पहुंचायी

काठमांडू।   नेपाल में सोमवार को सैन्यकर्मी अचानक आयी बाढ़ से प्रभावित गांवों तक पहुंचे और उन्होंने राहत सामग्री पहुंचायी तथा स्थानीय निवासियों एवं पर्यटकों...

न्याय मिलने तक अंकिता भंडारी के परिवार के साथ खड़ी रहेगी कांग्रेस: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता को हिरासत में लिए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को सरकार पर...

भाजपा और निर्वाचन आयोग मतदाता सूची में हेरफेर के लिए मिलकर कर रहे हैं काम : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं निर्वाचन आयोग पर मतदाता सूची में कथित हेरफेर...

PM मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन किया

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लद्दाख में हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे और सामरिक सड़क संपर्क...

नीट-पीजी: प्रश्न उजागर करने संबंधी याचिका पर न्यायालय का केंद्र को नोटिस

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार से उस याचिका पर जवाब मांगा, जिसमें नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों द्वारा...

साइबर ठगी से बचाव के लिए लखनऊ पुलिस की पहल, उटर गोमती नगर में छात्रों को किया जागरूक

लखनऊ। डिजिटल अपराधों पर अंकुश लगाने और विद्यार्थियों को साइबर ठगी के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के पूर्वी जोन...

‘धमाल विद पति पत्नी और पंगा सीजन 2’ की 5 मजबूत और 5 कमजोर कड़ियां

मुंबई। टेलीविजन पर सेलिब्रिटी रियलिटी शोज का फॉर्मूला हमेशा दर्शकों को लुभाता रहा है, खासकर तब जब परदे के पीछे की निजी जिंदगी और...