back to top

मसूद मुद्दे पर बोली भाजपा: राहुल की विरासत के कारण चीन सुरक्षा परिषद का सदस्य

नई दिल्ली। आतंकी गुट जैश ए मुहम्मद के मुखिया मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने में चीन के वीटो के मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए भाजपा ने आज कहा कि आपकी विरासत के कारण ही चीन सुरक्षा परिषद का सदस्य है।

भाजपा ने सवाल भी किया

साथ ही भाजपा ने सवाल भी किया कि जब देश ऐसे मुद्दे पर दुखी है तब आप खुश क्यों होते हैं ? गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र में चीन ने एक बार फिर जैश सरगना मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने संबंधी प्रस्ताव के विरोध में अपने वीटो अधिकार का इस्तेमाल किया। इस पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग से डरे हुए हैं। राहुल ने ट्वीट कर दावा किया, मोदी की चीन कूटनीति गुजरात में शी के साथ झूला झूलना, दिल्ली में गले लगाना, चीन में घुटने टेक देना रही। केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा राहुल गांधी जी, चीन की बात निकलेगी तब बहुत दूर तलक जाएगी और इसमें आपकी विरासत की भूमिका की भी चर्चा होगी।

https://twitter.com/BJP4India/status/1106090056689672192

आज आपकी विरासत के कारण

आज आपकी विरासत के कारण ही चीन सुरक्षा परिषद का सदस्य है । उन्होंने कहा कि विदेश नीति में क्या, कब, कितना बोलना है..यह महत्वपूर्ण होता है। इस मुद्दे पर पूरे देश से एक स्वर निकल रहा है । प्रसाद ने कांग्रेस नेता शशि थरूर की पुस्तक उद्घृत करते हुए कहा यह बात सामने आई है कि इसमें कहा गया है कि विदेश विभाग के, फाइलें देखने वाले वरिष्ठ पदाधिकारियों ने शपथ लेकर कहा है कि पं. जवाहरलाल नेहरू ने सुरक्षा परिषद की इस सीट की पेशकश चीन को की थी। प्रसाद ने कहा कि सुरक्षा परिषद में चीन नहीं होता अगर आपके नाना ने भारत की कीमत पर वह सीट चीन को तोहफे में नहीं दी होती। कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आपके बयान और ट्वीट जैश के दफ्तर में बड़े चाव से पढ़े जाएंगे और दिखाए जाएंगे।

मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी

प्रसाद ने कहा कि मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने के लिए इस बार प्रस्ताव अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस लेकर आए। चीन को छोड़कर बाकी सभी देशों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया। चीन के इस कदम से भारत और भारतवासी बहुत दुखी हैं। भाजपा नेता ने कहा, अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने के मुद्दे पर आज चीन को छोड़कर पूरी दुनिया भारत के साथ खड़ी है। यह एक तरह से भारत की कूटनीतिक जीत है। प्रसाद ने सवाल किया, क्या अजहर जैसे नृशंस हत्यारे के मामले में कांग्रेस का स्वर दूसरा होगा? राहुल गांधी के ट्वीट से ऐसा लगता है कि उन्हें इस बात से खुशी है। भारत को जब भी पीड़ा होती है तो राहुल खुश क्यों होते हैं? उन्होंने कहा चीन की पुरानी नीति को लेकर जब यह बात आई है तब आप खुश हो रहे हैं।

https://twitter.com/BJP4India/status/1106089210967089153

राहुल गांधी, आपको क्या हो गया है

राहुल गांधी, आपको क्या हो गया है ? रविशंकर प्रसाद ने कहा राहुल से मेरा सवाल है कि 2009 में संप्रग के समय में भी चीन ने मसूद अजहर पर यही तकनीकी आपत्ति लगाई थी, तब भी आपने ऐसा ट्वीट किया था क्या ? राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा आजकल आपको पाकिस्तान के मीडिया में अपने ट्वीट और बयान देखकर खुशी होती है। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कांग्रेस अध्यक्ष से पूछा आपके तो चीन से अच्छे संबंध है। डोकलाम के समय भी जब भारत की सेना तनाव में खड़ी थी, उस समय आप (राहुल गांधी) बिना भारत सरकार की अनुमति लिए चीनी दूतावास गए थे। मानसरोवर यात्रा के दौरान भी चीनी अधिकारियों ने आपकी अगवानी की थी।

