back to top

ढाका कैफे हमला मामले में धन मुहैया कराने वाला संदिग्ध गिरफ्तार

ढाका। बांग्लादेश के एक कैफे में 2016 में हुए हमले के लिए कथित तौर पर हथियार, विस्फोटक और धन मुहैया कराने वाले एक संदिग्ध चरमपंथी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस की ऐंटी-क्राइम रैपिड ऐक्शन बटालियन ने बताया कि आतंकवादी को मध्य बांग्लादेश के गाजीपुर में एक बस से गिरफ्तार किया गया।

होली आर्टिजन बेकरी पर हमला

उसकी पहचान होली आर्टिजन बेकरी पर हमला मामले के संदिग्ध ममुनुर राशिद रिपन के रूप में हुई है। वह फरार चल रहा था। बीडी न्यूज ने आरएबी के प्रवक्ता मुफ्ती महमूद खान को यह कहते हुए उद्घृत किया, उसे रविवार की दोपहर एक बजे हलुआघाट से ढाका जाने के दौरान एक बस से गिरफ्तार किया गया। आरएबी ने दावा किया कि प्रतिबंधित जमातुल मुजाहिदी बांग्लादेश (जेएमबी) को हथियार की आपूर्ति और धन मुहैया कराने वाला रिपन शीर्ष व्यक्ति है। इसी संगठन ने होली आर्टिजन बेकरी पर हमला किया था। ढाका के होली आर्टिजन बेकरी में एक जुलाई 2016 को हुए हमले में 19 वर्षीय एक भारतीय लड़की समेत 22 लोगों की मौत हो गई थी।

10 घंटे तक आतंकवादियों ने कब्जा जमाए रखा था

जांचकर्ताओं के अनुसार 30 वर्षीय रिपन ने हमले के लिए धन, हथियार, आयुध और विस्फोटक पदार्थ की आपूर्ति की थी। बेकरी में करीब 10 घंटे तक आतंकवादियों ने कब्जा जमाए रखा था। आतंकवादियों ने इस हमले में 18 विदेशी लोगों सहित 22 लोगों की हत्या कर दी थी। आरएबी के प्रवक्ता मुफ्ती महमूद खान के अनुसार गिरफ्तारी के समय रिपन के पास 1.27 लाख रुपए थे। खान ने कहा, पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार कर लिया है कि वह होली आर्टिजन बेकरी हमले का षडयंत्र रचने में शामिल था। अधिकारी ने बिना विस्तृत जानकारी दिए हुआ बताया कि आरएबी ने 2016 के आतंकी हमला मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों को मुक्त कराने की एक आतंकी षडयंत्र का पर्दाफाश किया है।

RELATED ARTICLES

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: वैश्विक व्यापार विवादों से निपटने पर मंथन, संयुक्त घोषणा पर संशय कायम

नयी दिल्ली। पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच गहरे मतभेदों के कारण इस बात को लेकर शनिवार...

चेन्नई में शवगृह के अंदर रील बनाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

 चेन्नई । चेन्नई के सरकारी स्टेनली अस्पताल के शवगृह में कथित तौर पर अवैध रूप से प्रवेश कर सोशल मीडिया रील के लिए शवों...

केशव मौर्य ने सपा पर दी तीखी प्रतिक्रिया- बोले-सपा की लाल टोपी और नीला लिबास, काली करतूतें ढकने का नया प्रयास 

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की लाल टोपी और छात्र शाखा में नीला परिधान अपनाने पर तीखी...

रैंप पर उतरी लखनऊ की विरासत, मलाइका अरोड़ा ने बढ़ाई गुलमोहर की चमक

लखनऊ। रोशनी से सजे रैंप पर जब लखनऊ की कला, कारीगरी और फैशन का संगम हुआ तो शाम यादगार बन गई।फिक्की फ्लो लखनऊ की...

बाबा नीम करोली का रोल निभाना भी एक चमत्कार था : शोभिनव सत्या

लखनऊ। नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश इन दिनों हर किसी की पहली पसंद बनी हुई है। इस फिल्म को...

श्रद्धा व सत्कार से मनाया गया श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। राजधानी के सभी गुरुद्वारों में शनिवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। इसी...

वराह जयंती आज, भगवान विष्णु की होगी पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को सृष्टि के पालनहार के रूप में पूजा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब-जब धरती पर अधर्म...

लखनऊ में साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

  करीब 250 स्टॉलों पर मौजूद हैं 121 प्रकाशकों की हजारों पुस्तकें 12 से 20 सितंबर तक चलेगा नौ दिवसीय महोत्सव, साहित्यिक संवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रम...

गोमती पुस्तक महोत्सव के पहले दिन सजी संगीत की सुरमयी शाम

लखनऊ। लखनऊ में शुरू हुए गोमती पुस्तक महोत्सव 2026 के पहले दिन शनिवार शाम साहित्य और पुस्तकों के साथ संगीत की भी रंगत देखने...