back to top

Beauty Tips : सर्दियों में पाएं दमकती त्वचा, घर पर करें ये काम, दिखने लगेगा असर

हेल्थ न्यूज। सुन्दर त्वचा पाने के लिए लोग अक्सर क्रीम या घरेलू उपाय करते हैं। सर्दियों में त्वचा का खास ख्याल रखना जरुरी होता है। इस मौसम त्वचा रूखी और फटने लगती है। इस मौसम में अपनी त्वचा को मुलायम बनाए रखना लोगों के लिए बड़ी चुनौती होती है। वे दिन में बार-बार लोशन लगाते हैं। लेकिन बाजार में मिलने वाले उत्पादों का असर त्वचा पर कुछ समय तक ही रहता है। साथ ही, उनमें मौजूद केमिकल्स से त्वचा पर साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं।

ऐसे में त्वचा को मुलायम रखने के लिए आप घर पर ही बादाम और एलोवेरा से नेचुरल क्रीम बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा को त्वचा के लिए सबसे अच्छा मॉइश्चराइजिंग एजेंट माना जाता है। वहीं बादाम में भरपूर मात्रा में विटामिन होते हैं जो त्वचा को पोषण देते हैं और उसकी चमक बनाए रखने में मदद करते हैं।

क्रीम के लिए सामग्री

  • 4 से 6 बादाम
  • 2 विटामिन ई कैप्सूल
  • 2 चुटकी हल्दी
  • 2 चम्मच एलोवेरा जेल

बादाम और एलोवेरा क्रीम बनाने के लिए सबसे पहले बादाम को रातभर पानी में भिगोकर रखें और फिर सुबह उन्हें छीलकर पीस लें। इसके बाद एलोवेरा जेल को ग्राइंडर में डालकर उसमें विटामिन ई कैप्सूल मिला लें। अब इस मिक्सर में हल्दी और बादाम का पेस्ट डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। आपकी होममेड क्रीम तैयार है। इसे एयर-टाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में रख दें और इसे अपने स्किनकेयर रूटीन में शामिल करें। आप देखेंगे कि आपकी त्वचा मुलायम और चमकदार हो जाएगी।

इसके लगाने के फायदे

  • बादाम और एलोवेरा क्रीम का इस्तेमाल करके चेहरे पर मुंहासे और दाग-धब्बे दूर कर चमक बरकरार रखी जा सकती है। एलोवेरा जेल में मौजूद एलोइन त्वचा की रंगत निखारने में मदद करता है।
  • एलोवेरा जेल में भरपूर मात्रा में तत्व और बादाम में भरपूर मात्रा में विटामिन मौजूद होते हैं, जो चेहरे को बेदाग बनाने में चमत्कार का काम कर सकते हैं।
  • बादाम और एलोवेरा क्रीम मृत त्वचा कोशिकाओं से छुटकारा पाने में बहुत प्रभावी हैं।

Note : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी त्वचा संबंधी समस्या होने पर विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

RELATED ARTICLES

निराला नगर में साईंमय वातावरण में धूमधाम सें फूलों की होली मनाई गई

लखनऊ। जे सी गेस्ट हाउस, निराला नगर में साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ द्वारा एक साईं संध्या आयोजित करवाई गई। इस अवसर पर विश्व में...

बसपा संस्थापक कांशीराम जयंती पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बोलीं-सिर्फ बसपा ही बहुजन समाज के हित और उत्थान के लिए काम करने वाली असली...

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) और अन्य विरोधी दलों की कथनी और करनी में भारी अंतर होने...

दुबई की कंपनी केरल में करेगी 52,600 करोड़ रुपये का निवेश

तिरुवनंतपुरम। दुबई की कंपनी सोलस्टिस डेटा ने कन्नूर जिले के मट्टनूर में केइन्फ्रा औद्योगिक पार्क में 52,600 करोड़ रुपये कर निवेश करने के लिए...

पुस्तक मेला : पाठकों को भा रही है अलग-अलग विषयों की किताबें

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : तीसरा दिन यहां हैं हकीम लुकमान के चमत्कारी नुस्खे और विश्वगुरु भी प्रेम एक नदी से, भाव सुमन की...

समाज की उत्थान के लिए शिक्षा और एकजुटता पर दिया जोर

पटवा महासभा का होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न लखनऊ। पटवा महासभा द्वारा सरोजिनी नगर स्थित राज बब्बर गेस्ट हाउस में हर्षोल्लास के साथ...

ईसुरी के फाग से महका बुन्देलखण्ड परिषद का होली मिलन

फूलों की होली में बिखरे बुन्देली लोक रंग लखनऊ। बुन्देलखण्ड सांस्कृतिक एवं सामाजिक सहयोग परिषद द्वारा रविवार को गोमती नगर के एल्डिको ग्रीन स्थित एफिल...

30 और 31 को लखनऊ में होगा ‘यूपी इंटरनेशनल फिल्म कॉन्क्लेव-2026 ‘

समारोह में शामिल होंगी नामचीन फिल्मी और उद्योग जगत की हस्तियांलखनऊ। द फिल्म सोसाइटी आॅफ इंडिया के तत्वावधान में आगामी 30 और 31 मार्च...

महिलाओं को मिला नव अंशिका श्रमदेवी शक्ति सम्मान

महिला माह के अंतर्गत नव अंशिका फाउंडेशन की रंगोली प्रतियोगिता बनी आकर्षण का केन्द्र-प्रतिभागियों ने दिया संदेश नारी एक रूप अनेक-मार्च माह के हर...

फूल देई, छम्मा देई, दैणी द्वार भर भकार…

लोकपर्व फूलदेई पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गयालखनऊ। कल्याणपुर स्थित आर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी के मुख्यालय में उत्तराखंड का पावन लोकपर्व फूलदेई...