back to top

कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने को कहा, भाजपा सरकार केवल दिखावा करती है

कानपुर (उत्तरप्रदेश)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा सरकार केवल दिखावा करती है। कानपुर लोकसभा सीट से पार्टी के प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल के समर्थन में रोड शो करते हुए प्रियंका ने कहा कि भाजपा सरकार कानपुर को स्मार्ट शहर बना रही थी लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ।

युवा बेरोजगार हैं और कर्ज के बोझ से दबे किसान

युवा बेरोजगार हैं और कर्ज के बोझ से दबे किसान आत्महत्या कर रहे हैं। भाजपा सरकार केवल दिखावा करती है । प्रियंका पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी भी हैं। रोडशो के दौरान रामादेवी चौराहे पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमने गरीबों के लिए 72 हजार रूपए का वायदा किया है लेकिन भाजपा कह रही है कि पर्याप्त धन नहीं है लेकिन उसके पास उद्योगपतियों को देने के लिए 3017 करोड़ रूपए हैं। उन्होंने कहा कि दो तरह की सरकारें होती हैं। एक वो जो जनता की प्रगति के लिए काम करती है और दूसरी वो जो केवल अपनी प्रगति की चिन्ता करती है।

प्रियंका ने कहा कि…

प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस जनता के लिए काम करती है जबकि भाजपा केवल उद्योगपतियों के लिए काम करती है । उन्होंने कहा, मैं वाराणसी गई थी जहां मोदी जी, प्रधानमंत्री होने के बावजूद, कोई विकास नहीं कर पाए। उन्होंने केवल 15 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जबकि कांग्रेस सरकार के समय डेढ सौ किलोमीटर लंबी सडक बनी थी। प्रियंका चकेरी हवाई अडडे पर अपने तयशुदा कार्यक्रम से दो घंटे की देरी से पहुंचीं। उनका रोड शो वहीं से शुरू हुआ । सडक के दोनों ओर जमा भारी भीड़ प्रियंका की एक झलक पाने को बेताब दिखी । रास्ते में घरों की छतों पर मौजूद लोग प्रियंका पर फूलों की बारिश कर रहे थे । नागेश्वर मंदिर पहुंचते ही प्रियंका वाहन से उतरीं और वहां पूजा अर्चना की । उसके बाद रास्ते में ही मुस्लिमों ने उन्हें एक चादर भेंट की।

RELATED ARTICLES

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: वैश्विक व्यापार विवादों से निपटने पर मंथन, संयुक्त घोषणा पर संशय कायम

नयी दिल्ली। पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच गहरे मतभेदों के कारण इस बात को लेकर शनिवार...

चेन्नई में शवगृह के अंदर रील बनाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

 चेन्नई । चेन्नई के सरकारी स्टेनली अस्पताल के शवगृह में कथित तौर पर अवैध रूप से प्रवेश कर सोशल मीडिया रील के लिए शवों...

केशव मौर्य ने सपा पर दी तीखी प्रतिक्रिया- बोले-सपा की लाल टोपी और नीला लिबास, काली करतूतें ढकने का नया प्रयास 

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की लाल टोपी और छात्र शाखा में नीला परिधान अपनाने पर तीखी...

रैंप पर उतरी लखनऊ की विरासत, मलाइका अरोड़ा ने बढ़ाई गुलमोहर की चमक

लखनऊ। रोशनी से सजे रैंप पर जब लखनऊ की कला, कारीगरी और फैशन का संगम हुआ तो शाम यादगार बन गई।फिक्की फ्लो लखनऊ की...

बाबा नीम करोली का रोल निभाना भी एक चमत्कार था : शोभिनव सत्या

लखनऊ। नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश इन दिनों हर किसी की पहली पसंद बनी हुई है। इस फिल्म को...

श्रद्धा व सत्कार से मनाया गया श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। राजधानी के सभी गुरुद्वारों में शनिवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। इसी...

वराह जयंती आज, भगवान विष्णु की होगी पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को सृष्टि के पालनहार के रूप में पूजा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब-जब धरती पर अधर्म...

लखनऊ में साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

  करीब 250 स्टॉलों पर मौजूद हैं 121 प्रकाशकों की हजारों पुस्तकें 12 से 20 सितंबर तक चलेगा नौ दिवसीय महोत्सव, साहित्यिक संवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रम...

गोमती पुस्तक महोत्सव के पहले दिन सजी संगीत की सुरमयी शाम

लखनऊ। लखनऊ में शुरू हुए गोमती पुस्तक महोत्सव 2026 के पहले दिन शनिवार शाम साहित्य और पुस्तकों के साथ संगीत की भी रंगत देखने...