back to top

आतिशी ने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए लोगों से माँगा चंदा, जारी किया लिंक

नयी दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी से आम आदमी पार्टी (आप) की उम्मीदवार आतिशी ने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए रविवार को चंदा अभियान शुरू किया और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि लोग उनकी पार्टी की काम और ईमानदारी की राजनीति का समर्थन करेंगे। आतिशी ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए चंदे के लिए एक आनलाइन लिंक जारी किया और कहा कि उन्हें चुनाव लड़ने के लिए 40 लाख रुपये की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि आप ने हमेशा आम आदमी के छोटे-छोटे दान की मदद से चुनाव लड़ा है, जिससे उसे काम और ईमानदारी की राजनीति करने में मदद मिली है। आतिशी से जब भाजपा के इस दावे के बारे में पूछा गया कि कैग ने दिल्ली सरकार की रद्द हो चुकी आबकारी नीति के कारण 2,026 करोड़ रुपये का घाटा होने का अनुमान लगाया है, तो उन्होंने कहा, दिल्ली में 10 साल तक सत्ता में रहने के बावजूद आप के पास भ्रष्टाचार का कोई पैसा नहीं है। हम दिल्ली और देश के लोगों के समर्थन से चुनाव लड़ेंगे, जैसा कि पिछले चुनावों में किया गया है।

भाजपा पर निशाना साधते हुए आतिशी ने कहा, शायद उन्होंने अपने दोस्तों से और सरकारी ठेकों के माध्यम से पर्याप्त धन एकत्र कर लिया है और उन्हें चुनाव लड़ने के लिए धन इकट्ठा करने की आवश्यकता नहीं है। कालकाजी विधानसभा सीट से फिर से चुनाव लड़ रहीं आतिशी का मुकाबला पूर्व सांसद व भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी से है। दिसंबर में आप के वरिष्ठ नेता और जंगपुरा से पार्टी उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने एक क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म शुरू कर प्रचार अभियान के लिए लोगों से वित्तीय मदद मांगी थी। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए पांच फरवरी को मतदान होगा और परिणाम आठ फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

होर्मुज के खुलने से जोखिम कम, पर आपूर्ति की लागत अधिक होगी: एसएंडपी

नई दिल्ली। होर्मुज जलडमरूमध्य के फिर से खुलने से एशिया-प्रशांत क्षेत्र के लिए बड़ा जोखिम कम हुआ है, लेकिन आपूर्ति असंतुलित और महंगी होगी।...

बांस उद्योग को बढ़ावा देने के लिए एडीबी ने 4.22 करोड़ डॉलर का कर्ज मंजूर किया

नई दिल्ली। एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने देश के पूर्वाेत्तर राज्यों में बांस उद्योग के विकास के लिए 4.22 करोड़ अमेरिकी डॉलर की लघु-व्यय...

मंदसौर में कार-ट्रक टक्कर में चार की मौत, दो अन्य घायल

मंदसौर (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में बृहस्पतिवार को एक कार की ट्रक से टक्कर हो जाने से चार लोगों की मौत...

यूपी भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, कई नए चेहरों को मौका

सुरेश राणा समेत 19 उपाध्यक्ष, कई नेताओं को महामंत्री की जिम्मेदारी लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई ने नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा...

वेनेजुएला में दो शक्तिशाली भूकंपों से तबाही, हजारों मौतों की आशंका

काराकस समेत कई शहरों में इमारतें ढहीं, एयरपोर्ट को भी नुकसान काराकस। दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में एक मिनट के भीतर आए दो शक्तिशाली भूकंपों...

बच्चों की सशक्त एवं भावनात्मक प्रस्तुतियों ने मन मोहा

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में ग्रीष्मकालीन कार्यशाला के समापन प्रदर्शन का प्रथम दिवसलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में संचालित ग्रीष्मकालीन मासिक कार्यशाला के अंतर्गत आज...