back to top

दिल्ली की वायु गुणवत्ता बेहद खराब , धीमी हवा की गति से प्रदूषकों का फैलाव कम

नयी दिल्ली। हवा की धीमी गति के कारण प्रदूषकों का फैलाव कम होने के बीच दिल्ली की वायु गुणवत्ता रविवार को बेहद खराब रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने यह जानकारी दी। सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह 386 रहा, जो शनिवार के एक्यूआई 303 से काफी अधिक है।

दिल्ली के लिए वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली (एक्यूईडब्ल्यूएस) के अनुसार, शनिवार शाम और रात के दौरान उत्तर-पश्चिम दिशा से हवा की गति आठ किलोमीटर प्रति घंटे से कम हो गई, जिससे प्रदूषकों का फैलाव कम हो गया।इसके अनुसार, 6,000 वर्ग मीटरासेकंड से कम वेंटिलेशन इंडेक्स (वायु संचार सूचकांक) और 10 किलोमीटर प्रति घंटे से कम हवा की औसत गति को प्रदूषकों के फैलाव के लिए प्रतिकूल माना जाता है।

एक्यूईडब्ल्यूएस के अनुसार, वायु गुणवत्ता के चार नवंबर तक बेहद खराब श्रेणी में रहने की संभावना है। दिल्ली में 17 निगरानी केंद्रों ने 400 से ऊपर के एएक्यूआई के साथ गंभीर श्रेणी की वायु गुणवत्ता दर्ज की। वजीरपुर में सबसे अधिक 439 एक्यूआई दर्ज किया गया। सीपीसीबी के समीर ऐप के अनुसार, 20 अन्य केंद्रों ने 300 से ऊपर के एक्यूआई के साथ बेहद खराब वायु गुणवत्ता दर्ज की।

एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच अच्छा , 51 से 100 के बीच संतोषजनक , 101 से 200 के बीच मध्यम , 201 से 300 के बीच खराब , 301 से 400 के बीच बेहद खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.5 डिग्री अधिक है। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 79 प्रतिशत दर्ज की गई।आईएमडी ने दिन में आसमान साफ रहने और रात में हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

भारत की नजरें चौथा टी20 और श्रृंखला जीतने पर

हैदराबाद । शानदार फॉर्म में चल रहे भारतीय बल्लेबाज वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार को यहां चौथे टी20 मैच में इसी लय को बरकरार...

 रामपुर : न्यूजीलैंड से आए युवक ने सौतेले पिता को गोली मारकर हत्या की, दो गिरफ्तार

रामपुर।  रामपुर जिले में 30 वर्षीय एक व्यवसायी की उसके कार सर्विस सेंटर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को...

अनुपम खेर के नाटक ‘जाने पहचाने अनजाने’ का यूएसए-कनाडा टूर खत्म, दर्शकों ने दिया स्टैंडिंग ओवेशन

मुंबई। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर के नाटक ‘जाने पहचाने अनजाने’ का अमेरिका और कनाडा का टूर शानदार अंदाज में संपन्न हो गया। बोस्टन में...

सनी देओल की नई फिल्म ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ का मोशन पोस्टर जारी

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल इन दिनों अपने करियर की दूसरी पारी को लेकर लगातार चर्चा में हैं। ‘गदर 2’ और ‘बॉर्डर 2’ जैसी...

अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में दी बधाई, फिर चर्चा में आया उनका वही प्यारा संदेश

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर उनकी बहू और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने खास अंदाज में उन्हें शुभकामनाएं दीं। ऐश्वर्या...

रणबीर कपूर की रामायण पार्ट-1 40 भाषाओं में होगी रिलीज

मुबई। रणबीर कपूर की रामायण पार्ट 1 की रिलीज को अब एक महीना से भी कम वक्त बचा है। फिल्म दिवाली के मौके पर...