प्रसाद ने कहा जब चीन के साथ

प्रसाद ने कहा जब चीन के साथ आपके इतने अच्छे संबंध हैं तो आप चीन को इस बारे में समझाते क्यों नहीं ? आतंक के खिलाफ लड़ाई में आप अपने संबंधों का उपयोग क्यों नहीं करते ? उन्होंने आरोप लगाया कि 26:11 के मुम्बई आतंकी हमले के बाद एयर स्ट्राइक की अनुमति नहीं दी गई जब संप्रग की सरकार थी । वहीं पुलवामा के बाद वायु सेना ने एयर स्ट्राइक किया। इससे पहल भाजपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा गया कि देश आपके :राहुल गांधी के: परिवार की गलतियों को सुधार रहा है। भरोसा रखें कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई भारत जरूर जीतेगा। भाजपा नेता ने कहा कि आप गुप्त रूप से चीनी राजदूत से गलबहियां करते रहें और यह विषय प्रधानमंत्री मोदी पर छोड़ दें।

RELATED ARTICLES

बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को मिला राज कपूर अवार्ड

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान और महाराष्ट्र से लंबे समय से जुड़े रहने के लिए प्रतिष्ठित राज...

‘मिर्ज़ापुर: द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। इस फिल्म में...

पाकिस्तान को 19-0 से रौंदकर भारत महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह

मोकी (चीन)। भारत ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बृहस्पतिवार को यहां पाकिस्तान को 19-0 से करारी शिकस्त देकर महिला जूनियर एशिया कप...

गणेश उत्सव : शहर में बन रहे भव्य पूजा पंडाल बने आकर्षण का केन्द्र

लखनऊ। राजधानी में जल्द ही गणेश चतुर्थी की धूम शुरू होने वाली है। जगह-जगह पर पंडाल बनाने की तैयारी जोरों पर है। इस बार...

श्री कृष्ण की छठी पर भंडारे का आयोजन

लखनऊ। शिव सरस्वती मंदिर सेवा समिति बुद्धेश्वर लखनऊ द्वारा आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपरांत प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर प्रांगण...

सर्वेश अस्थाना मुस्कान के पर्याय है : डॉ विद्याबिन्दु सिंह

लखनऊ। स्माइलमैन सर्वेश अस्थाना पर डॉ सुरभि द्वारा लिखी गयी पुस्तक 'शब्द सारथी:सर्वेश अस्थाना' का लोकार्पण उनके ही जन्मदिन पर हिंदी संस्थान में हुआ।...

पर्युषण पर्व संयम धर्म की साधना का पर्व, कल्पसूत्र का वाचन प्रारंभ

लखनऊ। ठाकुरगंज स्थित श्वेतांबर जैन दादाबाड़ी में चल रहे पर्युषण पर्व के तीसरे दिन सभी धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए। नित्य प्रतिक्रमण एवं...

‘नीब करौरी बाबा’ का अनकहा पहलू दिखाती है फिल्म ‘हनुमान अंश’

लखनऊ। गत मई में प्रख्यात संत नीब करौरी बाबा पर फिल्म 'श्री बाबा नीब करौरी महाराज' आई थी। आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म...

विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज के तीसरे चरण में भारत ने चार स्वर्ण समेत कुल 15 पदक जीते

अहमदाबाद। मेजबान भारत ने विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज के तीसरे चरण में चार स्वर्ण, तीन रजत और आठ कांस्य सहित कुल 15 पदक जीतकर...