back to top

भार्गव पोरवाल को प्रतियोगिता में मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे : मेरे सपनों का भारत विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित
लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मेरे सपनों का भारत विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्र के प्रति जागरूकता, सामाजिक उत्तरदायित्व, रचनात्मक चिंतन एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता की भावना विकसित करना रहा। भाषण प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने मेरे सपनों का भारत विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए शिक्षा, संस्कृति, युवा शक्ति, आत्मनिर्भरता, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका जैसे विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के भाषण का मूल्यांकन विषय की प्रासंगिकता, विचारों की स्पष्टता, अभिव्यक्ति शैली, प्रस्तुतीकरण एवं विषय-वस्तु के आधार पर किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान भार्गव पोरवाल तथा द्वितीय स्थान आँचल वर्मा, हिमांशु शेखर एवं तृतीय स्थान शैली ने प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार सीरीजा एवं अनूप यादव नें प्राप्त किया । विश्वविद्यालय के कुलसचिव अतुल कुमार ने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मेरे सपनों का भारत जैसे विषय विद्यार्थियों को अपने विचारों को अभिव्यक्त करने के साथ-साथ देश के भविष्य को लेकर चिंतन करने का अवसर प्रदान करते हैं। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में जिम्मेदार नागरिक बनने तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि सेवा, संकल्प और सकारात्मक सोच के साथ युवा पीढ़ी राष्ट्र के विकास में प्रभावी योगदान दे सकती है। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम विभागाध्यक्ष-नृत्य ज्ञानेन्द्र दत्त बाजपेयी के संयोजन में सम्पन्न किया गया ।

RELATED ARTICLES

पुस्तक मेला : किताबों में तलाश रहे युवा सफलता का मंत्र

छींटाकशी के बीच साहित्य परिषद का काव्य समारोह और विमोचन लखनऊ। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। अपनी तैयारी को इतनी धार दो कि...

समय से पहले और भाग्य से अधिक किसी को कुछ नहीं मिलता : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज ने आज याहियागंज दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि...

नृत्य कार्यशाला में बच्चों ने सीखे कथक के गुर

लखनऊ। महाराजा बिजली पासी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आशियाना, लखनऊ एवं बिरजू महाराज कथक संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में दस दिवसीय प्रस्तुतिपरक कथक नृत्य कार्यशाला...

न्याय मिलने तक अंकिता भंडारी के परिवार के साथ खड़ी रहेगी कांग्रेस: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता को हिरासत में लिए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को सरकार पर...

भाजपा और निर्वाचन आयोग मतदाता सूची में हेरफेर के लिए मिलकर कर रहे हैं काम : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं निर्वाचन आयोग पर मतदाता सूची में कथित हेरफेर...

PM मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन किया

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लद्दाख में हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे और सामरिक सड़क संपर्क...

नीट-पीजी: प्रश्न उजागर करने संबंधी याचिका पर न्यायालय का केंद्र को नोटिस

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार से उस याचिका पर जवाब मांगा, जिसमें नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों द्वारा...

साइबर ठगी से बचाव के लिए लखनऊ पुलिस की पहल, उटर गोमती नगर में छात्रों को किया जागरूक

लखनऊ। डिजिटल अपराधों पर अंकुश लगाने और विद्यार्थियों को साइबर ठगी के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के पूर्वी जोन...

‘धमाल विद पति पत्नी और पंगा सीजन 2’ की 5 मजबूत और 5 कमजोर कड़ियां

मुंबई। टेलीविजन पर सेलिब्रिटी रियलिटी शोज का फॉर्मूला हमेशा दर्शकों को लुभाता रहा है, खासकर तब जब परदे के पीछे की निजी जिंदगी और...