back to top

कैंसर मरीजों को सस्ती दरों पर मिलेगी कीमोथेरेपी सुविधा

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। कैंसर मरीजों को मंहगे इलाज से राहत मिलेगी। उन्हें सस्ती दर पर कीमोथेरेपी सुविधा मिल सके, इसके लिए पीपीपी मॉडल पर कीमोथेरेपी क्लीनिक खोली जायेंगी। मालूम हो कि कैंसर का इलाज अधिक महंगा होने के कारण इस रोग को आयुष्मान योजना में शामिल कर लिया गया है। चूंकि कैंसर ग्रस्त मरीज को सर्जरी के बाद भी कई बार कीमोथेरेपी करानी पड़ती है। सरकारी अस्पतालों में इसकी व्यवस्था न होने के कारण मरीजों को मजबूरीवश निजी अस्पतालों में इलाज कराना पड़ता है।

इसका मकसद क्या है ?

कई गरीब मरीज केजीएमयू, लोहिया संस्थान व पीजीआई जैसे बड़े संस्थानों में कीमोथेरेपी के लिए चक्कर लगाते रहते हैं। वेटिंग अधिक होने के कारण उनकी बीमारी बढ़ती रहती है और समय पर इलाज नहीं मिल पाता है। इन्हीं तमाम दिक्कतों को देखते हुए प्रदेश के जि‍ला अस्‍पतालों में अब सार्वजनिक-निजी सहभागिता (पीपीपी) माडल पर एकीकृत कीमोथेरेपी क्लीनिक खोलने की भी तैयारी की जा रही है।

इसका मकसद है कि इस गम्म्भीर बीमारी से ग्रसित मरीजों को समय पर घर के नजदीक इलाज मिल सके।

वहीं आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत कैंसर का इलाज कराने वाले रोगियों को अब सरकारी जिला अस्पतालों में भी कैंसर के इलाज की सुविधा उपलब्ध कराये जाने की कोशिशें की जा रही हैं। ताकि कैंसर रोगियों को इसके लिए बड़े शहरों की ओर न भागना पड़े।

बलरामपुर अस्पताल में कैंसर के उपचार की सुविधा

हाल ही में राजधानी लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में कैंसर के उपचार की सुविधा शुरू की गयी है। यहां कैंसर मरीजों के लिए विशेष ओपीडी सेवाएं शुरू की गयी हैं। इसके किल यहां छह डॉक्टरों की टीम तैयार की गई है। बलरामपुर अस्पताल की ओपीडी में आने वाले कैंसर की आशंका के मरीजों को अभी तक केजीएमयू, लोहिया और पीजीआई रेफर किया जा रहा था।

प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण पार्थ सारथी सेन शर्मा का कहना है कि जिन जिला अस्पतालों में जहां कैंसर उपचार के लिए संसाधन मौजूद हैं, वह इसका इलाज शुरू करने के लिए कैंसर विशेषज्ञों की तैनाती की जायेगी। इसके अलावा इस बीमारी की जल्द पहचान व इलाज शुरू हो सके, इसके लिए आंगनबाड़ी व आशा कार्यकतार्ओं को ट्रेनिंग दी जायेगी ताकि व अधिक से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग कर सकें।

RELATED ARTICLES

पुस्तक लोकार्पण संग कई विभूतियों को मिला सम्मान

चेतना साहित्य परिषद ने मनाया 55वां संस्थापना दिवस समारोहलखनऊ। उ.प्र. सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चन्द्रभानु गुप्त की प्रेरणास्पद स्मृति में लब्धप्रतिष्ठित संस्था चेतना...

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सालाना 1.20 करोड़ यात्रियों की क्षमता होगी, पहले चरण में प्रतिदिन औसतन 150 उड़ानें संचालित होंगी

लखनऊ । गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तेजी से अपने संचालन की ओर बढ़ रहा है।...

पदक विजेता खिलाड़ियों की फीस होगी माफ, प्रदेश में खुलेगा बालिकाओं के लिए अलग स्पोर्ट्स कॉलेज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेजेज सोसाइटी की अहम बैठक बुधवार को खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव की अध्यक्षता...

चैत्र नवरात्र 19 से, पालकी पर सवार होकर आयेंगी मां भवानी

डोली में होगा माता का आगमन, प्रतिपदा तिथि का रहेगा क्षय और नौ दिन के होंगे नवरात्रिलखनऊ। नवरात्रि के नौ पवित्र दिनों में मां...

मां शीतला से की उत्तम स्वास्थ्य व समृद्धि की कामना

लखनऊ। शीतलाष्टमी पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। भक्तों ने बासी प्रसाद शीतला माता को अर्पित कर सभी के सुख समृद्धि की...

दर्शकों को गुदगुदाने के साथ सीख भी दे गया ‘द प्रपोजल’

गुस्सा और बहस किसी भी रिश्ते को बर्बाद कर सकते हैंलखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थियेटर आर्ट्स लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई...

पुस्तक लोकार्पण संग कई विभूतियों को मिला सम्मान

चेतना साहित्य परिषद ने मनाया 55वां संस्थापना दिवस समारोहलखनऊ। उ.प्र. सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चन्द्रभानु गुप्त की प्रेरणास्पद स्मृति में लब्धप्रतिष्ठित संस्था चेतना...

सत्ता और विद्रोह की कहानी है आयलैण्ड आफ ड्रीम्स

संत गाडगे सभागार में हुआ नाटक का मंचनलखनऊ। भारतेन्दु नाट्य अकादमी, लखनऊ में अध्ययनरत चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों द्वारा शुभदीप राहा के निर्देशक में...

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सालाना 1.20 करोड़ यात्रियों की क्षमता होगी, पहले चरण में प्रतिदिन औसतन 150 उड़ानें संचालित होंगी

लखनऊ । गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तेजी से अपने संचालन की ओर बढ़ रहा है।...