back to top

पुलवामा हमले की वजह से हुई देरी, भारत आकर पाक महिला ने भारतीय पुरुष से शादी रचाई

पटियाला। भारत और पाकिस्तान की सीमा पर भले ही तनाव हो लेकिन एक पाकिस्तानी महिला ने शनिवार को यहां एसजीपीसी के एक गुरूद्वारे में एक भारतीय व्यक्ति से शादी की।

सरजीत कौर ने हरियाणा के…

सरजीत कौर (27) ने हरियाणा के अंबाला जिले के टेपला गांव के परविदंर सिंह (33) से गुरूद्वारा श्री खेल साहिब में सिख रीति-रिवाज से शादी की। कौर की 23 फरवरी को पटियाला पहुंचने की योजना पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते विलंबित हो गई। वह बृहस्पतिवार को समझौता एक्सप्रेस से 45 दिन की वीजा पर पटियाला पहुंची। पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग ने उसे केवल पटियाला के लिए वीजा दिया।

सिंह ने मीडिया को बताया कि…

ऐसे में वह यहां आई और अपने रिश्तेदारों के यहां ठहरी। सिंह और उसके परिवार शादी कार्यक्रम के लिए शनिवार को यहां पहुंचे। शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) के कार्यकारी सदस्य जरनैल सिंह करतारपुर भी शादी में पहुंचे और उन्होंने दुल्हे-दुल्हन को एसजीपीसी की ओर से सिरोपा भेंट किया। सिंह ने मीडिया को बताया कि उनके परिवारों ने 2016 में यह शादी तय की थी। पाकिस्तानी वीजा का उसका अनुरोध पिछले साल अस्वीकार कर दिया गया था। इसके बाद तय हुआ कि कौर और उसके परिवार भारत आएंगे। शादी के बाद अब उसकी पत्नी कौर भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करेगी।

RELATED ARTICLES

विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले-  ब्रिक्स देशों को आर्थिक चुनौतियों से निपटने की दिशा में काम करना चाहिए  

नयी दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि ब्रिक्स देशों को व्यापार एवं निवेश संबंधी पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित कर आर्थिक चुनौतियों...

एआई से 80 के दशक का रेट्रो ट्रेंड वायरल के दौर में पहुंचे सेलेब्स

मुंबई। सोशल मीडिया पर 80 के दशक का रेट्रो ट्रेंड वायरल हो रहा है। इसमें लोग अक की मदद से अपनी तस्वीरों को 80...

स्वच्छ हवा में लखनऊ देश में नंबर वन, सीएम योगी ने दी बधाई

सिटी लेवल स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में राजधानी को पहला स्थान लखनऊ। स्वच्छ हवा के मामले में राजधानी लखनऊ ने देशभर में अपनी अलग पहचान...

गणेश उत्सव : बप्पा के स्वागत के लिए इको फ्रेंडली मूर्तियों की मांग ज्यादा

गणेश उत्सव 14 सितंबर से शुरू हो रहा है लखनऊ। गणेशोत्सव को लेकर राजधानी लखनऊ में बप्पा की मनमोहक मूर्तियों से बाजार पूरी तरह से...

आज लखनऊ में होगा साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे गोमती पुस्तक महोत्सव 2026 का शुभारंभ 20 सितंबर तक लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित हो रहा गोमती पुस्तक महोत्सव लखनऊ। कवियों, कहानीकारों और...

विवेकानंद के विचारों से युवाओं को राष्ट्र निर्माण का संदेश

लखनऊ। विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट आॅफ पेलियोसाइंसेज, 53 यूनिवर्सिटी रोड, बाबूगंज, हसनगंज, लखनऊ में राष्ट्र सेविका समिति...

दान का पहला अधिकार जरूरतमंद परिवार की मदद करना : विहसंत सागर जी महाराज

  लखनऊ। आशियाना जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के अंतर्गत पूज्य उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज ने आज प्रवचन में दान के महत्व...

विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले-  ब्रिक्स देशों को आर्थिक चुनौतियों से निपटने की दिशा में काम करना चाहिए  

नयी दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि ब्रिक्स देशों को व्यापार एवं निवेश संबंधी पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित कर आर्थिक चुनौतियों...

एआई से 80 के दशक का रेट्रो ट्रेंड वायरल के दौर में पहुंचे सेलेब्स

मुंबई। सोशल मीडिया पर 80 के दशक का रेट्रो ट्रेंड वायरल हो रहा है। इसमें लोग अक की मदद से अपनी तस्वीरों को 80...