back to top

कनाडा के नागरिकों के लिए वीज़ा सेवा बंद करने का फैसला, भारत ने लिया एक्शन 

नई दिल्ली। भारत सरकार ने कनाडा के नागरिकों के लिए वीजा सेवा बंद करने का फैसला लिया है। यह फैसला कनाडा और भारत के बीच चल रहे तनाव के मद्देनजर लिया गया है। कनाडा के नागरिक फिलहाल भारत नहीं आ सकते। ऑनलाइन वीजा आवेदन केंद्र बीएलएस इंटरनेशनल ने यह जानकारी दी। बताया गया है कि यह वीजा सेवा अगली सूचना तक बंद रहेगी।

गौरतलब है कि इससे पहले कनाडा के राजनयिकों को भारत सरकार ने निष्कासित कर दिया था। इसके बाद, भारत सरकार ने भी कनाडा में रहने वाले भारतीयों के लिए एक एडवाइजरी की घोषणा की। अब भारत सरकार ने यह तीसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए कनाडा में वीजा सेवा बंद करने का फैसला किया है। हालांकि ये फैसला अगले फैसले तक लागू रहेगा। अब देखने वाली बात ये होगी कि इसका कैसा असर होगा।

एक वीजा कंसल्टेंसी फर्म की रिपोर्ट के मुताबिक एक अहम नोटिस जारी किया गया है। इसमें कहा गया कि यह फैसला ऑपरेशनल कारणों से लिया गया है। इसमें कहा गया है कि भारतीय मिशन से महत्वपूर्ण जानकारी यह है कि परिचालन कारणों से भारतीय वीजा सेवाओं को गुरुवार (21 सितंबर 2023) से अगली सूचना तक निलंबित कर दिया गया है।

यह खबर पढ़े- भक्तों ने बप्पा को पहनाया गजरा, पूजा पंडाल में गूंजे जयकारे

RELATED ARTICLES

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

क्या होने वाला है कोई बड़ा ऐलान?….पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। हालांकि पीएम मोदी किस विषय पर संबोधित करेंगे, इस बारें में...

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, यात्रा तैयारियों का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड)। विश्वप्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा के लिए 22 अप्रैल को वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ...

अक्षय तृतीया पर चमका बाजार, राजधानी में बिका 27 करोड़ का सोना

लखनऊ। अक्षय तृतीया पर सोने की खरीददारी को शुभ माना जाता है, लेकिन इस बार सोने के बढ़े दामों ने सरार्फा बाजार में रौनक...

हवन-पूजन और भंडारे के साथ मना भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

भगवान परशुराम जी का प्राकट्योत्सव धूमधाम से मनाया गयालखनऊ। रविवार को अक्षय पुण्य की प्राप्ति की कामना को लेकर भगवान परशुराम के पूजन के...

जैन मंदिरों में श्रद्धा पूर्वक मना ‘अक्षय तृतीया’ महापर्व

​प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव के 'इक्षु रस' (गन्ने के रस) के प्रथम आहार की स्मृति में हुआ भव्य आयोजन ​लखनऊ। राजधानी लखनऊ के समस्त दिगंबर...

भजन कीर्तन सुन संगत हुई निहाल, भक्तों ने चखा लंगर

खालसा सजना दिवस के दो दिवसीय दीवान का भव्य समापन लखनऊ। गुरुद्वारा सदर, लखनऊ में खालसा सजना दिवस के पावन अवसर पर आयोजित दो दिवसीय...

‘वो अफसाना’ में होगी साहिर-अमृता की अनकही दास्तां

एमबी क्लब ग्राउंड पर पहली मई की शाम को होगा मंचन लखनऊ। सबसे दिलचस्प और अनूठी साहिर लुधियानवी और अमृता प्रीतम की प्रेम कथा पर...

अक्षय तृतीया आज, तीन शुभ योग में होगी मां लक्ष्मी की पूजा

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...