गुरुग्राम। शहर के नगर निगम मुख्यालय और मेयर ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। धमकी भरा ईमेल मिलते ही अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरे निगम कार्यालय को खाली करा दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे परिसर की तलाशी शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ईमेल भेजने वाले की पहचान के लिए साइबर विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है और हर एंगल से जांच की जा रही है।बता दें कि गुरुग्राम में पहले भी स्कूलों को इसी तरह की धमकी भरे ईमेल मिल चुके हैं, जिससे सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही सतर्क हैं।




