बाल वर्ग भजन में अथर्व मिश्रा एवं यजुर प्रताप सिंह प्रथम

उ.प्र. संगीत नाटक अकादमी में शास्त्रीय एवं सुगम संगीत प्रतियोगिता
लखनऊ। शनिवार को उ.प्र. संगीत नाटक अकादमी (संस्कृति विभाग) द्वारा अयोजित प्रतिष्ठित शास्त्रीय एवं सुगम संगीत प्रतियोगिता में लखनऊ सम्भाग की नवोदित संगीत प्रतिभाओं द्वारा तीसरे एवं अन्तिम दिन सुगम संगीत(भजन एवं गजल) की प्रस्तुतियां दी गईं। आमन्त्रित विद्वतजन डॉ अमृता नंदी एवं उस्ताद गुलशन भारती का स्वागत अकादमी की उपाध्यक्ष डॉ विभा सिंह ने अंगवस्त्रम एवं पौधा प्रदान कर किया। तीन दिवसीय संभागीय प्रतियोगता के तीसरे दिन सुगम संगीत (भजन,गजल) प्रतियोगता में प्रतिभागियों ने अपने गायन कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन आमन्त्रित विद्वानों के समक्ष किया। आमन्त्रित विद्वतजनों ने प्रतिभागियों के मूल्यांकन के साथ उनकी गायकी में राग को बरतने एवं रियाज में समय देने को कहा। बाल वर्ग भजन में अथर्व मिश्रा एवं यजुर प्रताप सिंह प्रथम, दृष्टि पाण्डेय द्वितीय, स्वराज नगरकर एवं दीपिका शर्मा तृतीय, किशोर वर्ग भजन में अनुषा त्रिवेदी प्रथम आराध्य श्रीवास्तव द्वितीय एवं सहज प्रीत कौर तृतीय रहीं। गजल में अनुष्का द्वितीय रहीं। युवा वर्ग भजन में कुहू श्रीवास्तव तृतीय रहीं। सभी विजेताओं को अकादमी की उपाध्यक्ष डॉ विभा शर्मा ने प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम का संयोजन रेनू श्रीवास्तव ने एवं सहयोग डॉ पवन कुमार ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ सुनील शुक्ल ने द्वारा किया गया।

RELATED ARTICLES

संतान की दीघार्यु के लिए विधि विधान से पूजे गए गौरी पुत्र गणेश

पूजा के बाद महिलाओं ने कथा सुनाई लखनऊ। संतान की लम्बी आयु के लिये किया जाने वाला सकट चौथ का व्रत माताओं ने शुक्रवार को...

सुदर्शन मंदिर प्रांगण में तहरी सहभोज का आयोजन

लखनऊ। विश्व हिन्दू परिषद के वार्षिक केंद्रीय कार्यक्रमों में सामाजिक समरसता के क्रम में आज शुक्रवार को विश्व हिन्दू परिषद, शिवाजी नगर प्रखंड द्वारा...

गजल, कुचिपुड़ी व कथक की प्रस्तुति ने समां बांध दिया

संगीत नाटक अकादमी में अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शन कला महोत्सव का आयोजनअंतरराष्ट्रीय समारोह में चमकीं ईशा-मीशा रतन लखनऊ। संत गाडगे जी महाराज प्रेक्षागृह गोमतीनगर लखनऊ में आज...

Latest Articles