back to top

रमा एकादशी पर कृष्णमय हुए भक्तजन

सप्त दिवसीय श्रीमद भागवतम कथा
लखनऊ। इस्कॉन मन्दिर, लखनऊ में सप्त दिवसीय श्रीमद भागवतम कथा मे परम पूज्य भक्ति पदम सौरभ प्रचारक स्वामी महाराज जी ने बताया कि जहां श्रीमद भगवत गीता का अंत होता है वहीं श्रीमद भागवत प्रारंभ होती है। श्रीमद भगवत गीता कहती है कि हमको क्या करना चाहिए और श्रीमद् भागवतम कहती है कि हमको कैसे करना चाहिए। श्रीमद भागवतम में कैतव धर्म का वर्णन नहीं है अर्थात शरीर से संबंधित धर्म को कैतव धर्म कहते हैं, भागवत वह सुन सकता है जिसके हृदय में ईर्ष्या एवं द्वेष नहीं है वह श्रीमद भागवतम सुनने का अधिकारी है। श्रीमद् भागवत केवल परमहंसों के लिए है संसारियों के लिए नहीं है लेकिन शुकदेव गोस्वामी जी की अहेतुकी कृपा से श्रीमद् भागवत संसारियों के लिए भी उपलब्ध हो सकी है। श्रीमद् भागवत के अंदर भगवान के लक्षण प्राप्त होते हैं। श्रीमद् भागवत की रचना व्यास जी ने पहले भी की थी लेकिन वह मोक्ष पर आधारित थी तब नारद जी ने व्यास जी को सिर्फ परम भगवान श्री कृष्ण से प्रेम सम्बन्धित भक्ति से ओत-प्रोत भागवत की रचना का आदेश दिया और उनको श्रीमद् भागवत कह सुनायी। परम भगवान श्री कृष्ण ही भागवत और भागवत ही परम भगवान श्री कृष्ण हैं ’ भागवत का आस्वादान करने के लिए हमें भक्त होना होगा। कथा के उपरांत लखनऊ शहर भर से आये भक्तों ने एकादशी फलाहारी प्रसाद ग्रहण किया।

RELATED ARTICLES

पुस्तक मेला : किताबों में तलाश रहे युवा सफलता का मंत्र

छींटाकशी के बीच साहित्य परिषद का काव्य समारोह और विमोचन लखनऊ। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। अपनी तैयारी को इतनी धार दो कि...

समय से पहले और भाग्य से अधिक किसी को कुछ नहीं मिलता : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज ने आज याहियागंज दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि...

नृत्य कार्यशाला में बच्चों ने सीखे कथक के गुर

लखनऊ। महाराजा बिजली पासी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आशियाना, लखनऊ एवं बिरजू महाराज कथक संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में दस दिवसीय प्रस्तुतिपरक कथक नृत्य कार्यशाला...

अनुपम खेर के नाटक ‘जाने पहचाने अनजाने’ का यूएसए-कनाडा टूर खत्म, दर्शकों ने दिया स्टैंडिंग ओवेशन

मुंबई। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर के नाटक ‘जाने पहचाने अनजाने’ का अमेरिका और कनाडा का टूर शानदार अंदाज में संपन्न हो गया। बोस्टन में...

सनी देओल की नई फिल्म ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ का मोशन पोस्टर जारी

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल इन दिनों अपने करियर की दूसरी पारी को लेकर लगातार चर्चा में हैं। ‘गदर 2’ और ‘बॉर्डर 2’ जैसी...

अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में दी बधाई, फिर चर्चा में आया उनका वही प्यारा संदेश

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर उनकी बहू और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने खास अंदाज में उन्हें शुभकामनाएं दीं। ऐश्वर्या...

रणबीर कपूर की रामायण पार्ट-1 40 भाषाओं में होगी रिलीज

मुबई। रणबीर कपूर की रामायण पार्ट 1 की रिलीज को अब एक महीना से भी कम वक्त बचा है। फिल्म दिवाली के मौके पर...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार कुंभ का लोगो, वेबसाइट और विशेष गीत का लोकार्पण किया

हरिद्वार (उत्तराखंड)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंभ की धार्मिक महत्ता को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के साथ आयोजन से संबंधित सूचनाओं को...

6 राज्यों के राज्यपाल बदले,ओम प्रकाश माथुर केरलम व ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के गर्वनर

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को कई राज्यों के राज्यपालों में फेरबदल करते हुए केरलम के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु...