back to top

बरेली में पुल से नीचे गिरी कार, तीन लोगों की मौत

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के फरीदपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक निर्माणाधीन पुल से गुजर रही कार नीचे रामगंगा नदी में गिर गई, जिससे उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह हादसा फरीदपुर थाना क्षेत्र के खल्लपुर-दातागंज मार्ग पर बन रहे रामगंगा पुल पर हुआ। घटना की सूचना मिलते ही फरीदपुर और बदायूं जिले के दातागंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने कार और उसमें सवार तीन लोगों के शव नदी से बाहर निकाले। अधिकारियों के मुताबिक, तीनों कार सवार रविवार सुबह करीब 10 बजे बरेली से दातागंज जा रहे थे और वे मार्गदर्शन के लिए जीपीएस की मदद ले रहे थे।

उन्होंने बताया कि बाढ़ के चलते पुल का अगला हिस्सा नदी में बह गया था, लेकिन जीपीएस नेविगेशन में यह जानकारी अपडेट नहीं की गई थी, जिससे पुल से गुजर रहे कार सवार नीचे नदी में गिर गए और बड़ा हादसा हो गया। फरीदपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) आशुतोष शिवम ने बताया कि मामले में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है और पुलिस तीनों मृतकों की शिनाख्त में जुटी है।

RELATED ARTICLES

ब्राजील में कुदरत का तांडव… भीषण बाढ़ और भूस्खलन से 46 की मौत, मलबे में तब्दील हुए शहर

जुइज डी फोरा (ब्राजील)। दक्षिण अमेरिकी देश ब्राजील इस समय कुदरत के भीषण प्रकोप का सामना कर रहा है, जहाँ दक्षिण-पूर्वी हिस्से में आई...

कोच सितांशु कोटक का बड़ा बयान, अभिषेक और तिलक की फॉर्म चिंता का विषय नहीं, संजू के नाम पर होगा विचार

चेन्नई। भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले टी20 विश्व कप सुपर आठ मैच से पहले टीम के संयोजन और...

गत चैम्पियन भारत को जाइंट किलर जिम्बाब्वे के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा

चेन्नई । शीर्षक्रम की नाकामी और पिछली हार के बाद भारी दबाव से जूझ रही गत चैम्पियन भारतीय टीम को जाइंट किलर जिम्बाब्वे के...

ब्राजील में कुदरत का तांडव… भीषण बाढ़ और भूस्खलन से 46 की मौत, मलबे में तब्दील हुए शहर

जुइज डी फोरा (ब्राजील)। दक्षिण अमेरिकी देश ब्राजील इस समय कुदरत के भीषण प्रकोप का सामना कर रहा है, जहाँ दक्षिण-पूर्वी हिस्से में आई...

कोच सितांशु कोटक का बड़ा बयान, अभिषेक और तिलक की फॉर्म चिंता का विषय नहीं, संजू के नाम पर होगा विचार

चेन्नई। भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले टी20 विश्व कप सुपर आठ मैच से पहले टीम के संयोजन और...

लखनऊ के होलियारों को आज भी भा रही है चांदी की पिचकारी

चांदी की पिचकारी से होली खेलने का रिवाज, बाजारों में तरह-तरह की पिचकारी उपलब्धलखनऊ। होली का त्योहार आते ही बाजार तरह-तरह की पिचकारी से...

अभिशप्त इंसानों की कहानी है ‘गिद्ध और फुटपाथ’

राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह में नाटक का मंचनलखनऊ। श्री रंग कला सेवा संस्थान द्वारा नाटक गिद्ध और फुटपाथ का सम्राट का आयोजन संस्कृति मंत्रालय,...

आज निकलेगी श्री श्याम ध्वज यात्रा

लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर की संस्था श्री श्याम परिवार द्वारा सुबह 9.30 बजे डी ए वी डिग्री कॉलेज आर्य...

भातखंडे के छात्रों को ध्रुपद के सांगीतिक महत्व को समझाया

प्रो. मधु भट्ट तैलंग के निर्देशन में ध्रुपद गायन की चार दिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु...