चुनिंदा वेरिएंट्स पर मिलेगी मुफ्त CNG किट
Nissan India की इस योजना में Gravite के चुनिंदा वेरिएंट्स पर सीएनजी रेट्रोफिटमेंट किट मुफ्त दी जा रही है। सामान्य तौर पर शोरूम से आधिकारिक रूप से यह किट लगवाने पर Magnite के लिए 74,999 रुपये और Gravite के लिए 84,999 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। लेकिन दिवाली ऑफर के तहत ग्राहक इसे बिना किसी अतिरिक्त कीमत के लगवा सकते हैं।
Gravite में मिलेगा ट्विन-सिलेंडर CNG सेटअप
इस ऑफर के तहत Nissan Gravite में दो सिलेंडर वाला ट्विन-सिलेंडर सीएनजी सेटअप दिया जा रहा है। इसमें प्रत्येक सिलेंडर की क्षमता 25 लीटर बताई गई है। Renault Triber पर आधारित यह एमपीवी पेट्रोल और सीएनजी, दोनों मोड में 71 बीएचपी की अधिकतम ताकत और 96 एनएम का टॉर्क पैदा करती है।
CNG किट पर तीन साल की वारंटी
कंपनी मुफ्त सीएनजी रेट्रोफिटमेंट किट के साथ तीन साल या एक लाख किलोमीटर तक की वारंटी भी दे रही है। हालांकि, इस सुविधा का लाभ सभी वेरिएंट्स पर नहीं मिलेगा।
Nissan Gravite के केवल चुनिंदा Tekna वेरिएंट्स पर यह ऑफर लागू है। वहीं Magnite के Visia MT, Visia AMT और Visia+ MT वेरिएंट्स को छोड़कर बाकी सभी वेरिएंट्स पर मुफ्त सीएनजी किट का फायदा लिया जा सकता है।
24 km/kg तक माइलेज देने का दावा
कंपनी के मुताबिक, Nissan Gravite सीएनजी पर 24 किलोमीटर प्रति किलोग्राम तक का माइलेज दे सकती है। वहीं Magnite का दावा किया गया माइलेज 20 से 24 किलोमीटर प्रति किलोग्राम तक है।
कीमत की बात करें तो Nissan Magnite की शुरुआती कीमत 5.69 लाख रुपये है। जबकि Gravite की शुरुआती कीमत 5.73 लाख रुपये रखी गई है।
Gravite में भविष्य में मिल सकता है टर्बो इंजन
Renault Triber को नया टर्बोचार्ज्ड इंजन मिलने के बाद Nissan Gravite में भी भविष्य में पावरफुल टर्बो इंजन का विकल्प आने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, कंपनी की ओर से Gravite के नए प्लेटफॉर्म या टर्बो इंजन को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।




