back to top

कथा में भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का वर्णन

सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के तृतीय दिवस
लखनऊ। मठ श्री बड़ी काली जी मंदिर के पावन प्रांगण में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के तृतीय दिवस का आयोजन अत्यंत भक्तिमय एवं भावविभोर वातावरण में संपन्न हुआ। बाल व्यास परम पूज्य श्री राघवाचार्य जी महाराज के श्रीमुख से प्रवाहित अमृतवाणी ने समस्त श्रद्धालुओं के हृदय को भक्ति रस से सराबोर कर दिया।
इस दिवस की कथा में भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं के साथ-साथ उनके अनन्य भक्तों—प्रह्लाद, द्रौपदी, सुदामा, गोपियों आदि की अद्वितीय भक्ति, अटूट श्रद्धा एवं पूर्ण समर्पण का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथाओं के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि सच्ची भक्ति के आगे भगवान स्वयं अपने भक्तों के रक्षक बन जाते हैं।
भक्त प्रह्लाद की अडिग आस्था, द्रौपदी की पुकार पर भगवान का चीरहरण से संरक्षण, सुदामा की निष्काम मित्रता तथा गोपियों की अनन्य प्रेम-भक्ति का वर्णन सुनकर श्रोतागण भाव-विभोर हो उठे। पंडाल में उपस्थित श्रद्धालुओं की आँखें कई बार भावुकता से नम हो गईं और वातावरण जय श्रीकृष्ण के जयघोष से गूंज उठा।
कथा श्रवण के उपरांत सभी भक्तों ने स्वयं को अत्यंत धन्य और कृतार्थ अनुभव किया तथा माँ श्री बड़ी काली जी एवं भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की। इस पावन आयोजन के निवेदक देवराज सिंह ने अधिकाधिक श्रद्धालुओं की उपस्थिति पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी भक्तों, आयोजकों एवं सेवाभावी कार्यकतार्ओं का आभार प्रकट किया।
मीडिया प्रभारी अभय उपाध्याय ने बताया की कथा के दौरान मंदिर व्यवस्था में मुख्य रूप से प्रबंधक देवराज सिंह मातृशक्ति सेविका आशा तिवारी माला गुप्ता शालनी लक्ष्मी पंडित शिवम पांडेय राहुल सारस्वत तुषार वर्मा निखिल मेघांश आदर्श महाराज पप्पू एवं अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

पुस्तक मेला : किताबों में तलाश रहे युवा सफलता का मंत्र

छींटाकशी के बीच साहित्य परिषद का काव्य समारोह और विमोचन लखनऊ। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। अपनी तैयारी को इतनी धार दो कि...

समय से पहले और भाग्य से अधिक किसी को कुछ नहीं मिलता : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज ने आज याहियागंज दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि...

नृत्य कार्यशाला में बच्चों ने सीखे कथक के गुर

लखनऊ। महाराजा बिजली पासी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आशियाना, लखनऊ एवं बिरजू महाराज कथक संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में दस दिवसीय प्रस्तुतिपरक कथक नृत्य कार्यशाला...

अनुपम खेर के नाटक ‘जाने पहचाने अनजाने’ का यूएसए-कनाडा टूर खत्म, दर्शकों ने दिया स्टैंडिंग ओवेशन

मुंबई। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर के नाटक ‘जाने पहचाने अनजाने’ का अमेरिका और कनाडा का टूर शानदार अंदाज में संपन्न हो गया। बोस्टन में...

सनी देओल की नई फिल्म ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ का मोशन पोस्टर जारी

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल इन दिनों अपने करियर की दूसरी पारी को लेकर लगातार चर्चा में हैं। ‘गदर 2’ और ‘बॉर्डर 2’ जैसी...

अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में दी बधाई, फिर चर्चा में आया उनका वही प्यारा संदेश

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर उनकी बहू और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने खास अंदाज में उन्हें शुभकामनाएं दीं। ऐश्वर्या...

रणबीर कपूर की रामायण पार्ट-1 40 भाषाओं में होगी रिलीज

मुबई। रणबीर कपूर की रामायण पार्ट 1 की रिलीज को अब एक महीना से भी कम वक्त बचा है। फिल्म दिवाली के मौके पर...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार कुंभ का लोगो, वेबसाइट और विशेष गीत का लोकार्पण किया

हरिद्वार (उत्तराखंड)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंभ की धार्मिक महत्ता को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के साथ आयोजन से संबंधित सूचनाओं को...

6 राज्यों के राज्यपाल बदले,ओम प्रकाश माथुर केरलम व ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के गर्वनर

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को कई राज्यों के राज्यपालों में फेरबदल करते हुए केरलम के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु...