back to top

सीसीटीवी निगरानी में शुरू हुई आयुष काउंसिलिंग

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। प्रदेश के आयुष विभाग (आयुर्वेद, यूनानी एवं होम्योपैथिक) के शैक्षणिक सत्र 2023 के प्रवेश के लिए शुक्रवार से आयुष काउंसिलिंग शुरू हो गयी। कोई गड़बड़ी न होने इसके लिए पूरी काउंसिलिंग प्रक्रिया की सीसीटीवी निगरानी की जा रही है।

आयुष विभाग के विशेष सचिव हरिकेश चौरसिया ने बताया कि काउन्सिलिंग के लिए लखनऊ स्थित राजकीय नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कालेज एवं चिकित्सालय हैनीमैन गोमती नगर को नोडल केन्द्र बनाया गया है। काउन्सिलिंग की आनलाइन प्रक्रिया की जानकारी वेबसाइट पर की जा रही है।

काउंसिलिंग की सम्पूर्ण प्रक्रिया की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क बनाया गया हे। जिसके प्रभारी अधिकारी डा राजेश कुमार गौतम, रीडर नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कालेज व चिकित्सालय लखनऊ, सदस्य डा संदीप जायसवाल, रीडर राजकीय आयुर्वेदिक कालेज बरेली एवं सदस्य डा सुदीप प्रियदर्शी, आवासीय चिकित्सा अधिकारी है। हेल्प डेस्क का मोबाइल नम्बर 7376520591 और 91-7376524687 है।

अभ्यर्थियों को पोर्टल पर उनके रजिस्ट्रेशन की सूचना उनके मोबाइल पर एसएमएस के साथ-साथ उनके द्वारा भरे हुए फार्म पर अंकित ई-मेल से भेजने की व्यवस्था पोर्टल पर ही की गई है अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पोर्टल पर ही काउन्सिलिंग का ब्रोसर अपलोड है, जिसमें प्रवेश से सम्बंधित सभी सूचनाओं के साथ-साथ प्रदेश के राजकीय एवं निजी, आयुर्वेदिक, यूनानी तथा होम्योपैथिक कालेजों के प्रिंसिपल का नाम व मोबाइल नम्बर भी दिया गया है, जिसकी सहायता उनके द्वारा ली जा सकती है।

RELATED ARTICLES

बच्चों की बुनियादी शिक्षा मजबूत करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री संदीप सिंह

निपुण भारत मिशन और गुणवत्ता शिक्षा अभियान को मिलेगी नई गति, जिला समन्वयकों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...

दो पासपोर्ट मामले में अब्दुल्ला आजम की 7 साल की सजा रद, एमपी/एमएलए सेशन कोर्ट से मिली बड़ी राहत

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान को न्यायपालिका से एक बड़ी राहत मिली है।...

गोरखपुर में सरयू नदी में नहाते समय डूबने से भाई-बहन की मौत

गोरखपुर। गोरखपुर जिले के गोला इलाके में रविवार को सरयू नदी में नहाते समय डूबने से भाई-बहन की मौत हो गई। पुलिस ने यह...

बशीर बद्र के शब्द हमेशा जिंदा रहेंगे : डा. हसन सईद जलालपुरी

मशहूर शायर पद्मश्री बशीर बद्र का निधन, साहित्यिक जगत में शोक की लहरलखनऊ। उजाले अपनी यादों को हमारे पास रहने दो, ना जाने किस...

‘मैं कृष्ण हूं’ ने झकझोरा दर्शकों का मन

मंच से गूंजी पुकार—मूर्ति नहीं, विचार बनोलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से रंगमंडल स्वर इंडिया एसोसिएशन, लखनऊ द्वारा राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह,...

सद्ज्ञान मानव जीवन का आधार है : उमानन्द शर्मा

464वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत ह्लनिशत कॉलेज आॅफ नर्सिंग,...

नौ दिवसीय श्रीराम कथा से भक्तिमय होगा लखनऊ

जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी सुनाएंगे श्रीरामचरित, एक जून को होगा शुभारंभलखनऊ। पूज्यपाद पद्मविभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज की पावन श्रीराम कथा एक से नौ जून...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला उत्तराखंडी समाज का शीर्ष प्रतिनिधिमंडल

प्रतिनिधिमंडल ने सीएम योगी के प्रति आभार व्यक्त कियालखनऊ। उत्तराखंड समाज की शीर्ष संस्थाओं के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

सिरामिक कला में संवेदना, संस्कृति और जीवन-दृष्टि का जीवंत विस्तार

सौंदर्य एवं सांस्कृतिक विकास कार्यक्रम 2026-27 के अंतर्गत राकु एवं टेराकोटा पॉटरी कार्यशाला का समापन समारोहलखनऊ। फ्लोरसेंस आर्ट गैलरी और लखनऊ पब्लिक स्कूल एंड...