back to top

भातखण्डे में पहली बार एनएसएस का शुभारंभ

114 स्वयंसेवकों ने लिया सेवा का संकल्प

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की पहली इकाई का शुभारंभ राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस के अवसर पर किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत विश्वविद्यालय परिसर में पौधारोपण से हुई। कुलपति प्रो. मांडवी सिंह ने नीम का पौधा रोपित कर अभियान का शुभारंभ किया। इसके बाद एनएसएस स्वयंसेवकों और विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने भी पौधारोपण किया। पौधारोपण के पश्चात परिसर में स्वच्छता अभियान और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वयंसेवकों ने स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया। जयशंकर प्रसाद सभागार में आयोजित अभिमुखीकरण कार्यक्रम में कुलपति प्रो. मांडवी सिंह ने स्वयंसेवकों को समाजसेवा, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक श्री अंजनी कुमार दुबे ने योजना के उद्देश्यों एवं कार्यप्रणाली की जानकारी दी।कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आलोक यादव, डॉ. काजल ओझा एवं डॉ. शिवम मिश्रा सहित 114 एनएसएस स्वयंसेवकों ने सहभागिता की। अंत में स्वयंसेवकों ने समाज एवं राष्ट्र की सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याणकारी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

पुस्तक मेला : किताबों में तलाश रहे युवा सफलता का मंत्र

छींटाकशी के बीच साहित्य परिषद का काव्य समारोह और विमोचन लखनऊ। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। अपनी तैयारी को इतनी धार दो कि...

समय से पहले और भाग्य से अधिक किसी को कुछ नहीं मिलता : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज ने आज याहियागंज दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि...

नृत्य कार्यशाला में बच्चों ने सीखे कथक के गुर

लखनऊ। महाराजा बिजली पासी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आशियाना, लखनऊ एवं बिरजू महाराज कथक संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में दस दिवसीय प्रस्तुतिपरक कथक नृत्य कार्यशाला...

यूपी के 5 लाख घरों में लगेंगे रूफटॉप सोलर, 31 मार्च 2027 से पहले करें आवेदन; मिल सकती है 1.08 लाख तक सब्सिडी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा से जोड़ने के लिए योगी सरकार ने बड़ी योजना तैयार की है। प्रधानमंत्री सूर्य...

कथा के विरोध पर धीरेंद्र शास्त्री का तंज, बोले- पहले यज्ञ में हड्डियां डालते थे राक्षस, अब सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हैं

गोंडा: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कथा और सनातन धर्म के विरोध को लेकर टिप्पणी की है। उत्तर प्रदेश के गोंडा...

मध्य प्रदेश में पिता की हैवानियत, 6 साल की बेटी की हत्या कर पत्नी को भी किया लहूलुहान

सीधी: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी...

अनन्या पांडे की ‘कॉल मी बे’ का दूसरा सीजन इस दिन होगा रिलीज, फिर दिखेगा बेला का बिंदास अंदाज

मुंबई: अभिनेत्री अनन्या पांडे की चर्चित वेब सीरीज 'कॉल मी बे' के दूसरे सीजन की रिलीज तारीख सामने आ गई है। करण जौहर के...

बेटी राशा और बेटे के साथ महाकाल के दरबार पहुंचीं रवीना टंडन, बोलीं- आज का दिन मेरे लिए बेहद सौभाग्यशाली

उज्जैन: बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन मंगलवार को अपने दोनों बच्चों के साथ उज्जैन स्थित प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन...

ग्रीस में रोमांटिक छुट्टियां मना रहे सैफ-करीना, सनसेट के सामने दिखी शानदार केमिस्ट्री; जेह की तस्वीर भी छाई

मुंबई: बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी करीना कपूर खान और सैफ अली खान इन दिनों ग्रीस में परिवार के साथ छुट्टियों का आनंद ले रही...