back to top

कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता टॉम वडक्कन भाजपा में शामिल

नई दिल्ली। कांग्रेस को बृहस्पतिवार को उस समय बेहद असहज स्थिति का समना करना पड़ा जब सोनिया गांधी के करीबी पार्टी नेता टॉम वडक्कन बृहस्पतिवार को भाजपा में शामिल हो गए। वडक्कन ने पुलवामा आतंकी हमले के बाद वायु सेना के हवाई हमले पर कांग्रेस पार्टी की प्रतिक्रिया को लेकर उस पर निशाना साधा।

वडक्कन ने भाजपा में शामिल

वडक्कन ने भाजपा में शामिल होने के बाद कहा, पाकिस्तान स्थित आतंकवादी शिविर पर हुए हमले पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया दुखद थी। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के भीतर स्थितियों को लेकर आहत थे जहां यह स्पष्ट नहीं था कि सत्ता के केंद्र में कौन है। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान स्थित आतंकी अड्डे पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया दुखद थी। उन्होंने जोर दिया कि उनका विकास को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच पर पूरा विश्वास है। वडक्कन केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। उन्होंने बाद में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से भी मुलाकात की।

मैं बेहद आहत हूं, इसलिए यहां हूं

वडक्कन ने कहा, मैं बेहद आहत हूं, इसलिए यहां हूं। उन्होंने जोर दिया कि कांग्रेस सशस्त्र बलों की ईमानदारी पर सवाल उठा रही है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में कांग्रेस की प्रतिक्रिया निराशजनक रही है। वडक्कन ने कहा, मैंने भारी दिल के साथ पार्टी (कांग्रेस) छोड़ी है। अगर कोई पार्टी राष्ट्रीय हितों के खिलाफ काम करती है, तब पार्टी छोडऩे के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचता है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व पर परोक्ष हमला करते हुए उन्होंने कहा कि वे अब इस्तेमाल करो और फेंकों की नीति अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि वंशवादी राजनीति कांग्रेस में चरम पर है और उन्हें प्रधानमंत्री मोदी की विकास पहल पर पूरा भरोसा है। समझा जाता है कि भाजपा लोकसभा चुनाव में वडक्कन को केरल की किसी सीट से उम्मीदवार बना सकती है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में श्रद्धा दुबे जैसा एक और मामला! आर्केस्ट्रा डांसर के आरोपों में उलझा युवक, मौत से पहले वीडियो में बोला- पुलिस ने दी...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में युवक की आत्महत्या का मामला सामने आया है। ठाकुरगंज क्षेत्र के लालाबाग निवासी देशराज उर्फ मनीष ने...

यूपी में 26 जनवरी तक जारी रहेगा सरकारी नौकरियों का अभियान, हर पांचवें दिन होगा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम: योगी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को सरकारी नौकरी देने के अभियान को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि...

पीलीभीत में महज 200 रुपये के लिए दिव्यांग युवक की पिटाई, इलाज के दौरान मौत; परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में 200 रुपये के विवाद में एक दिव्यांग युवक के साथ कथित तौर पर मारपीट किए जाने का...

सुबह खाली पेट भीगे चने खाने से मिल सकते हैं सेहत को कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका

नई दिल्ली: सुबह का नाश्ता दिनभर की ऊर्जा और पोषण के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। रात के भोजन और सुबह के...

औषधीय गुणों से भरपूर है काला जीरा, वजन से लेकर पाचन तक में बताए जाते हैं फायदे; जानिए इस्तेमाल का तरीका

नई दिल्ली: भारतीय रसोई में जीरे का इस्तेमाल आमतौर पर भोजन में तड़का लगाने और स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन सामान्य...

तुलसी और शहद की चाय पीने से मिल सकते हैं कई फायदे, जानिए इम्युनिटी से लेकर दिल की सेहत तक इसका असर

नई दिल्ली: तुलसी को भारतीय घरों में औषधीय गुणों वाला पौधा माना जाता है। वहीं, शहद का इस्तेमाल भी लंबे समय से घरेलू नुस्खों...