back to top

दिवाली पर घर के मुख्य द्वार पर कैसा तोरण लगाएं? खरीदने से पहले जान लें वास्तु के ये जरूरी नियम

नई दिल्ली: दिवाली पर घर को सजाने और मां लक्ष्मी के स्वागत की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। इस दौरान मुख्य दरवाजे पर बंधनवार यानी तोरण लगाने की परंपरा भी खास महत्व रखती है। वास्तु शास्त्र में मुख्य द्वार को घर में ऊर्जा के प्रवेश का प्रमुख स्थान माना गया है। वास्तु गुरु मान्या के मुताबिक, सही तोरण का चुनाव घर में सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि के लिए शुभ माना जाता है। वहीं, कुछ गलतियां वास्तु संतुलन को प्रभावित कर सकती हैं। ऐसे में तोरण खरीदते और लगाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

तोरण लगाते समय इन गलतियों से बचें

प्लास्टिक और कृत्रिम फूलों वाला तोरण: वास्तु गुरु के अनुसार, मुख्य द्वार पर प्लास्टिक के फूलों से बने बंधनवार लगाने से बचना चाहिए। देखने में आकर्षक होने के बावजूद इन्हें निर्जीव माना जाता है। इसके अलावा काले धागे, लोहे के तार और नुकीले किनारों वाले तोरण भी दरवाजे पर लगाने से परहेज करना चाहिए।

सूखे और मुरझाए पत्तों का इस्तेमाल: अगर आप घर पर प्राकृतिक तोरण बना रहे हैं तो उसमें हमेशा ताजे पत्तों और फूलों का उपयोग करें। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, सूखे पत्तों से बना बंधनवार घर में ठहराव और दरिद्रता का संकेत माना जाता है। पत्ते मुरझाने या सूखने लगें तो तोरण को बदल देना चाहिए।

देवी-देवताओं की तस्वीर वाला तोरण: बाजार में कई ऐसे बंधनवार मिलते हैं, जिन पर देवी-देवताओं के चित्र बने होते हैं। वास्तु गुरु के मुताबिक, इन्हें मुख्य द्वार पर लगाने से बचना चाहिए। दरवाजा खोलने-बंद करने और लोगों के आने-जाने के दौरान तस्वीरों का अनादर होने की आशंका रहती है। इसके साथ ही टूटी हुई कौड़ी, मोती या घंटियों वाले तोरण का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए।

तोरण की ऊंचाई और आसपास की सफाई: बंधनवार को दरवाजे पर इतनी कम ऊंचाई पर न लगाएं कि आते-जाते लोगों के सिर से टकराए। इसके अलावा मुख्य द्वार के पास जूते-चप्पल और कूड़ेदान रखने से भी बचना चाहिए।

घर के लिए कौन-से तोरण माने जाते हैं शुभ?

आम और अशोक के पत्तों का बंधनवार: वास्तु मान्यताओं के अनुसार, आम और अशोक के ताजे पत्तों से बना तोरण शुभ माना जाता है। इन पत्तों के साथ गेंदे के ताजे फूल जोड़कर भी बंधनवार तैयार किया जा सकता है। माना जाता है कि इससे घर में सकारात्मकता और खुशहाली आती है।

कौड़ी, सीप और मोतियों का तोरण: अगर आप ऐसा बंधनवार चाहते हैं जिसे लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके तो कौड़ी, सीप और मोतियों से बना तोरण चुन सकते हैं। धार्मिक मान्यताओं में कौड़ी और सीप का संबंध समुद्र मंथन तथा मां लक्ष्मी से जोड़ा जाता है। इन्हें धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

कलावा और सिंदूर वाला तोरण: शुद्ध सूती लाल धागे या मौली में पिरोकर बनाया गया तोरण भी शुभ माना जाता है। इसमें हल्दी और सिंदूर का तिलक लगाया जा सकता है। कई जगह पत्तों के साथ कुशा या दूर्वा घास भी लगाई जाती है। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, इसे परिवार की सुख-समृद्धि और सुरक्षा से जोड़कर देखा जाता है।

