back to top

सावन में करें 5 चीजों का दान, प्रसन्न होंगे देवों के देव महादेव

दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है
लखनऊ। सावन का पवित्र महीना 11 जुलाई से शुरू हो रहा है। सावन के महीने में भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, सावन माह भगवान शिव को अतिप्रिय है। सावन मास में किए गए पूजा-पाठ व दान से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और शिव कृपा से मनवांछित फल मिलता है। शास्त्रों के अनुसार, सावन में कुछ खास चीजों का दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। जानें सावन माह में किन चीजों का दान करना चाहिए।

काला तिल-
भगवान शिव के जलाभिषेक में काला तिल का इस्तेमाल किया जाता है। हिंदू शास्त्रों के अनुसार, काला तिल भगवान शिव व शनिदेव दोनों को ही प्रिय है। मान्यता है कि सावन में काले तिल का दान करने से ग्रहों से संबंधित दोष से मुक्ति मिलती है और भगवान शंकर की कृपा प्राप्त होती है।

चावल-
सावन में चावल या अक्षत का दान अत्यंत शुभ माना गया है। शास्त्रों के अनुसार, सावन में शिव पूजा में एक मुठ्ठी अक्षत शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए और जरूरतमंद लोगों को चावल का दान करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

रुद्राक्ष:
भगवान शिव को रुद्राक्ष प्रिय माना गया है। शास्त्रों में रुद्राक्ष भगवान शिव का अंश माना गया है। मान्यता है कि रुद्राक्ष की उत्पत्ति महादेव के आंसुओं से हुई है। सावन माह में रुद्राक्ष दान करने से अकाल मृत्यु का भय समाप्त होता है और आर्थिक उन्नति मिलने की मान्यता है।

चांदी-
सावन माह में चांदी का दान अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि सावन में चांदी का दान करने से कालसर्ष दोष से छुटकारा मिलता है और संतान की प्राप्ति होती है।

नमक-
सावन माह में नमक का दान शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस माह में नमक का दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि व खुशहाली आती है।

RELATED ARTICLES

शिव मंदिर पंतनगर में गूंजा जय श्रीकृष्ण का जयघोष

भव्य भजन संध्या में उमड़े श्रद्धालु लखनऊ। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पंतनगर सांस्कृतिक समिति, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वावधान में 4 सितंबर 2026 को...

भक्तों ने देखा श्रीकृष्ण का गोकुल भ्रमण के संग माखन चोरी की लीला

न्यू गणेशगंज में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं डिजिटल मूविंग झांकियों का शुभारंभ लखनऊ। मित्तल परिवार की ओर से अमीनाबाद रोड स्थित न्यू गणेशगंज में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव...

भातखण्डे की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह पुन: तीन वर्ष के लिए कुलपति नियुक्त

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह को राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल द्वारा पुन: तीन वर्ष की अवधि...

आधी रात जन्मे सृष्टि के पालनहार, कान्हा के जयघोष से गूंजा शहर

राजधानी में हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, आधी रात मंदिरों व घरों में जन्में कान्हा, डिजिटल झांकी ने मनमोहा लखनऊ। राजधानी लखनऊ में...

शिव मंदिर पंतनगर में गूंजा जय श्रीकृष्ण का जयघोष

भव्य भजन संध्या में उमड़े श्रद्धालु लखनऊ। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पंतनगर सांस्कृतिक समिति, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वावधान में 4 सितंबर 2026 को...

भक्तों ने देखा श्रीकृष्ण का गोकुल भ्रमण के संग माखन चोरी की लीला

न्यू गणेशगंज में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं डिजिटल मूविंग झांकियों का शुभारंभ लखनऊ। मित्तल परिवार की ओर से अमीनाबाद रोड स्थित न्यू गणेशगंज में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव...

भातखण्डे की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह पुन: तीन वर्ष के लिए कुलपति नियुक्त

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह को राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल द्वारा पुन: तीन वर्ष की अवधि...

जैन मंदिर निर्माण के लिए शिखर व वेदी पूजन संपन्न

सआदतगंज के प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर का होगा भव्य नवनिर्माण, करीब 7,000 वर्गफुट में बनेगा नया मंदिर लखनऊ। सआदतगंज स्थित चूड़ी वाली गली के श्री...

सीएम योगी ने शिक्षक दिवस पर राज्य के सभी शिक्षकों और गुरुजनों को शुभकामनाएं दीं

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य के सभी शिक्षकों और गुरुजनों को शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने शनिवार...