back to top

बच्चों ने सीखी लोकनृत्य की बारीकियां

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी व आर्य कन्या इंटर कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में लुप्त हो रहे लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में 4 अगस्त से 18 अगस्त तक दोपहर 11 बजे से 1 बजे तक लोक गायन व लोकनृत्य कार्यशाला यश भारती सम्मानित वरिष्ठ लोक गायिका सुश्री ऋचाजोशी तथा उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी सम्मानित लोकनृत्य विशेषज्ञ मुनालश्री विक्रम बिष्ट के निर्देशन व संयोजन में की जा रही है उद्घाटन अवसर पर प्रधानाचार्य डॉक्टर ममता किरण राव ने कहा इस तरीके के आयोजन लगभग सभी स्कूल कॉलेजों में होने चाहिए ताकि हमारे आने वाली पीढ़ी को अपने संस्कृति का ज्ञान हो सके 15 दिवसीय कार्यशाला को विद्यालय की तरफ से सुश्री अपर्णा शर्मा तिवारी सहयोग कर रही हैं मुनालश्री विक्रम बिष्ट पारंपरिक लोक नृत्य की बारीकियां को बता रहे हैं जिसमें उत्तर प्रदेश उत्तराखंड के लोक नृत्य सिखाए जाएंगे जिसमें प्रमुख रुप से गढ़वाल, अवध, बुंदेली, ब्रज, भोजपुरी, उत्तराखंड के पारंपरिक लोक नृत्य होंगे कार्यशाला में सभी आयु वर्ग के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं उन्हें लोक नृत्य की भौगोलिक स्थिति परिधान वेशभूषा पथ संचालन रूप सज्जा व गायन के विषय में विस्तृत जानकारी दी जा रही है यश भारती वरिष्ठ लोक गायिका सुश्री ऋचा जोशी द्वारा पारंपरिक लोकगीत के साथ संस्कार गीतों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है लगभग कार्यशाला में 50 प्रतिभागी भाग लेंगे सभी को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।

 

RELATED ARTICLES

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

सीएसके बनाम रॉयल्स मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ आमने-सामने होंगे सैमसन और जडेजा

गुवाहाटी। पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ...

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा अभेद्य, आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किला

लखनऊ/जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के शनिवार को शुभारंभ के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उसके आसपास का पूरा...

PM मोदी पलक्कड और त्रिशूर में चुनाव प्रचार के लिए करेंगे रोड शो

पलक्कड (केरल)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने...