back to top

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अजय कुमार त्रिपाठी ने इस्तीफा दिया

बिलासपुर।  छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अजय कुमार त्रिपाठी ने लोकपाल सदस्य बनने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश होंगे।

कानून मंत्रालय के सचिव द्वारा जारी

कानून मंत्रालय के सचिव द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ए के त्रिपाठी ने सदस्य (न्यायिक), लोकपाल के रूप में नियुक्ति के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। न्यायमूर्ति पी के मिश्रा को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। कानून मंत्रालय की 22 मार्च, 2019 की एक अधिसूचना में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अजय कुमार त्रिपाठी के पदभार त्यागने के बाद प्रशांत कुमार मिश्रा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।

न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा छत्तीसगढ़

न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश हैं। 29 अगस्त, 1964 को रायगढ़ (छत्तीसगढ़) में जन्मे प्रशांत मिश्रा 4 सितंबर, 1987 को एक वकील के रूप में नामांकित किए गए थे। उन्होंने रायगढ़ में जिला न्यायालय, जबलपुर में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय और छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर में सिविल, कानून की आपराधिक और रिट शाखाओं में वकालत की है। उन्हें जनवरी 2005 में छत्तीसगढ़ के उच्च न्यायालय द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित किया गया था। उन्होंने एक सितंबर, 2007 से राज्य के महाधिवक्ता के रूप में भी कार्य किया था। न्यायमूर्ति प्रशांत मिश्रा 10 दिसंबर, 2009 को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश बनाए गए थे।

RELATED ARTICLES

वाराणसी में जलभराव पर मंत्री एके शर्मा की सख्ती, अधिशासी अभियंता निलंबित

चौकाघाट सीवेज पम्पिंग स्टेशन एवं गोईठहां एसटीपी के पम्प समय से संचालित न करने पर हुई कार्रवाई नगर विकास मंत्री के वाराणसी भ्रमण...

एस्सार की ईईटी रिटेल 40 करोड़ पाउंड में ब्रिटिश कंपनी एसजीएन का अधिग्रहण करेगी

नयी दिल्ली। एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन की खुदरा इकाई ने ब्रिटेन की पेट्रोल पंप संचालक कंपनी एसजीएन रिटेल का अधिग्रहण करने के लिए करार किया है।...

त्योहारी सत्र से पहले अमेजन ने भारत में बढ़ाया नेटवर्क, 150 डिलिवरी स्टेशन जोड़े

 नयी दिल्ली। ई-कॉमर्स क्षेत्र की प्रमुख कंपनी अमेजन ने सोमवार को आगामी त्योहारी सत्र से पहले भारत में अपने परिचालन नेटवर्क के विस्तार की घोषणा की।...

हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो कृतियों का लोकार्पण

'संक्रान्ति का संहार और काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक में हैं प्रमाणित तथ्य लखनऊ। हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस...

पंडालों में विराजे विघ्नहर्ता, गणपति बप्पा मोरया के लगे जयकारे

सुबह से ही शहर के पंडालों में जुटने लगी भक्तों की भीड़, घरों व पंडालों में विधि-विधान से हुई मूर्ति स्थापना लखनऊ। सुखकर्ता दु:खहर्ता...

संगीत और कला के अध्ययन में हिन्दी भाषा और साहित्य का प्रयोग अनिवार्य है : प्रो. मांडवी सिंह

हिन्दी दिवस पर भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में काव्य-पाठ एवं व्याख्यान का आयोजन लखनऊ। हिन्दी दिवस के अवसर पर भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के सुजान सभागार...

भक्ति संध्या के साथ मना पर्युषण पर्व का सातवां दिन

लखनऊ। ठाकुरगंज स्थित श्री जैन श्वेतांबर जैन दादाबाड़ी में चल रहे पर्युषण पर्व के सातवें दिन धार्मिक कार्यक्रमों के साथ भक्ति संध्या का आयोजन...

कहानी, कविता व निबन्ध प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी सम्मानित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा हिन्दी दिवस समारोह का आयोजन हिन्दी भवन के निराला सभागार में किया गया। दीप प्रज्वलन, माँ सरस्वती की...

अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिनों ने रखा हरतालिका तीज व्रत

लखनऊ। भाद्रपद शुक्ल पक्ष तृतीया हरितालिका तीज के व्रत से पहले महिलाओं ने देर रात कलेवा कर इस कठिन निर्जला व्रत की शुरूआत की।...