back to top

कोरोना की रोकथाम

हर दिन कोरोना संक्रमण के बनते रिकॉर्ड और बदतर होते हालात के बीच पीएम मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर कोरोना के हालात की समीक्षा की और कोरोना को नियंत्रित करने के लिए कई ठोस सुझाव दिये। कोरोना महामारी की शुरुआत से ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्यमंत्रियों के साथ समन्वय कर महामारी के प्रसार को एकजुटता के साथ रोकने का प्रयास कर रहे हैं और इसमें काफी हद तक सफलता भी मिली थी, लेकिन जिस तरह दूसरी लहर अचानक खतरनाक हो गयी उसके पीछे कहीं न कहीं नागरिकों की उदासीनता और कोरोना की रोकथाम को लेकर राज्यों द्वारा बरती गयी ढिलाई जिम्मेदार है।

दरअसल एक समय तो ऐसा भी आया जब कोरोना केस प्रतिदिन 98 हजार से घटते-घटते आठ-दस हजार के बीच पहुंच गया था। मध्य फरवरी तक इसी के आसपास बना रहा, लेकिन जैसे-जैसे संक्रमण घटता गया तो लोगों ने कोरोना को लेकर लापरवाही शुरू कर दी। कुछ तो ऐसे भी थे जो इसे बीमारी मानने के बजाय अफवाह बताने लगे थे। यही कारण है कि जब जनवरी माह में टीकाकरण शुरू हुआ तो पहले स्वास्थ्य कर्मियों जिनको कोरोना वॉरियर का दर्जा प्राप्त है और उसके बाद फ्रंट लाइन वर्कर्स का नंबर आया, लेकिन इन दोनों वर्गों ने टीकाकरण में भारी उदासीनता बरती।

देश के बड़े चिकित्सकों, वैज्ञानिकों ने टीका लगवाकर संदेश देने का प्रयास किया, प्रधानमंत्री मोदी ने स्वयं अपनी बारी पर पहले ही दिन टीका लगवाया लेकिन फिर भी देश की उदासीनता खत्म नहीं हुई थी। लोग कोरोना को लेकर उदासीन बने रहे और टीकाकरण से भी बचते रहे। यही कारण है कि जनवरी और फरवरी में पूरे डेढ़ माह तक टीकाकरण के बावजूद भी सभी हेल्थ वर्कर्स एवं फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीका नहीं लगाया जा सका। लोगों की उदासीनता के कारण बड़ी संख्या में वैक्सीन भी बर्बाद हुई।

बहरहाल बढ़ते संकट के बीच एक बार फिर टेस्टिंग, ट्रीटमेंट और टेÑसिंग पर जोर दिया जा रहा है। वैक्सीनेशन को तेज करने का प्रयास हो रहा है। ऐसे में यह उम्मीद बंधी है कि जल्द ही कोरोना की दूसरी लहर का भी पीक आउट हो जायेगा और अगर बड़ी संख्या में वैक्सीनेशन हो जाता है तो फिर तीसरी लहर का खतरा भी कम हो जायेगा। लेकिन इसके बावजूद हमे यह मानना पड़ेगा कि कोरोना की दूसरी लहर की पूरी आशंका के बावजूद देश ने जानलेवा लापरवाही बरती और अब इसकी बड़ी कीमत पूरे देश को चुकानी पड़ रही है।

कोरोना संकट चरम पर पहुंच गया है इसलिए केन्द्र एवं राज्यों के साथ ही देश के हरेक नागरिक की कोरोना से निपटने में महती भूमिका है। इसलिए कोरोना पर बहस एवं विवाद करने के बजाय जैसा कि प्रधानमंत्री ने कहा है कि राज्य सरकारें समन्वय बनाकर कोरोना से प्रभावी तौर-तरीकों से निपटने का प्रयास करें। इसके लिए प्रधानमंत्री ने सुरक्षा के सभी उपायों को लागू करने, मॉस्क, शारीरिक दूरी और हाथ साफ करने पर जोर देने के साथ ही आवश्यकता पड़ने पर जरूरी पाबंदियां भी लगाने को कहा है।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने ट्रिपल-टी फार्मूले को लागू करने के साथ ही 11 अपै्रल से 14 अप्रैल तक अर्थात ज्योतिबा फूले की जयंती से लेकर डा. भीमराव आम्बेडकर जयंती तक टीका उत्सव बनाने और इस दौरान अधिक से अधिक लोगो को टीका लगाने का आह्वान किया है। अगर हम प्रधानमंत्री के सुझावों पर ही पूरी तरह अमल करते हैं तो जल्द ही दूसरी लहर से राहत मिल सकती है।

RELATED ARTICLES

आधी रात जन्मे सृष्टि के पालनहार, कान्हा के जयघोष से गूंजा शहर

राजधानी में हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, आधी रात मंदिरों व घरों में जन्में कान्हा, डिजिटल झांकी ने मनमोहा लखनऊ। राजधानी लखनऊ में...

माताओं ने पुत्रों की दीर्घायु के लिए रखा हलछठ व्रत

लखनऊ। शहर में बुधवार को हलछठ का पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। हलछठ का व्रत माताओं द्वारा पुत्रों की दीघार्यु के...

अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिनों ने रखा कजरी तीज का व्रत

लखनऊ। पति की दीघार्यु और समृद्धि की कामना के पर्व कजरी तीज पर सोमवार को महिलाओं ने व्रत कर भगवान शंकर और माता पार्वती...

आधी रात जन्मे सृष्टि के पालनहार, कान्हा के जयघोष से गूंजा शहर

राजधानी में हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, आधी रात मंदिरों व घरों में जन्में कान्हा, डिजिटल झांकी ने मनमोहा लखनऊ। राजधानी लखनऊ में...

शिव मंदिर पंतनगर में गूंजा जय श्रीकृष्ण का जयघोष

भव्य भजन संध्या में उमड़े श्रद्धालु लखनऊ। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पंतनगर सांस्कृतिक समिति, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वावधान में 4 सितंबर 2026 को...

भक्तों ने देखा श्रीकृष्ण का गोकुल भ्रमण के संग माखन चोरी की लीला

न्यू गणेशगंज में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं डिजिटल मूविंग झांकियों का शुभारंभ लखनऊ। मित्तल परिवार की ओर से अमीनाबाद रोड स्थित न्यू गणेशगंज में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव...

भातखण्डे की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह पुन: तीन वर्ष के लिए कुलपति नियुक्त

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह को राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल द्वारा पुन: तीन वर्ष की अवधि...

जैन मंदिर निर्माण के लिए शिखर व वेदी पूजन संपन्न

सआदतगंज के प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर का होगा भव्य नवनिर्माण, करीब 7,000 वर्गफुट में बनेगा नया मंदिर लखनऊ। सआदतगंज स्थित चूड़ी वाली गली के श्री...

सीएम योगी ने शिक्षक दिवस पर राज्य के सभी शिक्षकों और गुरुजनों को शुभकामनाएं दीं

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य के सभी शिक्षकों और गुरुजनों को शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने शनिवार...