पाक में भूकंप, 22 लोगों की मौत

74

कराची। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के पहाड़ी इलाके में बृहस्पतिवार तड़के आए 5.9 तीव्रता के भूकंप में कई मकान ढह गए, जिससे कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और 300 से अधिक लोग घायल हो गए। आपदा प्रबंधन अधिकारियों का कहना है कि मृतक संख्या अभी और बढ़ सकती है। भूकंप विज्ञान केन्द्र के अनुसार, भूकंप का केन्द्र हरनाई में 15 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप से हुए नुकसान का अभी तक आकलन नहीं लगाया जा सका है। भूकंप के झटके बलूचिस्तान के क्वेटा, सिबी, हरनाई, पिशिन, किला सैफुल्ला, चमन, जियारत और झोब में महसूस किए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here