back to top

बेटी ने मुमताज की मौत की खबर को अफवाह बताया, कहा-वह स्वस्थ हैं

मुंबई। सोशल मीडिया के मंचों पर गुजरे जमाने की अभिनेत्री मुमताज की मौत की अफवाह का शनिवार को खंडन करते हुए उनकी बेटी तान्या माधवानी ने कहा कि वह स्वस्थ्य हैं और हमेशा की तरह खूबसूरत दिख रही हैं।

मुमताज को लेकर शुक्रवार को सोशल मीडिया पर

मुमताज को लेकर शुक्रवार को सोशल मीडिया पर अफवाह फैली थी। तान्या ने इंस्टाग्राम पर सचाई सामने रखने के लिए एक वीडियो डाला है और अफवाहों को बकवास बताया है। उन्होंने लिखा है, मेरी मां की मौत को लेकर एक और थकाऊ अफवाह। वह स्वस्थ्य हैं और हमेशा की तरह खूबसूरत दिख रही हैं और मुझे कहा कि उनके प्रशंसकों को बताऊं कि वह ठीक हैं। यह सब बकवास है। तान्या ने वीडियो में कहा, मेरी मां ठीक हैं। वह लंदन में हैं… उन्होंने आप सभी लोगों के लिए प्यार भेजा है।

मुमताज की मौत की अफवाह फैलनी शुरू हुई

शुक्रवार रात में ट्वीटर पर मुमताज की मौत की अफवाह फैलनी शुरू हुई। परिवार के एक सदस्य ने बताया, वह जीवित हैं, सेहतमंद और अच्छी हैं। वह जानना चाहती हैं कि हर कोई क्यों झूठी खबरें फैला रहा है। यह पहली बार नहीं है जब 70 वर्षीय अभिनेत्री की मौत को लेकर झूठी खबर फैली। पिछले साल अप्रैल में उनकी मौत की अफवाह फैली थी तब भी तान्या ने सोशल मीडिया पर इसका खंडन किया था। 1970 के दशक में सबसे लोकप्रिय महिला अभिनेत्रियों में एक मुमताज मेला , अर्पण , नागिन , ब्रह्मचारी , राम और श्याम , दो रास्ते , आप की कसम और खिलौना जैसी फिल्मों में नजर आई थी।

RELATED ARTICLES

बाबा नीम करोली का रोल निभाना भी एक चमत्कार था : शोभिनव सत्या

लखनऊ। नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश इन दिनों हर किसी की पहली पसंद बनी हुई है। इस फिल्म को...

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: वैश्विक व्यापार विवादों से निपटने पर मंथन, संयुक्त घोषणा पर संशय कायम

नयी दिल्ली। पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच गहरे मतभेदों के कारण इस बात को लेकर शनिवार...

चेन्नई में शवगृह के अंदर रील बनाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

 चेन्नई । चेन्नई के सरकारी स्टेनली अस्पताल के शवगृह में कथित तौर पर अवैध रूप से प्रवेश कर सोशल मीडिया रील के लिए शवों...

रैंप पर उतरी लखनऊ की विरासत, मलाइका अरोड़ा ने बढ़ाई गुलमोहर की चमक

लखनऊ। रोशनी से सजे रैंप पर जब लखनऊ की कला, कारीगरी और फैशन का संगम हुआ तो शाम यादगार बन गई।फिक्की फ्लो लखनऊ की...

बाबा नीम करोली का रोल निभाना भी एक चमत्कार था : शोभिनव सत्या

लखनऊ। नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश इन दिनों हर किसी की पहली पसंद बनी हुई है। इस फिल्म को...

श्रद्धा व सत्कार से मनाया गया श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। राजधानी के सभी गुरुद्वारों में शनिवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। इसी...

वराह जयंती आज, भगवान विष्णु की होगी पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को सृष्टि के पालनहार के रूप में पूजा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब-जब धरती पर अधर्म...

लखनऊ में साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

  करीब 250 स्टॉलों पर मौजूद हैं 121 प्रकाशकों की हजारों पुस्तकें 12 से 20 सितंबर तक चलेगा नौ दिवसीय महोत्सव, साहित्यिक संवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रम...

गोमती पुस्तक महोत्सव के पहले दिन सजी संगीत की सुरमयी शाम

लखनऊ। लखनऊ में शुरू हुए गोमती पुस्तक महोत्सव 2026 के पहले दिन शनिवार शाम साहित्य और पुस्तकों के साथ संगीत की भी रंगत देखने...