back to top

सोशल मीडिया पर बसपा नेताओं ने मायावती को प्रधानमंत्री के रूप में किया पेश

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के लिए बसपा-सपा गठबंधन का उत्साह मायावती के 63वें जन्मदिन पर मंगलवार को सोशल मीडिया पर डाले जा रहे पोस्टरों में दिखने लगा है, जिनमें उन्हें भावी प्रधानमंत्री के रूप में पेश किया गया है। बसपा नेता सुधीन्द्र भदौरिया ने एक पोस्टर ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने मायावती को जन्मदिन की बधाई दी है।

भदौरिया ने यह सुनिश्चित करने की भी अपील की है

साथ ही भदौरिया ने यह सुनिश्चित करने की भी अपील की है कि मायावती ही देश की अगली प्रधानमंत्री बनें। भदौरिया ने अपने ट्वीट में कहा कि उनका सपना है कि बसपा सुप्रीमो मायावती प्रधानमंत्री बनें। मायावती ने अपने जन्मदिन के मौके पर कहा, हाल ही में 12 जनवरी को हमारी पार्टी ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करके लोकसभा चुनाव लडऩे का फैसला किया है। इससे भाजपा की नींद उड़ी हुई है। देश का सबसे बड़ा राज्य होने के लिहाज से उत्तर प्रदेश काफी मायने रखता है। उत्तर प्रदेश ही तय करता है कि केंद्र में किसकी सरकार बनेगी और अगला प्रधानमंत्री कौन होगा।

बसपा और सपा के लोगों से उन्होंने अपील की

इस मौके पर बसपा और सपा के लोगों से उन्होंने अपील की कि वे इस चुनाव में अपनी पार्टी और देशहित में पुराने गिले शिकवे और स्वार्थ की राजनीति को भुलाकर एक साथ काम करें तथा उत्तर प्रदेश एवं बाकी अन्य राज्यों में गठबंधन को वोट देकर जिताए और यही उनके लिए जन्मदिन का तोहफा होगा । सपा मुखिया अखिलेश यादव से जब शनिवार को सवाल किया गया था, कि क्या नए गठबंधन में प्रधानमंत्री का चेहरा मायावती होंगी, तो उन्होंने कहा, आपको पता है कि मेरी पसंद क्या है । उत्तर प्रदेश ने पूर्व में भी प्रधानमंत्री दिए हैं और यह आगे भी होगा । उल्लेखनीय है कि शनिवार को अखिलेश और मायावती ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस की थी । इसमें मायावती ने ऐलान किया था कि आगामी लोकसभा चुनाव में सपा और बसपा 38-38 सीटों पर चुनाव लडेगी।

RELATED ARTICLES

वाराणसी में जलभराव पर मंत्री एके शर्मा की सख्ती, अधिशासी अभियंता निलंबित

चौकाघाट सीवेज पम्पिंग स्टेशन एवं गोईठहां एसटीपी के पम्प समय से संचालित न करने पर हुई कार्रवाई नगर विकास मंत्री के वाराणसी भ्रमण...

एस्सार की ईईटी रिटेल 40 करोड़ पाउंड में ब्रिटिश कंपनी एसजीएन का अधिग्रहण करेगी

नयी दिल्ली। एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन की खुदरा इकाई ने ब्रिटेन की पेट्रोल पंप संचालक कंपनी एसजीएन रिटेल का अधिग्रहण करने के लिए करार किया है।...

त्योहारी सत्र से पहले अमेजन ने भारत में बढ़ाया नेटवर्क, 150 डिलिवरी स्टेशन जोड़े

 नयी दिल्ली। ई-कॉमर्स क्षेत्र की प्रमुख कंपनी अमेजन ने सोमवार को आगामी त्योहारी सत्र से पहले भारत में अपने परिचालन नेटवर्क के विस्तार की घोषणा की।...

हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो कृतियों का लोकार्पण

'संक्रान्ति का संहार और काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक में हैं प्रमाणित तथ्य लखनऊ। हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस...

पंडालों में विराजे विघ्नहर्ता, गणपति बप्पा मोरया के लगे जयकारे

सुबह से ही शहर के पंडालों में जुटने लगी भक्तों की भीड़, घरों व पंडालों में विधि-विधान से हुई मूर्ति स्थापना लखनऊ। सुखकर्ता दु:खहर्ता...

संगीत और कला के अध्ययन में हिन्दी भाषा और साहित्य का प्रयोग अनिवार्य है : प्रो. मांडवी सिंह

हिन्दी दिवस पर भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में काव्य-पाठ एवं व्याख्यान का आयोजन लखनऊ। हिन्दी दिवस के अवसर पर भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के सुजान सभागार...

भक्ति संध्या के साथ मना पर्युषण पर्व का सातवां दिन

लखनऊ। ठाकुरगंज स्थित श्री जैन श्वेतांबर जैन दादाबाड़ी में चल रहे पर्युषण पर्व के सातवें दिन धार्मिक कार्यक्रमों के साथ भक्ति संध्या का आयोजन...

कहानी, कविता व निबन्ध प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी सम्मानित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा हिन्दी दिवस समारोह का आयोजन हिन्दी भवन के निराला सभागार में किया गया। दीप प्रज्वलन, माँ सरस्वती की...

अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिनों ने रखा हरतालिका तीज व्रत

लखनऊ। भाद्रपद शुक्ल पक्ष तृतीया हरितालिका तीज के व्रत से पहले महिलाओं ने देर रात कलेवा कर इस कठिन निर्जला व्रत की शुरूआत की।...