भक्तों ने झूमते-नाचते हुए निकाली साई पालकी यात्रा

श्रद्धालु साई कीर्तन पर झूमते नाचते हुए निकले
लखनऊ। तेलीबाग के नेपालगंज स्थित नागेश्वर महादेव मंदिर में 17वें साई स्थापना दिवस के पावन अवसर पर साई भक्तों ने पालकी यात्रा निकाली। शिव साई समिति की ओर से आयोजित दो दिवसीय साई उत्सव के पहले दिन बुधवार को बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों ने साई पालकी निकाली। गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालु साई कीर्तन पर झूमते नाचते हुए निकले। साई पालकी यात्रा नेपालगंज से तेलीबाग बाजार, गांधीनगर से शनि मंदिर चौराहा होते हुए नागेश्वर मंदिर पर सम्पन्न हुई। इस दौरान रास्ते में जगह- जगह पालकी यात्रा का व्यापारियों ने स्वागत किया और फूलों की वर्षा की। शाम को मंदिर परिसर में साई संध्या का आयोजन किया गया। कलाकारों ने बाबा के सुंदर भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। आयोजक नीतू सिंह ने बताया कि साई उत्सव के दूसरे दिन गुरुवार दोपहर को भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

संतान की दीघार्यु के लिए विधि विधान से पूजे गए गौरी पुत्र गणेश

पूजा के बाद महिलाओं ने कथा सुनाई लखनऊ। संतान की लम्बी आयु के लिये किया जाने वाला सकट चौथ का व्रत माताओं ने शुक्रवार को...

सुदर्शन मंदिर प्रांगण में तहरी सहभोज का आयोजन

लखनऊ। विश्व हिन्दू परिषद के वार्षिक केंद्रीय कार्यक्रमों में सामाजिक समरसता के क्रम में आज शुक्रवार को विश्व हिन्दू परिषद, शिवाजी नगर प्रखंड द्वारा...

गजल, कुचिपुड़ी व कथक की प्रस्तुति ने समां बांध दिया

संगीत नाटक अकादमी में अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शन कला महोत्सव का आयोजनअंतरराष्ट्रीय समारोह में चमकीं ईशा-मीशा रतन लखनऊ। संत गाडगे जी महाराज प्रेक्षागृह गोमतीनगर लखनऊ में आज...

Latest Articles