back to top

दिल्ली : हिंदू कॉलेज की छात्रा ने मुखर्जी नगर में छेड़छाड़ का आरोप लगाया, प्राथमिकी दर्ज

 दिल्ली।  उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में कार सवार लोगों के एक समूह ने हिंदू कॉलेज की एक छात्रा और उसकी सहेली के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ की और उन्हें अपनी गाड़ी में खींचने की कोशिश की। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि इस बाबत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और कार का भी पता लगा लिया गया है। पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे मुखर्जी नगर में हकीकत पार्क के पास हुई।सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में स्नातकोत्तर की प्रथम वर्ष की छात्रा ने कहा कि वह और उसकी सहेली पैदल जा रही थीं, तभी एक सफेद कार उनके पास आई और अंदर बैठे लोगों ने उन पर कथित तौर पर फब्तियां कसीं।
पीड़िता ने दावा किया कि जब उन्होंने विरोध किया, तो व्यक्तियों ने उनके साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया और बाद में उनका पीछा किया। छात्रा ने आरोप लगाया कि जब वह और उसकी सहेली घटना की वीडियो बनाने के लिए रुकीं, तो वे लोग भी रुके और उन्हें कार में खींचने का प्रयास किया। उसने दावा किया कि जब उसकी सहेली ने वाहन की रिकॉर्डिंग शुरू की तो वे लोग भाग गए। छात्रा ने यह भी आरोप लगाया कि उसने और उसकी सहेली ने शिकायत दर्ज कराने के लिए लगभग चार घंटे तक तीन अलग-अलग थानों के चक्कर लगाए और दावा किया कि उन्हें शुरू में बताया गया था कि घटना संबंधित थानों के अधिकार क्षेत्र में नहीं आती है और बाद में उनकी शिकायत दर्ज हुई।
पुलिस ने कहा कि वे छात्रा के इस आरोप की भी जांच कर रहे हैं कि मामला दर्ज होने से पहले उसने कई थानों के चक्कर लगाए।  पुलिस ने बताया कि कार चालक की पहचान नमन के तौर पर हुई है जो दिल्ली विश्वविद्यालय का छात्र है और घटना के वक्त उसके साथ दो-तीन अन्य लोग भी शामिल थे।  उत्तर पश्चिम दिल्ली की पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) आकांक्षा यादव ने कहा कि कल रात दो लड़कियां सड़क पर जा रही थीं, तभी एक एसयूवी कार में सवार कुछ लड़कों ने लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की और उन पर फब्तियां कसीं। उन्होंने कहा कि पीडÞिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने घटना में कथित तौर पर इस्तेमाल की गई कार का पता लगा लिया। पुलिस ने देर रात एक बयान में कहा कि कार को बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि मुखर्जी नगर थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 78 (पीछा करना), 79 (शब्द, इशारा या किसी महिला की गरिमा का अपमान करने का इरादा) और 3 (5) (सामान्य इरादा) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
इस बीच, इलाके के निवासी अरविंद सिंह चौहान ने कहा कि घटना के बाद पुलिसकर्मी उनके यहां लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर ले गए। उन्होंने कहा, इलाके में छेड़छाड़ की कोई घटना हुई थी, इसलिए कुछ पुलिस कर्मियों ने हमारे यहां के सीसीटीवी का डीवीआर ले लिया है। उन्होंने मुझसे कहा है कि उन्हें एक घटना के संबंध में सीसीटीवी फुटेज की जांच करनी है। पुलिस ने कहा कि आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

न्याय मिलने तक अंकिता भंडारी के परिवार के साथ खड़ी रहेगी कांग्रेस: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता को हिरासत में लिए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को सरकार पर...

भाजपा और निर्वाचन आयोग मतदाता सूची में हेरफेर के लिए मिलकर कर रहे हैं काम : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं निर्वाचन आयोग पर मतदाता सूची में कथित हेरफेर...

PM मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन किया

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लद्दाख में हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे और सामरिक सड़क संपर्क...

न्याय मिलने तक अंकिता भंडारी के परिवार के साथ खड़ी रहेगी कांग्रेस: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता को हिरासत में लिए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को सरकार पर...

भाजपा और निर्वाचन आयोग मतदाता सूची में हेरफेर के लिए मिलकर कर रहे हैं काम : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं निर्वाचन आयोग पर मतदाता सूची में कथित हेरफेर...

PM मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन किया

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लद्दाख में हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे और सामरिक सड़क संपर्क...

नीट-पीजी: प्रश्न उजागर करने संबंधी याचिका पर न्यायालय का केंद्र को नोटिस

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार से उस याचिका पर जवाब मांगा, जिसमें नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों द्वारा...

साइबर ठगी से बचाव के लिए लखनऊ पुलिस की पहल, उटर गोमती नगर में छात्रों को किया जागरूक

लखनऊ। डिजिटल अपराधों पर अंकुश लगाने और विद्यार्थियों को साइबर ठगी के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के पूर्वी जोन...

‘धमाल विद पति पत्नी और पंगा सीजन 2’ की 5 मजबूत और 5 कमजोर कड़ियां

मुंबई। टेलीविजन पर सेलिब्रिटी रियलिटी शोज का फॉर्मूला हमेशा दर्शकों को लुभाता रहा है, खासकर तब जब परदे के पीछे की निजी जिंदगी और...