back to top

कोलंबियाई पुलिस अकादमी में कार बम हमला, 21 लोगों की मौत

बोगोटा। कोलंबिया के बोगोटा की एक पुलिस कैडेट प्रशिक्षण अकादमी में बृहस्पतिवार को हुए कार बम हमले में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और 68 अन्य घायल हो गए। कोलंबिया की राजधानी में पिछले 16 साल में हुआ यह सबसे भीषण हमला है।

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि विस्फोटकों से भरे

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि विस्फोटकों से भरे एक वाहन का इस्तेमाल करके आतंकवादी हमला किया गया। वाहन में 80 किलोग्राम विस्फोटक था। कोलंबियाई पुलिस ने एक बयान में कहा, दुर्भाग्यवश, मृतकों की शुरुआती संख्या देखें तो 21 लोग मारे गए हैं जिसमें घटना के लिए जिम्मेदार शख्स भी शामिल है। 68 लोग जख्मी हुए हैं। बयान के मुताबिक, घायल हुए 58 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। रक्षा मंत्रालय ने पहले बताया था कि 11 लोग मारे गए हैं और 65 जख्मी हुए हैं। कोलंबिया के राष्ट्रपति इवान डुक ने ट्वीट किया, सभी कोलंबियाई आतंकवाद को खारिज करते हैं और इसके खिलाफ लड़ाई में हम एकजुट हैं।

राष्ट्र के लिए जारी एक बयान में डुक

बाद में राष्ट्र के लिए जारी एक बयान में डुक ने कहा था कि उन्होंने कोलंबिया की सीमाओं और शहरों तक जाने वाले हर रास्ते तक जरूरी साजोसामान पहुंचाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा, मैंने यह अनुरोध भी किया है कि सभी जांच को प्राथमिकता दी जाए…ताकि इस हमले के मास्टरमाइंड और उसके साथियों की पहचान की जा सके। राष्ट्रपति ने कहा, कोलंबिया दु:खी है, लेकिन हिंसा के आगे सिर नहीं झुकाएगा। अधिकारियों ने हमलावर के मारे जाने की पुष्टि की है। उसने जनरल फ्रांसिस्को डी पाउला सेंटेंडर ऑफिसर स्कूल में कैडेट के प्रोन्नति समारोह के दौरान हमला किया।

हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है

अभी तक किसी ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन सरकारी अभियोजक नेस्टर हमबर्ताे मार्टिनेज ने संदिग्ध के तौर पर जोस अल्दामेर रोजस रॉड्रिग्ज का नाम लिया है। मार्टिनेस ने कहा कि रोजस रॉड्रिग्ज सुबह साढ़े नौ बजे स्कूल परिसर में वाहन लेकर घुसा। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस आतंकवादी कृत्य के लिए जिम्मेदार लोगों का पता लगाने के लिए जांच शुरू की गई है। इक्वाडोर के राष्ट्रपति लेनिन मोरेनो ने बताया कि मृतकों में उनके देश का भी एक कैडेट है और एक अन्य कैडेट मामूली रूप से घायल है। लातिन अमेरिकी मामलों के लिए अमेरिका के सहायक विदेश मंत्री किमबर्ली ब्रीएर ने हमले की निंदा की और पीड़ितों के प्रति संवेदना प्रकट की। बोगोटा में अमेरिका के दूतावास ने हमले की जांच में मदद करने की पेशकश की है।

RELATED ARTICLES

सरोजनीनगर की डिजिटल लाइब्रेरी की पहल अब गांव-गांव पहुंचेगी

223 ग्राम पंचायतों में होगा विस्तार, प्रदेश स्तर पर ले रहा आकार अभियानलखनऊ। सरोजनीनगर में वर्ष 2022 में शुरू की गई डिजिटल शिक्षा...

दुबग्गा में अवैध कॉम्प्लेक्स ध्वस्त, अलीगंज समेत 08 अवैध निर्माण सील

लखनऊ । दुबग्गा के हैयात नगर में अवैध रूप से निर्मित किये जा रहे 01 व्यावसायिक कॉम्पलेक्स पर सोमवार को एलडीए का बुलडोजर चला।...

सिंगापुर की विशेषज्ञ टीम ने कचरा प्रबंधन व्यवस्था का किया अध्ययन

फोटो नगर लखनऊ। सिंगापुर की प्रतिष्ठित संस्था प्लास्टिक कचरा खत्म करने के लिए गठबंधन के विशेषज्ञों की एक टीम ने सोमवार को लखनऊ नगर निगम...

सरोजनीनगर की डिजिटल लाइब्रेरी की पहल अब गांव-गांव पहुंचेगी

223 ग्राम पंचायतों में होगा विस्तार, प्रदेश स्तर पर ले रहा आकार अभियानलखनऊ। सरोजनीनगर में वर्ष 2022 में शुरू की गई डिजिटल शिक्षा...

दुबग्गा में अवैध कॉम्प्लेक्स ध्वस्त, अलीगंज समेत 08 अवैध निर्माण सील

लखनऊ । दुबग्गा के हैयात नगर में अवैध रूप से निर्मित किये जा रहे 01 व्यावसायिक कॉम्पलेक्स पर सोमवार को एलडीए का बुलडोजर चला।...

सिंगापुर की विशेषज्ञ टीम ने कचरा प्रबंधन व्यवस्था का किया अध्ययन

फोटो नगर लखनऊ। सिंगापुर की प्रतिष्ठित संस्था प्लास्टिक कचरा खत्म करने के लिए गठबंधन के विशेषज्ञों की एक टीम ने सोमवार को लखनऊ नगर निगम...

बेटियों को नेतृत्व और सुरक्षा का कवच, मीना मंचों के 450 प्रतिभागी होंगे प्रशिक्षित

9 से 24 सितंबर तक प्रयागराज में नौ बैचों में होगी टीओटी एवं मास्टर ट्रेनर कार्यशालालखनऊ। प्रदेश की बेटियों को शिक्षा के साथ...

स्वच्छ हवा में यूपी का परचम, इंदौर को पीछे छोड लखनऊ देश में नंबर-1

आगरा, गाजियाबाद, कानपुर और प्रयागराज समेत 16 शहरों ने टॉप रैंकिंग में बनाई जगह वार्ड स्तर पर भी यूपी की उपलब्धि, लखनऊ का...

नई पीढ़ी ग्लोबल हो, लेकिन जड़ों से जुड़ी रहे, हृदय में भारत हो : सीएम योगी

वेंकटचलम (नेल्लोर)। स्वर्ण भारत ट्रस्ट के 25वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहुंचते ही जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा परिसर...