back to top

दिल्ली में प्रदूषण का कहर… धुंध की मोटी चादर से ढकी देश की राजधानी, जहांगीरपुरी में AQI 452

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार चिंताजनक बना हुआ है। मंगलवार सुबह शहर के अधिकांश इलाकों में धुंध की मोटी चादर छाई रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 332 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। वहीं, जहांगीरपुरी में एक्यूआई 452 तक पहुंच गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में है।

सीपीसीबी के अनुसार, सोमवार को भी दिल्ली में इस मौसम का पहला ‘बेहद खराब’ वायु गुणवत्ता वाला दिन दर्ज किया गया था। उस दिन राजधानी का औसत एक्यूआई 324 रहा था। मंगलवार को प्रदूषण का स्तर और बढ़कर 332 पर पहुंच गया।

मंगलवार सुबह नौ बजे तक दिल्ली के 57 निगरानी केंद्रों में से आठ पर वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई। वहीं, 32 केंद्रों पर एक्यूआई ‘बेहद खराब’ रहा। दो केंद्रों पर वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ और शेष 15 केंद्रों पर ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई।

जहांगीरपुरी में सबसे ज्यादा प्रदूषण

दिल्ली के विभिन्न इलाकों में जहांगीरपुरी सबसे अधिक प्रदूषित क्षेत्र रहा। यहां एक्यूआई 452 दर्ज किया गया। सीपीसीबी के मानकों के मुताबिक, 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा जाता है। इस स्तर का प्रदूषण स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है।

सीपीसीबी के अनुसार, एक्यूआई का वर्गीकरण इस प्रकार है

  • 0 से 50 : अच्छा
  • 51 से 100 : संतोषजनक
  • 101 से 200 : मध्यम
  • 201 से 300 : खराब
  • 301 से 400 : बेहद खराब
  • 401 से 500 : गंभीर

न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक

प्रदूषण के बीच राजधानी के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है।

अन्य मौसम केंद्रों की बात करें तो पालम में न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य के बराबर है। लोधी रोड में तापमान 16.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक है। रिज केंद्र में न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस और अयानगर में 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

29 डिग्री तक पहुंच सकता है अधिकतम तापमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। विभाग के अनुसार, राजधानी में अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

RELATED ARTICLES

यूपी के 5 लाख घरों में लगेंगे रूफटॉप सोलर, 31 मार्च 2027 से पहले करें आवेदन; मिल सकती है 1.08 लाख तक सब्सिडी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा से जोड़ने के लिए योगी सरकार ने बड़ी योजना तैयार की है। प्रधानमंत्री सूर्य...

कथा के विरोध पर धीरेंद्र शास्त्री का तंज, बोले- पहले यज्ञ में हड्डियां डालते थे राक्षस, अब सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हैं

गोंडा: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कथा और सनातन धर्म के विरोध को लेकर टिप्पणी की है। उत्तर प्रदेश के गोंडा...

अनन्या पांडे की ‘कॉल मी बे’ का दूसरा सीजन इस दिन होगा रिलीज, फिर दिखेगा बेला का बिंदास अंदाज

मुंबई: अभिनेत्री अनन्या पांडे की चर्चित वेब सीरीज 'कॉल मी बे' के दूसरे सीजन की रिलीज तारीख सामने आ गई है। करण जौहर के...

मध्य प्रदेश में पिता की हैवानियत, 6 साल की बेटी की हत्या कर पत्नी को भी किया लहूलुहान

सीधी: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी...

अनन्या पांडे की ‘कॉल मी बे’ का दूसरा सीजन इस दिन होगा रिलीज, फिर दिखेगा बेला का बिंदास अंदाज

मुंबई: अभिनेत्री अनन्या पांडे की चर्चित वेब सीरीज 'कॉल मी बे' के दूसरे सीजन की रिलीज तारीख सामने आ गई है। करण जौहर के...

बेटी राशा और बेटे के साथ महाकाल के दरबार पहुंचीं रवीना टंडन, बोलीं- आज का दिन मेरे लिए बेहद सौभाग्यशाली

उज्जैन: बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन मंगलवार को अपने दोनों बच्चों के साथ उज्जैन स्थित प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन...

ग्रीस में रोमांटिक छुट्टियां मना रहे सैफ-करीना, सनसेट के सामने दिखी शानदार केमिस्ट्री; जेह की तस्वीर भी छाई

मुंबई: बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी करीना कपूर खान और सैफ अली खान इन दिनों ग्रीस में परिवार के साथ छुट्टियों का आनंद ले रही...