back to top

राजधानी के कई इलाकों से ईवीएम में खराबी की शिकायतें मिलीं

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के छठे चरण के दौरान राष्ट्रीय राजधानी की सात सीटों पर रविवार को हो रहे मतदान के दौरान अलग-अलग जगहों से ईवीएम में खराबी की शिकायतें मिली हैं। मटिया महल क्षेत्र के निवासी आदर्श गुप्ता ने दावा किया कि मतदान केंद्र 84,85 और 86 पर सुबह के समय इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन काम नहीं कर रही थीं।

आम आदमी पार्टी के मालवीय नगर से विधायक

आम आदमी पार्टी के मालवीय नगर से विधायक सोमनाथ भारती ने आरोप लगाया कि मतदान केंद्र संख्या 116,117 और 122 पर ईवीएम काम नहीं कर रही हैं। भारती ने ट्वीट किया हौजरानी के मतदान केंद्र 132 पर बिना कोई वोट डले ही ईवीएम 50 वोट दिखा रही है। बहरहाल, मुख्य चुनाव कार्यालय की ओर से तुरंत प्रतिक्रिया नहीं मिली है। चांदनी चौक लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार जेपी अग्रवाल के बेटे मुदित अग्रवाल ने मटिया महल और बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्रों के कुछ मतदान केंद्रों में ईवीएम में खराबी का आरोप लगाया। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, उन्हें रोहिणी के बेगमपुर में ईवीएम के काम नहीं करने के बारे में सूचना मिली थी लेकिन ईवीएम को ठीक कर दिया गया। तिलक नगर से आप के विधायक जरनैल सिंह ने भी मतदान केंद्र संख्या 27 में ईवीएम में खराबी का आरोप लगाया।

मतदान केंद्र की संख्या 27 है

सिंह ने कहा, तिलकनगर विधानसभा के पृथ्वी पार्क मतदान केंद्र में ईवीएम सुबह से ही काम नहीं कर रही है। मतदान केंद्र की संख्या 27 है। यह वही इलाका है जहां आप का वोट बैंक काफी है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने दावा किया कि खराब ईवीएम को 10 मिनट में बदला जा रहा है, लेकिन जमीन पर ऐसे दावे कुछ और ही कहानी बयान कर रहे हैं। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि मतदाताओं को नजफगढ़ विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची में अपना नाम ही नहीं मिला। गहलोत ने कहा कि यह सच है कि बड़े स्तर पर मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। ए सभी नजफगढ़ के जय विहार के निवासी हैं। राजधानी में 1.43 करोड़ मतदाता हैं जिनमें से 78,73,022 पुरुष और 64,42,762 महिलाएं और 669 तीसरे लिंग के मतदाता हैं। मतदाता 164 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे, जिनमें 18 महिलाएं शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

वाराणसी में जलभराव पर मंत्री एके शर्मा की सख्ती, अधिशासी अभियंता निलंबित

चौकाघाट सीवेज पम्पिंग स्टेशन एवं गोईठहां एसटीपी के पम्प समय से संचालित न करने पर हुई कार्रवाई नगर विकास मंत्री के वाराणसी भ्रमण...

एस्सार की ईईटी रिटेल 40 करोड़ पाउंड में ब्रिटिश कंपनी एसजीएन का अधिग्रहण करेगी

नयी दिल्ली। एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन की खुदरा इकाई ने ब्रिटेन की पेट्रोल पंप संचालक कंपनी एसजीएन रिटेल का अधिग्रहण करने के लिए करार किया है।...

त्योहारी सत्र से पहले अमेजन ने भारत में बढ़ाया नेटवर्क, 150 डिलिवरी स्टेशन जोड़े

 नयी दिल्ली। ई-कॉमर्स क्षेत्र की प्रमुख कंपनी अमेजन ने सोमवार को आगामी त्योहारी सत्र से पहले भारत में अपने परिचालन नेटवर्क के विस्तार की घोषणा की।...

हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो कृतियों का लोकार्पण

'संक्रान्ति का संहार और काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक में हैं प्रमाणित तथ्य लखनऊ। हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस...

पंडालों में विराजे विघ्नहर्ता, गणपति बप्पा मोरया के लगे जयकारे

सुबह से ही शहर के पंडालों में जुटने लगी भक्तों की भीड़, घरों व पंडालों में विधि-विधान से हुई मूर्ति स्थापना लखनऊ। सुखकर्ता दु:खहर्ता...

संगीत और कला के अध्ययन में हिन्दी भाषा और साहित्य का प्रयोग अनिवार्य है : प्रो. मांडवी सिंह

हिन्दी दिवस पर भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में काव्य-पाठ एवं व्याख्यान का आयोजन लखनऊ। हिन्दी दिवस के अवसर पर भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के सुजान सभागार...

भक्ति संध्या के साथ मना पर्युषण पर्व का सातवां दिन

लखनऊ। ठाकुरगंज स्थित श्री जैन श्वेतांबर जैन दादाबाड़ी में चल रहे पर्युषण पर्व के सातवें दिन धार्मिक कार्यक्रमों के साथ भक्ति संध्या का आयोजन...

कहानी, कविता व निबन्ध प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी सम्मानित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा हिन्दी दिवस समारोह का आयोजन हिन्दी भवन के निराला सभागार में किया गया। दीप प्रज्वलन, माँ सरस्वती की...

अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिनों ने रखा हरतालिका तीज व्रत

लखनऊ। भाद्रपद शुक्ल पक्ष तृतीया हरितालिका तीज के व्रत से पहले महिलाओं ने देर रात कलेवा कर इस कठिन निर्जला व्रत की शुरूआत की।...