पीतल और तांबे की घंटियों वाला बंधनवार: छोटी-छोटी पीतल या तांबे की घंटियों से सजा तोरण भी अच्छा विकल्प माना जाता है। हवा चलने पर इन घंटियों से निकलने वाली मधुर आवाज को वास्तु दोष दूर करने वाला माना जाता है।

तोरण बांधने का सही तरीका भी जान लें

बंधनवार लगाते समय ध्यान रखें कि उसके दोनों सिरे दरवाजे की चौखट को छूते हों। इसे बीच से बहुत ज्यादा झुका हुआ या ढीला न छोड़ें, बल्कि ठीक से कसकर बांधें। पत्तों को जोड़ने के लिए कलावा या कच्चे सूत का इस्तेमाल करना चाहिए।

वास्तु मान्यता के अनुसार, तोरण के दोनों सिरों पर रोली और हल्दी से स्वस्तिक या शुभ-लाभ का चिह्न बनाना भी अच्छा माना जाता है। बंधनवार लगाने से पहले दरवाजे की चौखट को अच्छी तरह साफ करें और गंगाजल मिले पानी का छिड़काव करें।

 

RELATED ARTICLES

यूपी के 5 लाख घरों में लगेंगे रूफटॉप सोलर, 31 मार्च 2027 से पहले करें आवेदन; मिल सकती है 1.08 लाख तक सब्सिडी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा से जोड़ने के लिए योगी सरकार ने बड़ी योजना तैयार की है। प्रधानमंत्री सूर्य...

कथा के विरोध पर धीरेंद्र शास्त्री का तंज, बोले- पहले यज्ञ में हड्डियां डालते थे राक्षस, अब सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हैं

गोंडा: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कथा और सनातन धर्म के विरोध को लेकर टिप्पणी की है। उत्तर प्रदेश के गोंडा...

अनन्या पांडे की ‘कॉल मी बे’ का दूसरा सीजन इस दिन होगा रिलीज, फिर दिखेगा बेला का बिंदास अंदाज

मुंबई: अभिनेत्री अनन्या पांडे की चर्चित वेब सीरीज 'कॉल मी बे' के दूसरे सीजन की रिलीज तारीख सामने आ गई है। करण जौहर के...

यूपी के 5 लाख घरों में लगेंगे रूफटॉप सोलर, 31 मार्च 2027 से पहले करें आवेदन; मिल सकती है 1.08 लाख तक सब्सिडी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा से जोड़ने के लिए योगी सरकार ने बड़ी योजना तैयार की है। प्रधानमंत्री सूर्य...

कथा के विरोध पर धीरेंद्र शास्त्री का तंज, बोले- पहले यज्ञ में हड्डियां डालते थे राक्षस, अब सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हैं

गोंडा: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कथा और सनातन धर्म के विरोध को लेकर टिप्पणी की है। उत्तर प्रदेश के गोंडा...

मध्य प्रदेश में पिता की हैवानियत, 6 साल की बेटी की हत्या कर पत्नी को भी किया लहूलुहान

सीधी: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी...

अनन्या पांडे की ‘कॉल मी बे’ का दूसरा सीजन इस दिन होगा रिलीज, फिर दिखेगा बेला का बिंदास अंदाज

मुंबई: अभिनेत्री अनन्या पांडे की चर्चित वेब सीरीज 'कॉल मी बे' के दूसरे सीजन की रिलीज तारीख सामने आ गई है। करण जौहर के...

बेटी राशा और बेटे के साथ महाकाल के दरबार पहुंचीं रवीना टंडन, बोलीं- आज का दिन मेरे लिए बेहद सौभाग्यशाली

उज्जैन: बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन मंगलवार को अपने दोनों बच्चों के साथ उज्जैन स्थित प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन...

ग्रीस में रोमांटिक छुट्टियां मना रहे सैफ-करीना, सनसेट के सामने दिखी शानदार केमिस्ट्री; जेह की तस्वीर भी छाई

मुंबई: बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी करीना कपूर खान और सैफ अली खान इन दिनों ग्रीस में परिवार के साथ छुट्टियों का आनंद ले रही...