back to top

10 को देवगुरु बृहस्पति बनाएंगे गजकेसरी योग

तीन राशियों की चमकेगी किस्मत

लखनऊ। ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति का गोचर बहुत ही खास माना जाता है। जब भी गुरु अपनी चाल में परिवर्तन करते हैं तो उसका प्रभाव लोगों के जीवन पर देखने को मिलता है। पंचांग के अनुसार, अतिचारी गुरु ने 18 अक्टूबर को कर्क राशि में प्रवेश किया था और 5 दिसंबर तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। इसी परिवर्तन के कारण गुरु हर दिन किसी न किसी ग्रह के साथ शुभ और अशुभ राजयोग का निर्माण भी करते हैं। वहीं, 10 नवंबर को देवगुरु बृहस्पति चंद्रमा के साथ मिलकर गजकेसरी योग का निर्माण करने वाले हैं। दरअसल, 10 तारीख को चंद्रमा दोपहर 1 बजकर 02 मिनट पर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जिसकी वजह से गजकेसरी योग बनेगा, वहीं, देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में आकर पहले से ही हंस महापुरुष राजयोग का निर्माण भी कर चुके हैं, तो चलिए जानते हैं कि इन दोनों शुभ राजयोगों के बनने से किन राशियों को फायदा होने जा रहा है।

मेष
10 नवंबर को बनने जा रहे गजकेसरी योग से मेष राशि वालों का गोल्डन टाइम शुरू होगा. व्यापार में लाभ की संभावनाएं बन रही हैं। किसी नए कार्य की शुरूआत कर सकते हैं। साथ ही, हर काम से फायदा ही मिलेगा। यह समय इन लोगों के लिए बहुत ही शुभ संकेत लेकर आ रहा है। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। आॅफिस या कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा. परिवार में किसी बड़ी खुशखबरी का आगमन हो सकता है. पैसा कमाने के नए मार्ग खुलेंगे।

कर्क
गजकेसरी योग से बनने से कर्क राशि वालों की किस्मत चमकने वाली है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है। लंबे समय से चल रही मेहनत का पॉजिटिव परिणाम प्राप्त होगा। नौकरी वाले लोगों को लाभ मिलेगा। आय में बढ़ोतरी पाएंगे, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. वहीं, आॅफिस में प्रमोशन मिलने का भी संयोग बन रहा है।

वृश्चिक
लंबे समय से चली आ रही आर्थिक और मानसिक परेशानियों से राहत मिलेगी। धन संबंधी स्थिति में सुधार के संकेत हैं। कोई अधूरा कार्य इस समय पूरा हो सकता है। प्रॉपर्टी या संपत्ति में निवेश करने के लिए यह समय बेहद अनुकूल रहेगा। करियर में उन्नति और नए कार्यों की शुरूआत के अवसर मिलेंगे। आर्थिक रूप से लाभदायक स्थितियां बनेंगी। परिवार में शुभ समाचार या मांगलिक कार्यक्रम के योग भी दिखाई दे रहे हैं।

RELATED ARTICLES

पुस्तक मेला : किताबों में तलाश रहे युवा सफलता का मंत्र

छींटाकशी के बीच साहित्य परिषद का काव्य समारोह और विमोचन लखनऊ। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। अपनी तैयारी को इतनी धार दो कि...

समय से पहले और भाग्य से अधिक किसी को कुछ नहीं मिलता : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज ने आज याहियागंज दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि...

नृत्य कार्यशाला में बच्चों ने सीखे कथक के गुर

लखनऊ। महाराजा बिजली पासी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आशियाना, लखनऊ एवं बिरजू महाराज कथक संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में दस दिवसीय प्रस्तुतिपरक कथक नृत्य कार्यशाला...

भारत की नजरें चौथा टी20 और श्रृंखला जीतने पर

हैदराबाद । शानदार फॉर्म में चल रहे भारतीय बल्लेबाज वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार को यहां चौथे टी20 मैच में इसी लय को बरकरार...

 रामपुर : न्यूजीलैंड से आए युवक ने सौतेले पिता को गोली मारकर हत्या की, दो गिरफ्तार

रामपुर।  रामपुर जिले में 30 वर्षीय एक व्यवसायी की उसके कार सर्विस सेंटर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को...

अनुपम खेर के नाटक ‘जाने पहचाने अनजाने’ का यूएसए-कनाडा टूर खत्म, दर्शकों ने दिया स्टैंडिंग ओवेशन

मुंबई। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर के नाटक ‘जाने पहचाने अनजाने’ का अमेरिका और कनाडा का टूर शानदार अंदाज में संपन्न हो गया। बोस्टन में...

सनी देओल की नई फिल्म ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ का मोशन पोस्टर जारी

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल इन दिनों अपने करियर की दूसरी पारी को लेकर लगातार चर्चा में हैं। ‘गदर 2’ और ‘बॉर्डर 2’ जैसी...

अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में दी बधाई, फिर चर्चा में आया उनका वही प्यारा संदेश

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर उनकी बहू और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने खास अंदाज में उन्हें शुभकामनाएं दीं। ऐश्वर्या...

रणबीर कपूर की रामायण पार्ट-1 40 भाषाओं में होगी रिलीज

मुबई। रणबीर कपूर की रामायण पार्ट 1 की रिलीज को अब एक महीना से भी कम वक्त बचा है। फिल्म दिवाली के मौके पर...