back to top

भारतीय पुरुषों ने एशियाई खेलों में कबड्डी का खिताब  बरकरार रखा

नागोया।  भारत ने एशियाई खेलों में कबड्डी में स्वर्णिम डबल पूरा किया क्योंकि पुरुष और महिला दोनों टीम ने शनिवार को यहां फाइनल में ईरान पर रोमांचक जीत दर्ज कर अपने-अपने खिताब बरकरार रखे।
भारतीय पुरुषों ने करीबी मुकाबले वाले फाइनल में ईरान  को 40-34 से हराकर अपना स्वर्ण पदक बरकरार रखा जबकि दिन में इससे पहले महिला टीम ने उन्हीं प्रतिद्वंद्वियों पर 37-34 से जीत दर्ज की।पुरुषों का फाइनल तनावपूर्ण रहा जिसमें एक समय स्कोर 20-20 से बराबर था, लेकिन भारत ने बढ़त हासिल करने में सफलता पाई और एक और स्वर्ण सुरक्षित किया। भारतीय पुरुषों ने 2018 जकार्ता खेलों में अपना दबदबा खत्म होने से पहले लगातार सात स्वर्ण पदक जीते थे जिसमें  ईरान चैंपियन बना था और भारत चौथे स्थान पर रहा था। भारत ने 2023 हांग्झोउ खेलों में वापसी करते हुए खिताब  फिर हासिल किया।
एशियाई खेलों में कबड्डी में यह भारत का कुल मिलाकर नौवां स्वर्ण पदक था।इससे पहले महिला टीम ने जीत के बाद एरिना का विजय चक्कर लगाया और राष्ट्रगीत,  वंदे मातरम्  का उद्घोष किया।महिला टीम ने अब 2018 जकार्ता खेलों को छोड़कर हर चरण में एशियाई खेलों का स्वर्ण जीता है। जकर्ता में ईरान से हारने के बाद उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा था।

RELATED ARTICLES

आईपीएल से महेंद्र सिंह धोनी का संन्यास, CSK के बने मेंटर

चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की खबर सामने आई है। आईपीएल 2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी होने से...

IPL 2027 से बाहर हो सकते हैं ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा के साथ नहीं दिखेगी ओपनिंग जोड़ी

नई दिल्ली : हैदराबाद, तेलंगानाIPL 2027 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए खबर आई है ।ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रेविस हेड अगले सीजन नहीं...

हाथ में फ्रैक्चर के चलते भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए मिचेल सैंटनर

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को भारत के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के अनुभवी स्पिन...

यूपी के 5 लाख घरों में लगेंगे रूफटॉप सोलर, 31 मार्च 2027 से पहले करें आवेदन; मिल सकती है 1.08 लाख तक सब्सिडी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा से जोड़ने के लिए योगी सरकार ने बड़ी योजना तैयार की है। प्रधानमंत्री सूर्य...

कथा के विरोध पर धीरेंद्र शास्त्री का तंज, बोले- पहले यज्ञ में हड्डियां डालते थे राक्षस, अब सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हैं

गोंडा: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कथा और सनातन धर्म के विरोध को लेकर टिप्पणी की है। उत्तर प्रदेश के गोंडा...

मध्य प्रदेश में पिता की हैवानियत, 6 साल की बेटी की हत्या कर पत्नी को भी किया लहूलुहान

सीधी: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी...

अनन्या पांडे की ‘कॉल मी बे’ का दूसरा सीजन इस दिन होगा रिलीज, फिर दिखेगा बेला का बिंदास अंदाज

मुंबई: अभिनेत्री अनन्या पांडे की चर्चित वेब सीरीज 'कॉल मी बे' के दूसरे सीजन की रिलीज तारीख सामने आ गई है। करण जौहर के...

बेटी राशा और बेटे के साथ महाकाल के दरबार पहुंचीं रवीना टंडन, बोलीं- आज का दिन मेरे लिए बेहद सौभाग्यशाली

उज्जैन: बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन मंगलवार को अपने दोनों बच्चों के साथ उज्जैन स्थित प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन...

ग्रीस में रोमांटिक छुट्टियां मना रहे सैफ-करीना, सनसेट के सामने दिखी शानदार केमिस्ट्री; जेह की तस्वीर भी छाई

मुंबई: बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी करीना कपूर खान और सैफ अली खान इन दिनों ग्रीस में परिवार के साथ छुट्टियों का आनंद ले रही...