back to top

दुलार चंद यादव हत्याकांड में बिहार पुलिस ने पूर्व विधायक अनंत सिंह व दो अन्य को किया गिरफ्तार

पटना। बिहार के विवादास्पद पूर्व विधायक और मोकामा सीट से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के उम्मीदवार अनंत सिंह को जन सुराज के समर्थक दुलार चंद यादव की हत्या के सिलसिले में शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। अनंत सिंह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के टिकट पर मोकामा सीट से फिर से चुनावी मैदान में उतरे हैं। सिंह यादव की हत्या के बाद से जांच के घेरे में हैं।

यादव का हाल ही में सिंह के समर्थकों से झगड़ा हुआ था। सिंह को राज्य की राजधानी से लगभग 200 किलोमीटर दूर बाढ़ स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दो अन्य व्यक्तियों मणिकांत ठाकुर और रंजीत राम को भी गिरफ्तार किया है जो घटना के समय मौजूद थे।

तीनों को जल्द ही मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। यादव की बृहस्पतिवार को पटना के मोकामा क्षेत्र में जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के लिए प्रचार करते समय मौत हो गई। घटना भदौर और घोसवारी थानों के पास मोकामा इलाके में हुई थी।

पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्तिकेय शर्मा ने पटना के जिलाधिकारी त्यागराजन एस एम के साथ देर रात संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा,पुलिस ने दुलार चंद यादव की हत्या के सिलसिले में तीन लोगों- अनंत सिंह, मणिकांत ठाकुर और रंजीत राम को गिरफ्तार किया है।एसएसपी ने बताया कि यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, किसी कठोर और कुंद वस्तु से हृदय और फेफड़ों को चोट पहुंचने के कारण हृदय गति रुकने से यादव की मौत हो गई।

उन्होंने कहा,इसलिए,पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह हत्या का मामला है।शर्मा ने बताया कि जांच में यह भी पता चला है कि घटना के समय तीनों मौजूद थे। एसएसपी ने कहा,यादव की हत्या के मामले में पुलिस की जांच के तहत उन्हें गिरफ्तार किया गया है। घटना की जांच के लिए पुलिस ने कुल चार प्राथमिकी दर्ज की हैं, जिनमें से एक आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित है।

उन्होंने बताया कि सिंह का नाम एक प्राथमिकी में शामिल है। कई बार विधायक रहे सिंह की पत्नी नीलम देवी फिलहाल मोकामा सीट से विधायक हैं। सिंह पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला भी दर्ज किया गया है क्योंकि उनके बड़े काफिले के साथ घूमने के मामले सामने आए हैं।

यादव की हत्या के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने अपने समर्थकों और यादव के बीच झड़प की बात स्वीकार की थी, हालांकि उन्होंने ‘अंडरवर्ल्ड’ और स्थानीय राजनीति में अपने पुराने प्रतिद्वंद्वी सूरजभान पर दोष मढ़ने की कोशिश की थी। सूरजभान की पत्नी वीणा देवी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के टिकट पर इस सीट से चुनाव लड़ रही हैं।

1990 के दशक के कुख्यात गैंगस्टर यादव की अनंत सिंह से शत्रुता थी। इस बीच, निर्वाचन आयोग ने बिहार के मोकामा में चुनाव प्रचार के दौरान हुई हिंसा पर कड़ा रुख अपनाते हुए शनिवार को पटना के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के तबादले और तीन अन्य अधिकारियों पर कार्रवाई का आदेश दिया। बिहार में छह और 11 नवंबर को दो चरण में मतदान होगा तथा मतगणना 14 नवंबर को होगी।

RELATED ARTICLES

भारत की नजरें चौथा टी20 और श्रृंखला जीतने पर

हैदराबाद । शानदार फॉर्म में चल रहे भारतीय बल्लेबाज वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार को यहां चौथे टी20 मैच में इसी लय को बरकरार...

 रामपुर : न्यूजीलैंड से आए युवक ने सौतेले पिता को गोली मारकर हत्या की, दो गिरफ्तार

रामपुर।  रामपुर जिले में 30 वर्षीय एक व्यवसायी की उसके कार सर्विस सेंटर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को...

अनुपम खेर के नाटक ‘जाने पहचाने अनजाने’ का यूएसए-कनाडा टूर खत्म, दर्शकों ने दिया स्टैंडिंग ओवेशन

मुंबई। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर के नाटक ‘जाने पहचाने अनजाने’ का अमेरिका और कनाडा का टूर शानदार अंदाज में संपन्न हो गया। बोस्टन में...

भारत की नजरें चौथा टी20 और श्रृंखला जीतने पर

हैदराबाद । शानदार फॉर्म में चल रहे भारतीय बल्लेबाज वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार को यहां चौथे टी20 मैच में इसी लय को बरकरार...

 रामपुर : न्यूजीलैंड से आए युवक ने सौतेले पिता को गोली मारकर हत्या की, दो गिरफ्तार

रामपुर।  रामपुर जिले में 30 वर्षीय एक व्यवसायी की उसके कार सर्विस सेंटर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को...

अनुपम खेर के नाटक ‘जाने पहचाने अनजाने’ का यूएसए-कनाडा टूर खत्म, दर्शकों ने दिया स्टैंडिंग ओवेशन

मुंबई। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर के नाटक ‘जाने पहचाने अनजाने’ का अमेरिका और कनाडा का टूर शानदार अंदाज में संपन्न हो गया। बोस्टन में...

सनी देओल की नई फिल्म ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ का मोशन पोस्टर जारी

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल इन दिनों अपने करियर की दूसरी पारी को लेकर लगातार चर्चा में हैं। ‘गदर 2’ और ‘बॉर्डर 2’ जैसी...

अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में दी बधाई, फिर चर्चा में आया उनका वही प्यारा संदेश

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर उनकी बहू और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने खास अंदाज में उन्हें शुभकामनाएं दीं। ऐश्वर्या...

रणबीर कपूर की रामायण पार्ट-1 40 भाषाओं में होगी रिलीज

मुबई। रणबीर कपूर की रामायण पार्ट 1 की रिलीज को अब एक महीना से भी कम वक्त बचा है। फिल्म दिवाली के मौके पर...