back to top

चीन की अदालत ने कनाडा के मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी को मौत की सजा सुनाई

दालियन। चीन की एक अदालत ने सोमवार को कनाडा के एक व्यक्ति को मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में मौत की सजा सुनाई है। दरअसल व्यक्ति के 15 साल की जेल की सजा को नाकाफी समझा गया। अदालत का यह फैसला चीन और कनाडा के बीच राजनयिक तनाव को और गहरा कर सकता है।

आरोपी व्यक्ति के बचाव के सभी तर्कों को खारिज करती

दालियन के पूर्वाेत्तर शहर की एक अदालत ने 36 वर्षीय रॉबर्ड ल्योड शिलेनबर्ग को यह सजा सुनाई। अदालत के मुख्य न्यायाधीश ने कहा, अदालत ने आरोपी व्यक्ति के बचाव के सभी तर्कों को खारिज करती है क्योंकि यह तथ्यों के साथ मेल नहीं खाता है। सुनवाई के दौरान अदालत में कनाडा दूतावास के अधिकारी और एएफपी सहित तीन विदेशी संवाददाता मौजूद थे। इस फैसले के बाद शिलेनबर्ग ऊपरी अदालत में अपील कर सकता है। पिछले साल नवंबर में शिलेनबर्ग को 15 साल की सजा और 22,000 डॉलर का जुर्माना सुनाया गया था।

इसके बाद से चीन ने कनाडा के दो नागरिकों को हिरासत में लिया

लेकिन एक अपील के बाद लियोनींग की एक अदालत ने दिसंबर में कहा था कि अपराध की गंभीरता को देखते हुए यह सजा कम है। यह सजा एक दिन तक लंबे चले दोबारा सुनवाई के बाद सुनाई गई है। कनाडा के नागरिक को सजा ऐसी घटना के बाद सुनाई गई है जब चीन सरकार एक दिग्गज टेलिकॉम कंपनी हुवावे की एक शीर्ष कार्यकारी अधिकारी को पिछले महीने गिरफ्तार किए जाने पर गुस्सा जाहिर किया था। यह गिरफ्तारी ईरान पर लगाए गए प्रतिबंध के उल्लंघन से संबंधित था और अमेरिका ने कार्यकारी अधिकारी की प्रत्यर्पन की मांग की थी। इसके बाद से चीन ने कनाडा के दो नागरिकों को हिरासत में लिया है। इनमें से एक पूर्व राजदूत है और दूसरा बिजनेस कंसल्टेंट था।

RELATED ARTICLES

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: वैश्विक व्यापार विवादों से निपटने पर मंथन, संयुक्त घोषणा पर संशय कायम

नयी दिल्ली। पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच गहरे मतभेदों के कारण इस बात को लेकर शनिवार...

चेन्नई में शवगृह के अंदर रील बनाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

 चेन्नई । चेन्नई के सरकारी स्टेनली अस्पताल के शवगृह में कथित तौर पर अवैध रूप से प्रवेश कर सोशल मीडिया रील के लिए शवों...

केशव मौर्य ने सपा पर दी तीखी प्रतिक्रिया- बोले-सपा की लाल टोपी और नीला लिबास, काली करतूतें ढकने का नया प्रयास 

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की लाल टोपी और छात्र शाखा में नीला परिधान अपनाने पर तीखी...

रैंप पर उतरी लखनऊ की विरासत, मलाइका अरोड़ा ने बढ़ाई गुलमोहर की चमक

लखनऊ। रोशनी से सजे रैंप पर जब लखनऊ की कला, कारीगरी और फैशन का संगम हुआ तो शाम यादगार बन गई।फिक्की फ्लो लखनऊ की...

बाबा नीम करोली का रोल निभाना भी एक चमत्कार था : शोभिनव सत्या

लखनऊ। नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश इन दिनों हर किसी की पहली पसंद बनी हुई है। इस फिल्म को...

श्रद्धा व सत्कार से मनाया गया श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। राजधानी के सभी गुरुद्वारों में शनिवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। इसी...

वराह जयंती आज, भगवान विष्णु की होगी पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को सृष्टि के पालनहार के रूप में पूजा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब-जब धरती पर अधर्म...

लखनऊ में साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

  करीब 250 स्टॉलों पर मौजूद हैं 121 प्रकाशकों की हजारों पुस्तकें 12 से 20 सितंबर तक चलेगा नौ दिवसीय महोत्सव, साहित्यिक संवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रम...

गोमती पुस्तक महोत्सव के पहले दिन सजी संगीत की सुरमयी शाम

लखनऊ। लखनऊ में शुरू हुए गोमती पुस्तक महोत्सव 2026 के पहले दिन शनिवार शाम साहित्य और पुस्तकों के साथ संगीत की भी रंगत देखने...