back to top

पीडीए को शूद्र समझती है भाजपा, अगस्त क्रांति दिवस पर अखिलेश ने साधा निशाना 

लखनऊ. समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों (पीडीए) को शूद्र समझने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि जिस तरह हिन्दू-मुस्लिम एकता के साथ अंग्रेजों को भारत से भगाया गया था, वैसे ही विपक्षी गठबंधन इंडिया (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव एलायंस) और पीडीए मिलकर अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराएंगे।

यादव ने अगस्त क्रांति दिवस पर यहां आयोजित एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से बातचीत में भाजपा पर देश के पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए कहा, समाजवादियों ने अपना पूरा जीवन पीडीए को आगे बढ़ाने में लगा दिया। भाजपा पीडीए पर कभी नहीं बोलेगी क्योंकि वह पीडीए वालों को शूद्र समझती है।

सरकार हमें बताए कि राज्य के विश्वविद्यालयों में जितने भी कुलपतियों की नियुक्ति हो रही है उनमें पीडीए का कितना प्रतिनिधित्व है? पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि विपक्षी दलों का गठबंधन  इंडिया और पीडीए मिलकर आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराएंगे। उन्होंने कहा, जिस तरीके से हिंदू-मुस्लिम एकता के साथ अंग्रेजों को भगाया गया था, उसी तरह आने वाले समय में किसान, नौजवान, व्यापारी, माताएं-बहनें और सभी हिंदू-मुस्लिम भाई एक होकर भाजपा को हटाने का काम करेंगे।

यादव ने कहा, आज सत्ता में वे ही ताकतें हैं जिन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन का विरोध किया था, उसका बहिष्कार किया था। इन लोगों से अगर आप इस कोने की बात पूछेंगे तो वे दूसरे कोने का जवाब देंगे। कल सदन में मैंने यही सवाल पूछा था कि 15 साल की आयु वर्ग के बच्चों के भविष्य, रोजगार और नौकरी के लिए सरकार ने क्या कदम उठाए हैं, क्या नयी शिक्षा नीति से उनका भविष्य बेहतर हो सकता है?

यह खबर भी पढ़े—

जातिवार जनगणना को लेकर मायावती ने किया ट्वीट- कहा अब सबकी निगाहें उत्तर प्रदेश पर टिकीं

RELATED ARTICLES

‘छावा’ की सफलता के बाद ‘महावतार’ के लिए तैयार विक्की कौशल: भगवान परशुराम बनने के लिए करेंगे बड़ा शारीरिक बदलाव

अभिनेता विक्की कौशल के लिए साल 2025 उनके करियर का स्वर्णिम काल साबित हुआ है। उनकी ऐतिहासिक फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर न...

टी20 विश्व कप: अभिषेक शर्मा की अस्वस्थता ने बढ़ाई भारत की चिंता, नामीबिया के खिलाफ ‘अभ्यास’ के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप में मौजूदा चैंपियन भारत का सफर जारी है, लेकिन गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले...

एफडीटीएल मानकों के पालन के लिए सभी जरूरी इंतजाम पूरे: इंडिगो

नयी दिल्ली। इंडिगो ने विमानन नियामक डीजीसीए को बताया है कि संशोधित पायलट ड्यूटी मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी...

महाशिवरात्रि को लेकर लखनऊ के शिवालयों में तैयारियां हुईं तेज

लखनऊ। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर राजधानी के विविध शिवालयों में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जहां भस्म आरती से लेकर शोभायात्रा और रुद्राभिषेक तक...

प्रॉमिस डे पर कपल्स ने जीवन भर साथ निभाने का किया वादा

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के पांचवें दिन युवक-युवतियों ने प्रॉमिस डे को सेलीब्रेट किया, और एक दूसरे से जीवन भर साथ निभाने का वादा किया।...

पं. असीम बंधु भट्टाचार्य ने कथक नृत्य की बारीकियों से कराया रूबरू

भातखण्डे में कथक की समृद्ध परंपरा पर पांच दिवसीय मास्टर क्लास - द्वितीय दिवसलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पद्मविभूषण पंडित बिरजू महाराज की...

अभय सिंह निर्भीक को मिलेगा पं. दीन दयाल उपाध्याय साहित्यिक सेवा सम्मान

आगामी 15 फरवरी को शिव पार्क, शिव नगर, खदरा, सीतापुर रोड, लखनऊ में आयोजितलखनऊ। पं. दीन दयाल उपाध्याय साहित्यिक सेवा संस्थान उ.प्र., लखनऊ के...

दरोगा जी चोरी हो गई पर दर्शकों ने लगाये ठहाके

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से नाटक का मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी और संत कबीर अकादमी मगहर के सहयोग से...

‘छावा’ की सफलता के बाद ‘महावतार’ के लिए तैयार विक्की कौशल: भगवान परशुराम बनने के लिए करेंगे बड़ा शारीरिक बदलाव

अभिनेता विक्की कौशल के लिए साल 2025 उनके करियर का स्वर्णिम काल साबित हुआ है। उनकी ऐतिहासिक फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर न...