अवध महोत्सव में लगा बॉलीवुड गीतों का तड़का

मौज, मस्ती और खरीदारी करते दिख रहे हैं सभी आयुवर्ग के लोग

लखनऊ। प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट एवं प्रगति इवेंट के संयुक्त तथावधान में लक्ष्मणपुर अवध महोत्सव 2024 अपने अनोखे अंदाज और निरालेपन के लिए सदैव याद रखा जाता है जहां 28 राज्यों के उत्पाद उचित दाम में मिलते हैं। आयुर्वेद और घरेलू संसाधन से बनाए गए प्रोडक्टस भी बहुत ही उचित मूल्य पर महोत्सव में उपलब्ध रहते हैं। सचानी ग्रुप के बुकनु, सत्तू मूंग का चीला कचौड़ी आटा जैविक गुण जैसे घरेलू उत्पाद उपलब्ध हैं। वहीं दक्षिण भारत के आर्यवेद के स्किन, फेस, पेन रिलीफ, हेयर आदि जैसे अनेकों समस्याओं का निवारण आयुर्वेदिक प्रोडक्टस के माध्यम से संभव है। यह सारे प्रोडक्टस फर्मेंटेशन द्वारा तैयार किए जाते हैं इसलिए पूरी तरह से सुरक्षित और कारगर होते हैं। आयुर्वेद में वक्त ज्यादा लगता है लेकिन असर अच्छा होता है। राजमोहन और नेहा का प्रेजेंटेशन आए हुए दर्शकों को काफी आकर्षित कर रहा है।
लक्ष्मणपुर अवध महोत्सव 2024 में सांस्कृतिक मंच से लगातार हो रही शानदार प्रस्तुतियों से दिन प्रतिदिन भीड़ बढ़ती जा रही है। आज की सांस्कृतिक संध्या में एमडीए डांस अकैडमी जिसका नेतृत्व मोनी मिश्रा द्वारा किया गया, उसकी शुरूआत गणेश वंदना उसके बाद घर मोरे परदेसिया, सिलसिला यह चाहत, नैनो वाले, मां भवानी जैसे गीतों से हुई जिसको प्राची, आस्था, जोया, मीनाक्षी और माही द्वारा प्रस्तुत किया गया। इन सभी कलाकारों ने उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया।
सांस्कृतिक संध्या में दूरदर्शन के कलाकार तथा वाइस का विवा कॉम्पिटिशन की फाइनलिस्ट हर्षिता चतुवेर्दी अपने मधुर गीतों से सबको अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहे। मेरे महबूब तथा आज की रात पर खूब तालियां गूंजी। अवध महोत्सव में जहां झूलों फूड जोन और खरीदारी में लोग व्यस्त दिखे वहीं स्थानीय पुलिस बल पूरी मुस्तादी के साथ महोत्सव में नजर आई।
सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह एवं उपाध्यक्ष एन बी सिंह ने दीप प्रज्वलित करके किया तथा महोत्सव में आए सभी का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

संतान की दीघार्यु के लिए विधि विधान से पूजे गए गौरी पुत्र गणेश

पूजा के बाद महिलाओं ने कथा सुनाई लखनऊ। संतान की लम्बी आयु के लिये किया जाने वाला सकट चौथ का व्रत माताओं ने शुक्रवार को...

सुदर्शन मंदिर प्रांगण में तहरी सहभोज का आयोजन

लखनऊ। विश्व हिन्दू परिषद के वार्षिक केंद्रीय कार्यक्रमों में सामाजिक समरसता के क्रम में आज शुक्रवार को विश्व हिन्दू परिषद, शिवाजी नगर प्रखंड द्वारा...

गजल, कुचिपुड़ी व कथक की प्रस्तुति ने समां बांध दिया

संगीत नाटक अकादमी में अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शन कला महोत्सव का आयोजनअंतरराष्ट्रीय समारोह में चमकीं ईशा-मीशा रतन लखनऊ। संत गाडगे जी महाराज प्रेक्षागृह गोमतीनगर लखनऊ में आज...

Latest Articles