back to top
Homeदेशसुरक्षा चुनौतियों का सामना करने को स्वदेशी तकनीक का विकास जरूरी :...

सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने को स्वदेशी तकनीक का विकास जरूरी : नरवणे

नयी दिल्ली। थल सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने कहा कि संघर्ष के दौरान सुरक्षा चुनौतियों भारतीय सेना के पूर्ण इस्तेमाल के लिए केवल स्वदेशी रूप से विकसित प्रौद्योगिकियां ही उपलब्ध रहेंगी और ऐसे में विदेशी प्रौद्योगिकियों पर निर्भरता कम करना अपरिहार्य है। उन्होंने फिक्की के एक कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि भारतीय सेना तेजी से आधुनिकीकरण के दौर से गुजर रही है और यह अपनी परिचालन जरूरतों के लिए अधिक से अधिक स्वदेशी समाधान तलाश रही है।

सुरक्षा चुनौतियों थल सेना प्रमुख ने कहा कि मैं वास्तव में मानता हूं कि संघर्ष के दौरान, युद्ध जैसी स्थितियों में, विभिन्न क्षेत्रों में पूर्ण इस्तेमाल के लिए केवल स्वदेशी रूप से विकसित प्रौद्योगिकियां ही हमारे लिए उपलब्ध होंगी। नरवणे ने उल्लेख किया कि उभरती सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने और विदेशी प्रौद्योगिकियों पर निर्भरता कम करने के लिए स्वदेशी और स्थानीय क्षमताओं का विकास करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा, सेना विशेष रूप से इस पहल का नेतृत्व करने के लिए अधिक उपयुक्त है।