back to top

अखिलेश से मिला दलित छात्रावास बचाओ संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से शनिवार को प्रदेश मुख्यालय में दलित छात्रावास बचाओ संघर्ष समिति प्रयागराज के नेतृत्व में छात्रों के एक प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने बताया कि पूर्व सांसद महाशय मसुरियादीन पासी के द्वारा 1952 में बालसन चौराहा प्रयागराज में स्थापित डीसी छात्रावास से प्रशासन दलित छात्रों को जबरन बाहर निकाल रहा है।

जिस छात्रावास को 2008 तक समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदान भी मिलता रहा है। भूमाफियाओं और अधिकारियों की सांठगांठ से वर्तमान समय में छात्रावास का अनुदान भी बंद कर दिया गया है। अचानक 23 जुलाई को जिला प्रशासन ने भारी पुलिस बल के साथ आकर उसमें रह रहे छात्रों की किताबों सहित उनका सब सामान बाहर फेंकवा दिया और पूरा छात्रावास खाली करा दिया गया और विरोध कर रहे छात्रों को जबरन थाना जार्जटाउन में पकड़कर शाम तक बैठाये रखा। इसके साथ ही प्रशासन के संरक्षण में भूमाफियाओं ने गुंडों और बाउंसरों के साथ छात्रावास की सीढ़ियों को तोड़कर उसमें गेट लगवा कर ताला जड़ दिया है।

प्रतिनिधिमण्डल ने बताया कि इसी प्रकार इलाहाबाद केन्द्रीय विश्वविद्यालय के आसपास निर्मित छात्रावास जैसे पंत राजकीय छात्रावास, हिन्दू छात्रावास राजपुर तथा गणेश शंकर विद्यार्थी छात्रावास बलुआघाट, दलित छात्रावास राजापुर, हिन्द, ईश्वर शरण छात्रावास सलोरी, राजेन्द्र प्रसाद छात्रावास सलोरी, जीबी पंत छात्रावास को प्रशासन ने कोई न कोई कागजी कमी दिखाकर उनकी बेशकीमती जमीनों को भूमाफियाओं से कब्जा करवा चुका है।

ज्ञापन में छात्रों ने मांग की है कि डीसी छात्रावास से निकाले गये छात्रों का तत्काल पुनर्वास कराया जाए। दलित छात्रावास राजापुर, हिन्द छात्रावास बलुआघाट, ईश्वर शरण छात्रावास सरोली, राजेन्द्र प्रसाद छात्रावास सलोरी, जीबी पंत छात्रावास को बहाल किया जाए। सरकार द्वारा समाज कल्याण विभाग, प्रयागराज को विशेष आर्थिक पैकेज देते हुए सभी छात्रावासों को व्यवस्थित कराया जाये। सरकार द्वारा न्यायिक समिति का गठन करके तत्काल पूरे प्रकरण की जांच कराते हुए दोषी अधिकारियों व भूमाफियाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाये।

RELATED ARTICLES

विधानसभा के बजट सत्र: दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि के बाद सदन बुधवार सुबह तक स्थगित

लखनऊ। विधानसभा का बजट सत्र इन दिनों जारी है और सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही पूरी तरह शोक और सम्मान के वातावरण में...

बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन ने आईपीओ दस्तावेज जमा किए, 2,000 करोड़ रुपये जुटाने का इरादा

नयी दिल्ली। इटली के बोनफिग्लियोली समूह की भारतीय इकाई बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के माध्यम से धन जुटाने के लिए बाजार...

फीस नहीं बढ़ेगी, एलडीए स्टेडियम में सुविधाओं का होगा विस्तार,ईडेन स्पोर्ट्स क्लब ने राइजिंग फाल्कंस को 146 रन से हराया

लखनऊ। एलडीए स्टेडियम, अलीगंज में खिलाड़ियों के लिए किसी भी प्रकार के प्रशिक्षण शुल्क में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की जाएगी और खेल सुविधाओं को...

वैलेंटाइन वीक : एक दूसरे को टैडी देकर प्रेमियों ने कही दिल की बात

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के दौरान चॉकलेट डे के बाद प्रेमी जोड़ों ने टेडी डे मनाया। वेलेंटाइन वीक में इस दिन टेडी बीयर उपहार में...

हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल को, भक्त करेेंगे संकटमोचन की पूजा

लखनऊ। हनुमान जयंती हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हनुमान जी को...

बाबा श्याम के भव्य दरबार का भूमि पूजन कर रखी आधारशिला

तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी सेलखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी से आयोजित कर रहा है। इसके ऐशबाग के तिलकनगर...

नाटक बाप रे बाप ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ और संत कबीर अकादमी मगहर के संयुक्त तत्वावधान में...

किसानों के भविष्य को नई दिशा देती शॉर्ट मूवी का निर्माण शुरू

शॉर्ट मूवी में डॉ. अय्यूब हुसैन सीईओ एग्रोहब एक वैज्ञानिक के रूप भूमिका निभाएंगे लखनऊ। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निदेर्शों पर राष्ट्रीय फिल्म...

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...