back to top

ठंड में बेफिक्र होकर खाएं ये पराठे, आपका वजन घटाने के साथ होंगे ये फायदे

हेल्थ/लाइफ स्टाइल। सर्दियों के मौसम में अक्सर लोग चटपटा खाना पसंद करते हैं। इस मौसम में तलाभुना चीजों का सेवन लोग अधिक करते हैं. कड़ाके की ठंड में सेहत के भी खास ख्याल रखना चाहिए। क्योंकि ठंड में कसरत ने करने की वजह से पेट का निकल जाना, मोटापा बढ़ जाना या फिर लोगों का वजन बढ़ जाने की समस्या होती है। ऐसे में अगर आप भी पराठे खाने के शौक़ीन है तो इस खबर में हम आपको कुछ पराठों के बारे में बताएंगे जो आपको स्वाद के साथ आपके सेहत को भी ठीक रखेगा। और आप फिट भी रहेंगे और आपका वजन भी नहीं बढ़ेगा। इन पराठों में कम तेल या घी लगाया जाता है। हेल्दी पराठे प्रोटीन, फाइबर, और विटामिन का अच्छा स्रोत हैं। आइए जानते हैं इन पराठों के बारे में जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ वजन घटाने में भी मददगार हैं।

वजन घटाएंगे ये पराठे

पालक का पराठा:-

पालक विटामिन, फाइबर, आयरन और कैल्शियम का बेहतरीन स्रोत है। इसमें कम कैलोरी होती है और यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। घी या तेल का कम इस्तेमाल कर पालक के पराठे बनाए जाएं तो यह वेट लॉस में काफी मददगार साबित होते हैं।

पनीर का पराठा

पनीर में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और आयरन भरपूर मात्रा में होता है। पनीर के पराठे मेटाबॉलिज्म को तेज करने और क्रेविंग को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। इसे ब्रेकफास्ट या लंच में शामिल करें और यह आपको लंबे समय तक ऊर्जावान बनाए रखेगा।

प्याज और पत्तागोभी का पराठा

पत्तागोभी वेट लॉस डाइट का अहम हिस्सा मानी जाती है। प्याज और पत्तागोभी से बने पराठे न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि यह पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं और फैट बर्निंग में मदद करते हैं। कम तेल में तवे पर सेक कर इसे हेल्दी बनाया जा सकता है।

गाजर और मूली का पराठा

गाजर और मूली फाइबर के बेहतरीन स्रोत हैं और पाचन को दुरुस्त रखते हैं। इनसे बने पराठे सर्दियों के लिए परफेक्ट ब्रेकफास्ट ऑप्शन हैं। यह शरीर को जरूरी पोषक तत्व देकर आपको स्वस्थ और संतुलित वजन बनाए रखने में मदद करते हैं।

मेथी का पराठा

सर्दियों में मेथी का पराठा खूब पसंद किया जाता है। मेथी भूख को नियंत्रित करने और ब्लड शुगर को संतुलित रखने में मदद करती है। आटे में मेथी, अजवाइन, अदरक, और मसाले मिलाकर बनाया गया यह पराठा आपके वजन को नियंत्रण में रखने के साथ-साथ इम्यूनिटी को भी बूस्ट करता है।

नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है।

RELATED ARTICLES

यूपी में अब ओला, उबर को भी कराना होगा पंजीकरण…एग्रीगेटर कंपनी को पांच लाख रुपए शुल्क लेकर दिया जाएगा लाइसेंस

बिना पंजीकरण, फिटनेस, मेडिकल, पुलिस वेरिफिकेशन आदि के नहीं चल सकेगी कोई ओला व उबर आदि टैक्सी लखनऊ । योगी सरकार ने यात्रियों की सुरक्षा...

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब प्रदेश के हर गांव तक पहुंचेगी बस

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना-2026 को कैबिनेट की मंजूरी, दयाशंकर सिंह बोले- परमिट व टैक्स से मुक्त रहेंगी ग्राम परिवहन योजना में अनुबंधित बसें लखनऊ ।...

केयर इकोनॉमी में भारत की छलांग… 1.5 लाख युवाओं को स्किल्ड बनाने की तैयारी

नई दिल्ली। केंद्रीय बजट 2026-27 की घोषणाओं को धरातल पर उतारने के लिए केंद्र सरकार ने 'भारत के देखभाल परिस्थिति तंत्र को मजबूत करना'...

हिंदू नववर्ष 2083: 19 मार्च से बदलेगा साल, रौद्र संवत्सर में दिखेंगे बड़े उतार-चढ़ाव

लखनऊ। हिंदू पंचांग के अनुसार 19 मार्च 2026, गुरुवार से विक्रम संवत 2083 की शुरूआत होने जा रही है। इस दिन गुड़ी पड़वा के...

देख सुदामा की दीन दसा करुणा करके करुणा निधि रोये…

पौराणिक कथा पर आधारित है नाटक कलयुगी सुदामासंस्कृत भाषा में नाटक कलयुगी सुदामा का सफल मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं रंगयात्रा,लखनऊ के संयुक्त...

रवीन्द्रालय चारबाग में किताबों का मेला 13 से

विकसित भारत विकसित प्रदेश थीम भरेगी पुस्तक प्रेमियों में उत्साह होंगे भव्य साहित्यिक, सांस्कृतिक आयोजन और प्रतियोगिताएं लखनऊ। रवीन्द्रालय चारबाग मुख्य लान में 13 मार्च से...

यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन कल

पुनीत मित्तल के निर्देशन में शाम 7 बजे बली आॅडिटोरियम में होगा शोलखनऊ। यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन गुरुवार 12...

नाट्यकृति द प्रपोजल का नाट्य मंचन आज

लखनऊ। नगर की प्राख्यात नाट्य संस्था आकांक्षा थियेटर आर्ट्स लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेटरी ग्रान्ट वर्ष 2025-26 की...

यूपी में अब ओला, उबर को भी कराना होगा पंजीकरण…एग्रीगेटर कंपनी को पांच लाख रुपए शुल्क लेकर दिया जाएगा लाइसेंस

बिना पंजीकरण, फिटनेस, मेडिकल, पुलिस वेरिफिकेशन आदि के नहीं चल सकेगी कोई ओला व उबर आदि टैक्सी लखनऊ । योगी सरकार ने यात्रियों की सुरक्षा...