back to top

CBI ने कोर्ट को बताया: मुलायम और अखिलेश के खिलाफ प्रारंभिक जांच 2013 में बद हो गई थी

नई दिल्ली। केन्द्रीय जांच ब्यूरो ने उच्चतम न्यायालय को शुक्रवार को बताया कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और उनके पुत्र अखिलेश यादव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में प्रारंभिक जांच 2013 में बंद कर दी गई थी।

रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ

प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने जांच ब्यूरो के इस कथन का संज्ञान लेते हुए उसे कांग्रेस कार्यकर्ता विश्वनाथ चतुर्वेदी की अर्जी पर इस मामले में चार सप्ताह के भीतर नया जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि उनके और उनके परिवार के खिलाफ 2005 में याचिका दायर की गई थी और सीबीआई तथा आय कर अधिकारियों को उनके खिलाफ कुछ भी अनुचित नहीं मिला।

सपा सुप्रीमो ने शीर्ष अदालत में दाखिल

सपा सुप्रीमो ने शीर्ष अदालत में दाखिल अपने हलफनामे में आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ता विश्वनाथ चतुर्वेदी लोकसभा चुनाव के दौरान उनके परिवार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के एक पुराने मामले को उठाकर उनकी छवि खराब करना चाहते हैं। शीर्ष अदालत ने 25 मार्च को मुलायम सिंह यादव को नोटिस जारी किया था। इसी के जवाब में सपा नेता ने यह हलफनामा दाखिल किया है। इसमें उन्होंने कहा कि चतुर्वेदी ने 2019 के चुनाव के दौरान राजनीतिक लाभ प्राप्त करने के लिए दुर्भावनापूर्ण मंशा से ही यह आवेदन दायर किया है।

न्यायालय ने इस फैसले पर पुनर्विचार

चतुर्वेदी ने इस आवेदन में जांच ब्यूरो को सपा नेता मुलायम सिंह और उनके दोनों बेटों अखिलेश और प्रतीक के खिलाफ आरोपों की जांच की प्रगति रिपोर्ट पेश करने का निर्देश देने का अनुरोध किया था। शीर्ष अदालत ने चतुर्वेदी की याचिका पर एक मार्च 2007 को केन्द्रीय जांच ब्यूरो को मुलायम सिंह यादव और उनके परिजन के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में प्रारंभिक जांच करने का निर्देश दिया था। न्यायालय ने इस फैसले पर पुनर्विचार के लिए मुलायम सिंह और उनके बेटों की पुनर्विचार याचिका 2012 में खारिज कर दी थी और जांच ब्यूरो को उनके खिलाफ अपनी जांच जारी रखने का आदेश दिया था। न्यायालय ने अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल को इस जांच के दायरे से बाहर कर दिया था।

RELATED ARTICLES

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: वैश्विक व्यापार विवादों से निपटने पर मंथन, संयुक्त घोषणा पर संशय कायम

नयी दिल्ली। पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच गहरे मतभेदों के कारण इस बात को लेकर शनिवार...

चेन्नई में शवगृह के अंदर रील बनाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

 चेन्नई । चेन्नई के सरकारी स्टेनली अस्पताल के शवगृह में कथित तौर पर अवैध रूप से प्रवेश कर सोशल मीडिया रील के लिए शवों...

केशव मौर्य ने सपा पर दी तीखी प्रतिक्रिया- बोले-सपा की लाल टोपी और नीला लिबास, काली करतूतें ढकने का नया प्रयास 

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की लाल टोपी और छात्र शाखा में नीला परिधान अपनाने पर तीखी...

रैंप पर उतरी लखनऊ की विरासत, मलाइका अरोड़ा ने बढ़ाई गुलमोहर की चमक

लखनऊ। रोशनी से सजे रैंप पर जब लखनऊ की कला, कारीगरी और फैशन का संगम हुआ तो शाम यादगार बन गई।फिक्की फ्लो लखनऊ की...

बाबा नीम करोली का रोल निभाना भी एक चमत्कार था : शोभिनव सत्या

लखनऊ। नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश इन दिनों हर किसी की पहली पसंद बनी हुई है। इस फिल्म को...

श्रद्धा व सत्कार से मनाया गया श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। राजधानी के सभी गुरुद्वारों में शनिवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। इसी...

वराह जयंती आज, भगवान विष्णु की होगी पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को सृष्टि के पालनहार के रूप में पूजा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब-जब धरती पर अधर्म...

लखनऊ में साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

  करीब 250 स्टॉलों पर मौजूद हैं 121 प्रकाशकों की हजारों पुस्तकें 12 से 20 सितंबर तक चलेगा नौ दिवसीय महोत्सव, साहित्यिक संवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रम...

गोमती पुस्तक महोत्सव के पहले दिन सजी संगीत की सुरमयी शाम

लखनऊ। लखनऊ में शुरू हुए गोमती पुस्तक महोत्सव 2026 के पहले दिन शनिवार शाम साहित्य और पुस्तकों के साथ संगीत की भी रंगत देखने...