back to top

भारत की पुरुष-महिला स्क्वॉश टीमों ने चीन को हराकर एशियाई खेलों में जीत से किया आगाज

नागोया। भारतीय पुरुष स्क्वॉश टीम ने सोमवार को एशियाई खेलों के अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए पूल ए में चीन को 3-0 से हराया, जबकि महिला टीम ने शुरुआती झटके से उबरते हुए पूल सी के मुकाबले में चीन को 2-1 से मात दी। पुरुष टीम को ज्यादा परेशानी नहीं हुई।

सूरज चंद, वीर चोटरानी और वेलावन सेंथिलकुमार ने अपने-अपने मुकाबले आसानी से जीतकर भारत को लगातार तीन मैचों में जीत दिलाई। सूरज ने 30 मिनट में डू शाओचियान को 11-4, 11-3, 12-10 से हराकर भारत को बढ़त दिलाई। शुरुआती दो गेम आसानी से जीतने के बाद तीसरे गेम में उन्हें कड़ी चुनौती मिली।

डू ने गेम प्वाइंट हासिल किया, लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने धैर्य बनाए रखते हुए 12-10 से गेम और मैच अपने नाम किया। इसके बाद चोटरानी ने यू हाइजेन को 11-5, 11-5, 11-3 से हराकर भारत की बढ़त दोगुनी कर दी। उन्होंने 20 मिनट से भी कम समय में मुकाबला अपने नाम किया। सेंथिलकुमार ने झोउ पेंगलिन को 11-3, 11-2, 11-4 से हराकर भारत की 3-0 से जीत पूरी की।

महिला टीम को हालांकि शुरुआती झटके के बाद वापसी के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। समीना रियाज ने जियुआन यिन के खिलाफ दो गेम की बढ़त गंवा दी और उन्हें पांच गेम के कड़े मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

भारत के पूर्व एशियाई खेल हॉकी स्वर्ण पदक विजेता और ओलंपियन मोहम्मद रियाज की बेटी समीना ने शुरुआती दो गेम जीते, लेकिन मुकाबला अपने पक्ष में नहीं कर सकीं। वह 41 मिनट चले रोमांचक मुकाबले में 11-8, 11-6, 9-11, 9-11, 12-14 से हार गईं। इसके बाद तन्वी खन्ना ने झांग युनिंग को 11-3, 11-5, 11-5 से हराकर भारत की वापसी कराई।

उन्होंने सिर्फ 17 मिनट में मुकाबला अपने नाम किया। अनुभवी जोशना चिनप्पा ने इसके बाद लियू जियी को 22 मिनट में 12-10, 11-4, 11-6 से हराकर भारत को 2-1 से जीत दिला दी।

RELATED ARTICLES

न्याय मिलने तक अंकिता भंडारी के परिवार के साथ खड़ी रहेगी कांग्रेस: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता को हिरासत में लिए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को सरकार पर...

भाजपा और निर्वाचन आयोग मतदाता सूची में हेरफेर के लिए मिलकर कर रहे हैं काम : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं निर्वाचन आयोग पर मतदाता सूची में कथित हेरफेर...

PM मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन किया

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लद्दाख में हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे और सामरिक सड़क संपर्क...

नीट-पीजी: प्रश्न उजागर करने संबंधी याचिका पर न्यायालय का केंद्र को नोटिस

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार से उस याचिका पर जवाब मांगा, जिसमें नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों द्वारा...

साइबर ठगी से बचाव के लिए लखनऊ पुलिस की पहल, उटर गोमती नगर में छात्रों को किया जागरूक

लखनऊ। डिजिटल अपराधों पर अंकुश लगाने और विद्यार्थियों को साइबर ठगी के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के पूर्वी जोन...

‘धमाल विद पति पत्नी और पंगा सीजन 2’ की 5 मजबूत और 5 कमजोर कड़ियां

मुंबई। टेलीविजन पर सेलिब्रिटी रियलिटी शोज का फॉर्मूला हमेशा दर्शकों को लुभाता रहा है, खासकर तब जब परदे के पीछे की निजी जिंदगी और...