back to top

बुलंदशहर गोकशी मामला: तीन आरोपियों पर लगा रासुका, जमानत मुश्किल

बुलंदशहर। बुलंदशहर जिला प्रशासन ने स्याना तहसील में पिछले महीने हुई गोकशी की कथित घटना के संबंध में गिरफ्तार तीन लोगों पर सोमवार को कड़ा राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाया। अब इन आरोपियों को जमानत मिलना मुश्किल हो गया है।

पहली प्राथमिकी हिंसा के संबंध में दर्ज हुई

स्याना के गांव महाव के बाहर खेतों में तीन दिसंबर को मवेशियों के कंकाल मिले थे जिसके बाद भीड़ ने उत्पात मचाते हुए चिंगरावठी पुलिस चौकी पर हमला कर दिया था। निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह (44) और चिंगरावठी के एक व्यक्ति सुमित कुमार (20) की इस हिंसा में गोली लगने से मौत हुई थी। इस घटना के संबंध में स्याना थाने में दो प्राथमिकी दर्ज हुई थीं। पहली प्राथमिकी हिंसा के संबंध में दर्ज हुई जिसमें करीब 80 लोगों को नामजद किया गया है जबकि दूसरी प्राथमिकी गोकशी के लिए दर्ज हुई। अधिकारियों ने कहा कि गोकशी मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें से तीन आरोपियों अजहर खान, नदीम खान और महबूब अली पर रासुका लगाया गया है।

तीन आरोपियों ने जमानत के लिए आवेदन दिया था

जिला मजिस्ट्रेट अनुज झा ने कहा, तीन आरोपियों ने जमानत के लिए आवेदन दिया था और उन्हें जमानत मिलने की संभावना थी। इस बात को ध्यान में रखते हुए, उन पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाया गया है। झा ने एक बयान में कहा, लोक व्यवस्था और शांति कायम रखते हुए तीनों को रासुका की धारा तीन की उपधारा तीन के तहत नामजद किया गया है। कार्वाई पुलिस रिपोर्ट के आधार पर की गई जिसमें कहा गया कि तीनों गैरकानूनी तरीके से धन कमाने के लिए गोकशी में संलिप्त थे। झा ने कहा, उनके कृत्यों ने महाव और नयाबांस गांवों में हिन्दुओं की भावनाओं को चोट पहुंचाई जिसके बाद हिंसा हुई और इसमें लोगों ने लाठियों तथा धारदार हथियारों से पुलिस पर हमला किया और निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह की मौत हुई। इससे लोक व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द का माहौल बिगड़ा।

RELATED ARTICLES

स्विगी ने खाद्य सुरक्षा संबंधी शिकायतों के लिए समर्पित हेल्पलाइन की शुरू

नयी दिल्ली। खाद्य व पेय पदार्थों की आनलाइन आर्डर पर आपूर्ति करने वाले मंच स्विगी ने ग्राहकों के लिए एक समर्पित हेल्पलाइन शुरू करने...

हाफ मैराथन के दौरान पूर्व वैज्ञानिक की दिल का दौरा पड़ने से मौत

पुणे। महाराष्ट्र के सातारा जिले में हाफ मैराथन के दौरान पुणे के 65 वर्ष के एक पूर्व वैज्ञानिक की दिल का दौरा पड़ने से...

वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर घटा लेकिन निचले इलाकों में अब भी बाढ़ जैसे हालात

वाराणसी / लखीमपुर खीरी / बाराबंकी । वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर रविवार को घट गया लेकिन शहर के निचले इलाकों और वरुणा...

हरतालिका तीज 14 को, सुहागिने पति के लिए रखेंगी निर्जला व्रत

लखनऊ। हरतालिका तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण व्रतों में से एक माना जाता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी...

गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज की 82वीं व्यास पूजा को भक्तों ने श्रद्धापूर्वक मनाया

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी परम पूज्य गोपाल कृष्ण गोस्वामी जी महाराज की 82 वीं व्यास पूजा (आविर्भाव दिवस) सम्पूर्ण विश्व...

बुद्ध संस्कृति एवं उपदेशों पर आधारित नृत्य-नाटिका ने मोहा मन

लखनऊ। बुद्धिस्ट आर्ट्स एंड कल्चरल फाउंडेशन, काकोरी, लखनऊ द्वारा विद्यार्थियों को भारतीय बौद्ध साहित्य, कला एवं संस्कृति की समृद्ध विरासत से जोड़ने के उद्देश्य...

एकल नृत्य प्रतियोगिता में अर्पिता प्रथम, श्रेया सिंह रही द्वितीय

लखनऊ। एकल नृत्य प्रतियोगिता में अर्पिता और श्रेया के बाद संस्कृति एवं आस्था ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार कृति, सिक्की, ऋचा एवं...

सत्ता और अहंकार की कहानी ने छोड़ी गहरी छाप

नाटक कथा एक कंस की ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध लखनऊ। संकृति मंत्रालय भारत सरकार के सययोगा से नाट्य संस्था भरत रंग, लखनऊ द्वारा...

डिजिटल मूविंग झांकी में श्रीकृष्ण ने अघासुर का किया वध

8 सितंबर को कालिया मर्दन की झांकी एवं बच्चों के नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ। मित्तल परिवार की ओर से अमीनाबाद रोड स्थित...