back to top

महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला निकला झूठा, इस वजह से बनाई थी मनगढ़त कहानी   

जयपुर. राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में शनिवार रात एक महिला के कथित अपहरण और सामूहिक बलात्कार का मामला झूठा पाया गया। पुलिस ने यह जानकारी रविवार को दी।

पुलिस ने बताया कि 25 वर्षीय महिला दो पुरुषों के साथ स्वेच्छा से संबंध बनाने गई थी और विवाद तब हुआ जब उन्होंने उसे पूरी रात रुकने पर जोर दिया। पुलिस के अनुसार महिला घर जाना चाहती थी लेकिन दोनों व्यक्तियों ने उस पर रुकने का दबाव डाला, जिसके बाद वह निर्वस्त्र अवस्था में घर से बाहर आई और एक राहगीर से मदद मांगी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि महिला ने प्रारंभ में मनगढ़ंत कहानी सुनाई कि दो लोगों ने उसका अपहरण कर लिया था और उसे एक सुनसान घर में ले जाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया, उसकी पिटाई की और उसके कपड़े ले लिए।

अधिकारी ने कहा, महिला को डर था कि अगर उसके पति को इस बारे में पता चला तो वह उसे छोड़ देगा। इसलिए उसने मनगढ़ंत बात बताई। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो मोबाइल फोन में कॉल रिकॉडिंग से यह भी पता चला कि महिला ने शनिवार शाम को आरोपियों से बात की थी और पैसे लेकर उनके साथ जाने को तैयार हो गई थी।

उन्होंने बताया कि महिला शनिवार रात छोटू सरगरा और गिरधारी से मिली और दोनों ने उसके साथ एक खाली मकान में सहमति से संबंध बनाए। पुलिस के अनुसार ओडिशा की रहने वाली महिला की शादी छह साल पहले एक बिचौलिए के माध्यम से भीलवाड़ा के एक 50 वर्षीय दिव्यांग व्यक्ति से हुई थी।

यह खबर भी पढ़े —Climate Change को लेकर ब्रिटेन का बड़ा एलान, हरित जलवायु कोष के लिए देगा दो अरब अमेरिकी डॉलर

RELATED ARTICLES

मर्दानी 3 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले सोनी मैक्स ने कैलाश सत्यार्थी के साथ बच्चों की सुरक्षा को लेकर शुरू की खास पहल

मुंबई। मनोरंजन के जरिए जरूरी सामाजिक मुद्दों पर लोगों से बात करने की अपनी कोशिश को आगे बढ़ाते हुए, सोनी मैक्स ने नोबेल शांति...

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले डॉ. संजय कपूर

सीजन-4 के आयोजन को लेकर साझा की जानकारी, लीग के लिए किया आमंत्रित लखनऊ। यूपी टी-20 लीग के सीजन-4 के आगाज़ से पहले यूपी टी-20...

पुलिस कार्रवाई के विरोध में भाजपा के बंद से झारखंड के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि सोमवार को प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार, आंसू गैस और लाठीचार्ज किए जाने के विरोध...

सावन की शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े भक्त, किया जलाभिषेक

लखनऊ। सावन की शिवरात्रि पर राजधानी लखनऊ के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्तों ने शिवरात्रि पर...

सावन का दूसरा बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। लखनऊ के मोहान रोड स्थित ऐतिहासिक बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में इस बार सावन के महीने में विशेष रौनक देखने को मिलेगी। 30 जुलाई...

मंगला गौरी व्रत पर सुहागिनों ने की पूजा-अर्चना

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के दूसरे मंगला गौरी व्रत की विशेष...

जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता : राजेश्वर सिंह

लखनऊ। जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता। अलग-अलग पड़ावों पर आने वाली चुनौतियां ही व्यक्ति को आगे बढ़ने और खुद को...

सूर्य ग्रहण आज, सूतक काल मान्य नहीं

लखनऊ। साल 2026 का दूसरा और बेहद खास सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को यानी बुधवार के दिन लगने जा रहा है। यह खग्रास...

भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग शुरू

लखनऊ। भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक नई फिल्म की शुरूआत हो गई है। बाराबंकी में भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग...